Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कार्यकारी निदेशक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कार्यकारी निदेशक (Executive director) आमतौर पर किसी गैर-लाभकारी संगठन, सरकारी संस्थान या अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद/उपाधि होता है। यह उपाधि उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय गैर-लाभकारी संगठनों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, यद्यपि संयुक्त राज्य अमेरिका में 'प्रेसिडेंट' (अध्यक्ष) अथवा सीईओ उपाधि को काम में लिया जाता है। इसका व्यापक अर्थ सीईओ अथवा मैनेजिंग डाइरेक्टर अथवा प्रबंध निदेशक होता है। किसी कंपनी, सहकारी समिति अथवा अशासकीय संस्था जैसे निगमों में निदेशक मंडल में सामान्यतः प्रबंधकीय पद सम्भालने वाले किसी एक सदस्य द्वारा यह उपाधि काम में लिया जा सकता है। इस संदर्भ में भूमिका की तुलना आमतौर पर एक गैर-कार्यकारी निदेशक से की जाती है, जिसकी आमतौर पर निगम में कोई कार्यकारी, प्रबंधकीय भूमिका नहीं होती है। कार्यकारी निदेशक की परिभाषा मे राष्ट्रीय और सांस्कृतिक रूप से बहुत बदलाव भी होता है। संयुक्त राष्ट्र संघ इस उपाधि का उपयोग कई संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यकारी निदेशक किसी निगम अथवा कंपनी अथवा संगठन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी अथवा प्रबंध निदेशक होता है।https://www.investopedia.com/terms/e/executive-director.asp Executive Director Definition यह उपाधि उत्तर अमेरिका के विभीन गैर-लाभकारी संगठनों में व्यापक स्तर पर काम में लिया जाता है। यद्यपि बहुत सारे संयुक्त राज्य अमेरिका के गैर लाभकारी संगठन इसके लिए प्रेसिडेंट अथवा सीईओ शब्द काम में लेते हैं।Policy vs. Paper Clips: Selling the Corporate Model to Your Nonprofit Board, Eugene H. Fram with Vicki Brown, 1995, 2nd Edition, Families International, Milwaukee, WI भ्रम तब पैदा हो सकता है जब कुछ संगठनों के निदेशक मंडल में विभिन्न्न सदस्यों के उपाधि में कार्यकारी और निदेशक दोनों शब्द आ जाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के गैरलाभकारी क्षेत्र में कार्यकारी निदेशक का काम संगठन में सर्वोपरी पद का होता है। गैर-लाभकारी संगठनों में इसको सीईओ कहते हैं। यूनाइटेड किंगडम यूनाइटेड किंगडम में कार्यकारी निदेशक बोर्ड का सदस्य होता है और किसी वरीष्ट पद पर कर्माचरी भी होता है। यह सामान्य बात है कि बोर्ड में अनेक कार्यकारी निदेशक हों, उदाहरण के लिए विभिन्न विभागों में अलग अलग कार्यकारी निदेशक हो सकते हैं। यहाँ कार्यकारी निदेशक और गैर-कार्यकारी निदेशक में कोई कानूनी अन्तर नहीं है लेकिन कार्यस्तर पर दोनों में भिन्नतायें स्पष्ट रूप से उल्लिखीत की जा सकती हैं।https://www.nedonboard.com/what-are-the-key-differences-between-executive-and-non-executive-directors/ What Are Executive & Non-Executive Directors? | NED on Board 11 जनवरी 2015 भारत भारत में कार्यकारी निदेशक अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम का मिश्रित रूप है। भिन्न-भिन्न संस्थानों में इसे अलग-अलग रूप में काम में लिया जाता है और व्यापक रूप से स्वीकृत विशेष परिभाषा नहीं है।https://www.mca.gov.in/Ministry/pdf/lok_unstarred_ques_3214_07082015_hn.pdf संग्रहीत प्रति 4 फ़रवरी 2024 18 मई 2024 https://web.archive.org/web/20240518002458/https://www.mca.gov.in/Ministry/pdf/lok_unstarred_ques_3214_07082015_hn.pdf dead सन्दर्भ श्रेणी:उपाधियाँ श्रेणी:आधिकारिक पद