Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ड्यूश बैंक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Deutsche Bank AG 100px|Deutsche Bank corporate logo Aktiengesellschaft (DBK, DB) 1870 Frankfurt am Main, Germany Worldwide Josef Ackermann (CEO and chairman of the management board), Clemens Börsig (Chairman of the supervisory board) वित्तीय सेवाएँ €27.95 billion (2009)http://www.db.com/ir/en/download/FDS_4Q2009.pdf Annual Results 2009 4 फ़रवरी 2010 Deutsche Bank 7 अप्रैल 2023 https://web.archive.org/web/20230407080335/https://www.db.com/ir/en/download/FDS_4Q2009.pdf dead €4.973 billion (2009) €1.501 trillion (2009) €36.6 billion (2009) 81,929 <small>(FTE, 2010) Investment, commercial, retail and private banking, asset management DB.com yes thumb|बैंकिंग जिले के फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में ड्यूश बैंक का मुख्यालय है जिसका नाम डॉइश बैंक ट्विन टॉवर है। डॉइश बैंक एजी (वास्तविकता में "जर्मन बैंक";[IPA-de|ˈdɔʏtʃə ˈbaŋk][1];DBK[2],DB[3]) एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वव्यापी बैंक है जिसका मुख्यालय फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में है। बैंक के पास 72 देशों में 80,000 से भी अधिक कर्मचारी हैं और यह यूरोप, अमेरिका के एशिया पैसिफिक व् उद्भवित बाज़ारों में यह महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। ड्यूश बैंक का कार्यालय प्रमुख वित्तीय केन्द्रों में है जिसमे न्यूयार्क, लन्दन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, मॉस्को, एम्सटर्डम, टोरोंटो, सा पाउलो, सिंगापुर, हौंगकौंग, टोक्यो और सिडनी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक, विस्तृत होते हुए बाज़ारों में भी निवेश कर रहा है, जैसे मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका, सेन्ट्रल व् ईस्टर्न यूरोप और एशिया पैसिफिक. बैंक निजी व् व्यवसायिक ग्राहकों के साथ साथ कार्पोरेट व् संस्थागत ग्राहकों को भी वित्तीय उत्पाद व् सुविधाएं प्रदान करता है। सुविधाओं में विक्रय, व्यवसाय और ऋण व् इक्विटी की शुरुआत; विलय व् अधिग्रहण (एम&ए); जोखिम प्रबंधन उत्पाद, जैसे कि व्युत्पाद, कार्पोरेट वित्त, संपत्ति प्रबंधन, खुदरा बैंकिंग, कोष प्रबंधन और लेनदेन बैंकिंग इत्यादि सम्मिलित है।http://www.fins.com/Finance/Companies/3078/Deutsche-Bank-AG Deutsche Bank AG Overview Fins.com 2010-07-12 https://web.archive.org/web/20101105143444/http://www.fins.com/Finance/Companies/3078/Deutsche-Bank-AG 5 नवंबर 2010 dead जोसेफ एकरमैन, सन 2002 से ड्यूश बैंक के प्रमुख प्रबंधक अधिकारी व् समूह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। 2009 के अंत में वह इस बात पर सहमत हो गए थे कि वह अगले तीन सालों यानि की 2013 तक ड्यूश बैंक के प्रमुख प्रबंधक बने रहेंगे। एकरमैन टू स्टे एस ड्यूश बैंक सीएओ (CEO) अंटिल 2013 https://web.archive.org/web/20100802001740/http://www.finanznachrichten.de/nachrichten-2009-04/13743688-update-2-ackermann-to-stay-as-deutsche-bank-ceo-until-2013-020.htm 2 अगस्त 2010 एऍफ़एक्स (AFX) न्यूज़ ड्यूश बैंक फ्रैंकफर्ट (एफडब्ल्यूबी)(FWB) व् न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसइ)(NYSE) दोनों में ही सूचीबद्ध है। इतिहास thumb|180px|ड्यूश बैंक, सिडनी 1870-1919 ड्यूश बैंक की स्थापना 1870 में बर्लिन, जर्मनी में विदेशी व्यापार के एक विशेषज्ञ बैंक के रूप में हुई थी।सामान्य रूप में ड्यूश बैंक के इतिहास के लिए लोथर गैल को देखें (एट एल), द ड्यूश बैंक 1870-1995, लंडन (विडेंफेल्ड एंड निकोल्सन) 1995. बैंक का अधिनियम संवैधानिक रूप से 22 जनवरी 1870 को अंगीकृत किया गया था और 10 मार्च 1870 को प्रुशिया की सरकार ने इसे बैंकिंग अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) दे दिया था। इसके संविधान में विदेशी व्यापार पर विशेष बल दिया गया था; "कंपनी का उद्देश्य सभी प्रकार के बैंकिंग लेनदेन के संपादन से है, विशेषतः जर्मनी अन्य यूरोपीय देशों और विदेशी बाज़ारों के मध्य सम्बन्ध को प्रोत्साहित करने व सहायता प्रदान करने से है।स्टैटूट डेर ड्युशें बैंक एक्टीन-गेसेलशैफ, बर्लिन 1870, पृष्ठ. 3-4. बैंक की पहली घरेलू शाखाएं, जिनका उद्घाटन 1871 और 1872 में हुआ था, वह ब्रेमेनमैनफ्रेड पोह्ल/ एंजेलिका राब-रेबेंटिश, डाई ड्यूश बैंक इन ब्रेमेन 1871-1996, म्युनिक, ज्यूरिक (पाइपर) 1996. व हैमबर्गमैनफ्रेड पोह्ल/ एंजेलिका राब-रेबेंटिश, डाई ड्यूश बैंक इन हैम्बर्ग 1872-1997, म्युनिक, ज्यूरिक (पाइपर) 1997. में खोली गयी थीं। विदेशों में इसका प्रथम प्रयास भी इसके शीघ्र बाद ही आरम्भ हो गया, यह शंघाईचीन में ड्यूश बैंक, म्युनिक (पाइपर) 2008. (1872) और लन्दनमैनफ्रेड पोह्ल / कैथलीन बर्क, लंडन में ड्यूश बैंक 1873-1998, म्युनिक, ज्यूरिक (पाइपर) 1998. (1873) में हुआ। इस स्तर पर, पहले ही, बैंक और आगे बढ़ने, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका, एशिया व टर्की में निवेश करने के बारे में सोच रहा था। बैंक के प्रारंभिक वर्षों की बड़ी परियोजनाओं में यूएसक्रिस्टोफर कोब्रक, ग्लोबल बाजार पर बैंकिंग. ड्यूश बैंक एंड द युनाइटेड स्टेट्स, 1870 टू द प्रेसेंट, न्यूयॉर्क (कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस) 2008. का नौर्दर्न पैसिफिक रेलमार्ग और बग़दाद रेलवेअ सेंच्युरी ऑफ़ ड्यूश बैंक इन टर्की, इस्तानबुल 2008, पीपी. 21-27. (1888) सम्मिलित थे। जर्मनी में, बैंक स्टील कंपनी क्रुप (1879) के बॉन्ड प्रस्तावों के वित्तपोषण में क्रियात्मक थी और इसने रसायन कंपनी बायर को बर्लिन स्टॉक मार्केट में प्रविष्ट करवाया. ड्यूश बैंक के प्रारंभिक दशक त्वरित विस्तार के दशक थे। निर्गमन व्यवसाय का महत्व 1880 के दशक में बढ़ने लगा और 1890 के दशक में तो यह वास्तव में काफी ऊंचाई पर पहुंच गया। बैंक ने जर्मनी के विद्युत् अभियांत्रिकी उद्योग के विकास में काफी बड़ी भूमिका निभायी, लेकिन इसे लौह व स्टील उद्योग में भी अच्छा आधार मिला। जर्मनी में एक मजबूत आधार मिलने से विदेशों में भी व्यवसाय वित्तपोषण का मार्ग खुल गया, जिसके कारण कई वर्षों तक बैंक बहुत व्यस्त रहा, इसका सर्वोत्तम ज्ञात उदहारण बग़दाद रेलवे है। 1890 के अंतिम पांच वर्षों में ड्यूश बैंक में विस्तार के एक नए काल का आरम्भ हुआ। बैंक ने बड़े स्थानीय बैंकों के साथ गठबंधन किया, जिससे उसे जर्मनी के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में प्रवेश मिल सके। सांझेदारी, जर्मनी के बैंकिंग उद्योग में धीरे-धीरे हो रहे केन्द्रीकरण का लक्षणात्मक संकेत थी। ड्यूश बैंक के लिए, स्वयं की घरेलू शाखाएं अब भी बहुत महत्त्वपूर्ण थीं; 1886 में फ्रैंकफर्ट शाखाहिस्टोरिस्च गेसेलस्च्राफ्ट डेर ड्युशें बैंक (एड.), डाई ड्यूश बैंक इन फ्रैंकफर्ट अम मैन, म्युनिक, ज्यूरिक (पाइपर) 2005. और 1892 में म्यूनिख शाखा आरम्भ हुई, जबकि अन्य और शाखाओं की स्थापना ड्रेस्डेन और लिपजिगमैनफ्रेड पोह्ल / एंजेलिका राब-रेबेंटिश, डाई ड्यूश बैंक इन लिप्ज़िग 1901-2001, म्युनिक, ज्यूरिक (पाइपर) 2001. में 1901 में हुई। इसके अतिरिक्त, बैंक ने विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञ संस्थानों के महत्व को भी शीघ्रतापूर्वक समझ लिया। विदेश मंत्रालय की ओर से डाला गया हल्का दबाव, 1886 में ड्यूश युबेर्शीशे बैंकमैनफ्रेड पोह्ल, ड्यूश बैंक ब्यूनस एयर्स 1887-1987, मेंज़ (वर्सेस हेस एंड कोहलर) 1987. की स्थापना में और तीन वर्ष बाद नव प्रतिष्ठित ड्यूश -एशियाटिक बैंकमैक्सी मिलियन मुलर जबुश, 50 जहरे ड्यूश-एसियाटिश बैंक 1890-1939, बर्लिन 1940. के आहरण में महत्त्वपूर्ण रहा, कंपनियों की सफलता ने यह प्रदर्शित कर दिया कि उनका अस्तित्व एक सशक्त व्यवसायिक योग्यता के आधार पर है। जब 1914 के वसंत के महीने में "फ्रैंकफ़र्टर जीटंग" ने अपने पथालों को बताया कि ड्यूश बैंक "विश्व का सबसे बड़ा बैंक था", फ्रैंकफ़र्टर जीटंग, एर्स्ट्स मॉर्गेनब्लैट, 5 मार्च 1924. तब इस दावे ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया था और साथ ही साथ यह एक काल का अंत भी था। विश्व युद्ध I के दौरान, दूरदृष्टि युक्त उत्साह का वह स्रोत जिसने कई दृढ निश्चयी कंपनियों को सफलता के लिए प्रेरित किया था, वह समाप्त हो गया। 1919-1933 युद्ध के तुरंत बाद का समय वास्तव में ऋणशोधन का समय था। पहले ही अपनी तमाम विदेशी संपत्ति खो देने के कारण, ड्यूश बैंक अन्य संपत्ति को बेचने के लिए विवश था। जो पहले प्राप्त किया जा चुका था उसे किनारे लगाने में ही काफी मेहनत लग गयी। लेकिन नए व्यापार भी मिल रहे थे, जिनमे से कुछ का प्रभाव काफी लम्बे समय तक रहने वाला था। बैंक ने फिल्म निर्माण कंपनी यूएफए की स्थापना और डाइमलर व् बेन्ज़ के विलय में काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी. 1929 में बैंक ने ड्यूश बैंक und DiscontoGesellschaft, के निर्माण के लिए अन्य स्थानीय बैंकों के साथ विलय कर लिया, उस समय यह जर्मनी के बैंकिंग इतिहास में हुआ अब तक का सबसे बड़ा विलय था। इस विलय का एक कारण बढ़ती हुई लागत थी। दूसरा कारण 1920 के दशक के दौरान संपूर्ण उद्योग जगत में केंद्रीकरण की प्रवृत्ति थी। यह विलय विश्व में उद्भवित आर्थिक व् बैंकिंग संकट को संतुलित करने के लिहाज से बिलकुल उचित समय पर हुआ। 1937 में, कंपनी का नाम पुनः ड्यूश बैंक हो गया। राजनीतिक प्रभाव के सन्दर्भ में, यह संकट शताब्दी का सर्वाधिक विनाशकारक आर्थिक घटनाक्रम था। तरल पूंजी की कमी जिसने बैंकों को शिथिल कर दिया था, वह अल्पावधि विदेशी ऋण व् अपना ऋण चुका पाने में अक्षम उधारकर्ताओं के संयोजन से और भी बढ़ गयी, जबकि अवस्था की कठोरता ने परिस्थिति को और भी उग्र कर दिया। जर्मन बैंकों के लिए, उद्योग जगत में यह संकट एक ऐतिहासिक घटना थी। यह उस परिस्थिति की ओर वापसी जैसा था जो कुछ मायनों में "स्वर्ण काल" का स्मरण कराती थी, जब कई वर्षों तक प्रथम विश्व युद्ध की सम्भावना को नकारा जाता था। 1933-1945 एडॉल्फ हिटलर के सत्ता में आने व थर्ड रेक की स्थापना के बाद, ड्यूश बैंक ने अपने तीन यहूदी बोर्ड सदस्यों को निष्काषित कर दिया था। आने वाले वर्षों में ड्यूश बैंक ने यहूदियों के व्यापार के आर्यीकरण (आर्यों को सौंप देना) में भी भाग लिया, इसके स्वयं के इतिहासकारों के अनुसार, नवम्वर 1938 तक बैंक इस प्रकार के 363 अधिकरणों में शामिल था।http://www.deutsche-bank.de/geschichte/en/html/index_c.htm हिस्ट्री 24 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20050303033629/http://www.deutsche-bank.de/geschichte/en/html/index_c.htm 3 मार्च 2005 dead युद्ध के दौरान, ड्यूश बैंक ने पूर्वीय यूरोप के अधिपत्य की प्रक्रिया में जर्मनवासियों के हाथों में पड़ने वाले अन्य बैंकों को निगमित कर दिया। ड्यूश ने गेस्टापो (नाज़ी पार्टी की ख़ुफ़िया पुलिस) के लिए बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कीं और आउशवित्स यातना शिविर व समीप स्थित आईजी फ़ार्बेन सुविधाओं के निर्माण के लिए धन उधार भी दिया। ड्यूश बैंक ने फरवरी 1999 में आउशवित्स में अपने संलग्न होने का खुलासा किया।श्मिड, जॉन. ड्यूश बैंक लिंक्ड टू आउशवित्स फंडिंग https://web.archive.org/web/20110216031452/http://www.nytimes.com/1999/02/05/news/05iht-berlin.t.html 16 फ़रवरी 2011 , द न्यूयॉर्क टाइम्स, 5 फ़रवरी 1999. 28 जनवरी 2010 को पुनःप्राप्त. होलोकॉस्ट (यहूदियों का विध्वंस) उत्तरजीवियों द्वारा दाखिल मुकदमे के फलस्वरूप दिसंबर 1999 में, ड्यूश ने अन्य बड़ी जर्मन कंपनियों के साथ मिलकर, मुआवज़े की राशि में 5.2 बिलियन डॉलर का योगदान किया।http://treasurer.ca.gov/holocaust/germanbank.htm संग्रहीत प्रति 15 दिसंबर 2004 https://web.archive.org/web/20041215182317/http://treasurer.ca.gov/holocaust/germanbank.htm 15 दिसंबर 2004 dead नाज़ीस के साथ ड्यूश बैंक के संबन्ध की पूरी जानकारी के लिए हैरोल्ड जेम्स देखें. द नाज़ी डिक्टेटरशिप एंड द ड्यूश बैंक. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, 2004, 296 पीपी., ISBN 0-521-83874-6. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ड्यूश बैंक का इतिहास, बैंक द्वारा नियुक्त स्वतंत्र इतिहासकारों द्वारा प्रलेखित किया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, ड्यूश बैंक प्राग में बोहेमियन यूनियन बैंक के प्रबंधन के लिए उत्तरदायी हो गया, इस बैंक की शाखाएं प्रोटेक्टोरेट और स्लोवाकिया, युगोस्लाविया में बैन्कवेरें, में भी थीं (जो अब दो वित्तीय निगमों में विभाजित किया जा चुका है, एक सर्बिया में और एक क्रुएशिया में), एम्सटर्डम का एल्बर्ट डि बैरी बैंक, एथेंस में द नैशनल बैंक ऑफ़ ग्रीस, ऑस्ट्रिया व् हंगरी में द ओएस्टररेकिश क्रेडिट एंसटाल्ट-बैन्कवेरें, बुल्गारिया में डच-बुल्गारिश क्रेडिटबैंक और बुकारेस्ट में बैंका कॉमर्शियल रोमाना. इसकी एक अन्य शाखा टर्की, इस्तांबुल में भी है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार के बाद, 1948 में मित्र राष्ट्रों ने, ड्यूश बैंक के 10 स्थानीय बैंको में विघटित हो जाने के आदेश दिए। बाद में यह 10 स्थानीय बैंक 1952 में 3 प्रमुख बैंकों के रूप में एकीकृत कर दिए गए: नॉरड्यूश बैंक एजी; सुडड्यूश बैंक एजी और रेनिश-वेस्ट फेलिश बैंक एजी. 1957 में, ड्यूश बैंक एजी के बनाने के लिए इन तीनों बैंकों का विलय कर दिया गया, इसके फलस्वरूप बने ड्यूश बैंक का मुख्यालय फ्रैंकफर्ट में था। 1959 में, छोटे निजी ऋणों के द्वारा बैंक ने खुदरा बैंकिंग में प्रवेश किया। 1970 के दशक में, बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के साथ आगे विकास किया, नए स्थानों पर नए ऑफिस खोले गए, जैसे मिलान (1977), मॉस्को, लन्दन, पेरिस और टोक्यो. 1980 के दशक में भी यह सिलसिला जारी रहा, जब बैंक ने 1986 में 603 मिलियन डॉलर का भुगतान बैंका द 'अमेरिका इ द'इटालिया को प्राप्त करने के लिए किया, यह वह इटैलियन सहायक बैंक था जिसे बैंक ऑफ़ अमेरिका ने 1922 में बैंका द'इटालिया मेरिडोनेल के अधिग्रहण के बाद प्रतिष्ठित किया था। इस अधिग्रहण ने पहली बार ड्यूश बैंक के द्वारा अन्य यूरोपीय देश में, अधिकृत विशाल शाखा नेटवर्क का प्रदर्शन किया। 1989 में, महत्त्वपूर्ण निवेश बैंकिंग के क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने की ओर पहला कदम बढाया गया जो यूके आधारित निवेश बैंक मॉर्गन ग्रेनफेल के अधिग्रहण द्वारा शुरू हुआ। 1990 के दशक के मध्य में प्रमुख प्रतिस्पर्धियों द्वारा अनेकों उच्च श्रेणी के आंकड़ों के प्रवेश के साथ पूंजी बाज़ार परिचालन का आकार घटने लगा। मॉर्गन ग्रेनफेल के अधिग्रहण के 10 वर्ष बाद, इसमें यू.एस. फर्म बैंकर्स ट्रस्ट भी शामिल हो गयी। ड्यूश ने 1933 में बैंका पोपोलारे डि नोवारा से बैंका पोपोलारे डि लेको का अधिग्रहण 476 मिलियन यूएस डॉलर में करके, इटली में पैर ज़माने में लगा रहा। अक्टूबर 2001 में, ड्यूश बैंक न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) में सूचीबद्ध किया गया। यह [911] के हस्तक्षेप के बाद पहली NYSE सूची थी। अगले वर्ष, ड्यूश बैंक ने यूएस में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया जब इसने स्कुडर इन्वेस्टमेंट्स को खरीदा. इस बीच, ड्यूश बैंक ने रयूड ब्लास & साई (2002) और रशियन इन्वेस्टमेंट बैंक युनाइतटेड फाइनेंशियल ग्रुप (2006) के अधिग्रहण द्वारा अपने निजी बैंकिंग व्यापार को बढ़ा लिया। जर्मनी में, आगे नॉरिस बैंक और बर्लिनर बैंक के अधिग्रहण से ड्यूश बैंक के अपने घरेलू बाज़ार में खुदरा प्रस्तावों को और भी बल मिला। अधिग्रहणों की यह श्रंखला बैंक की तथाकथित "सुधार संबंधी" विलयों पर समर्थन रहित अधिग्रहण को प्राथमिकता देने की योजना से नजदीकी रूप से सम्बंधित थी। यह सब एक साथ मिलकर समग्र विकास योजना का एक भाग बने, जिसने 25 प्रतिशत इक्विटी प्रतिफल का दीर्घकालिक लक्ष्य बनाया, जिसे बैंक 2005 में प्राप्त कर सका। जासूसी कांड मई 2009 में, ड्यूश बैंक ने जनता को यह सूचित किया कि प्रबंध समिति को संभावित उल्लंघन के बारे में जानकारी मिली है जो पिछले वर्षों में बैंक के कार्पोरेट सुरक्षा विभाग की क्रियाओं के सम्बन्ध में बैंक की आतंरिक प्रक्रिया या कानूनी आवश्यकताओं में घटित हुई हैं। ड्यूश बैंक ने तुरंत फ्रैंकफर्ट में कानूनी फर्म क्लियरि गौटिलेब स्टीन & हेमिल्टन को स्वतंत्र जांचड्यूश बैंक अंडरटेक्स इंडीपेंडेंट इन्वेस्टिगेशन https://web.archive.org/web/20100601092546/http://www.deutsche-bank.de/presse/en/content/press_releases_2009_4505.htm 1 जून 2010 , 22 मई 2009. 28 जनवरी 2010 को पुनःप्राप्त. बैठने के लिए नियुक्त किया और जर्मन फेडेरल फाइनेंशियल सुपरवाइसरी एथौरिटी (BaFin) को सूचित किया। कानूनी फर्म द्वारा पता लगायी गयी प्रमुख जानकरियां इस प्रकार थीं: चार घटनाएं जो वैधानिक मुद्दों को उठाती हैं जैसे कि आंकड़ा सुरक्षा या गोपनीयता संबंधी चिंताएं प्रकाश में आई हैं।ड्यूश बैंक गिव्स अपडेट्स ऑन इनक्वैर्स https://web.archive.org/web/20100601075226/http://www.deutsche-bank.de/presse/en/content/press_releases_2009_4551.htm 1 जून 2010 , 22 जुलाई 2009. 27 जनवरी 2010 को पुनःप्राप्त. सभी घटनाओं में यह पाया गया कि, गतिविधियां कुछ निश्चित आदेश्पत्रों के कारण उत्पन्न हुई थीं जो बैंक के कार्पोरेट सुरक्षा विभाग के स्थान पर कार्यरत बाह्य सुविधा प्रदात के द्वारा की गयी थी। यह घटनाएं बिलकुल अलग थीं और इनमे कोई नियमित अभद्रता नहीं पाई गयी। और ऐसे भी कोई संकेत नहीं प्राप्त हुए कि वर्तमान प्रबंध समिति के सदस्य किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल रहे हों जिसमे कोई वैधानिक मुद्दा उथया जा सकता है या उन्हें ऐसी किसी भी गतिविधि की जान कारी रही हो। ड्यूश बैंक ने इस उल्लेखित गतिविधि से प्रभावित हो सकने वाले सभी लोगों इस सम्बन्ध में सूचित कर दिया और इस पर अपना खेद भी व्यक्त किया। बैंक ने बाह्य सुविधा प्रदाताओं के सम्बन्ध में अपने कार्पोरेट सुरक्षा विभाग और उसकी गतिविधियों के द्वारा आदेशों के नियंत्रण को और भी सशक्त करने के बारे में कदम बढ़ाये हैं। काफी अधिक समय, 2001 से कम से कम 2007 तक, बैंक अपने आलोचकों की गुप्त जासूसी में व्यस्त रहा। बैंक ने 2001 में और 2007 में जासूसी सम्बन्धी गतिविधियों को स्वीकार किया है जो इसके कार्पोरेट सुरक्षा विभाग के निर्देशन में की गयी थी, हालांकि बैंक ने उन्हें "पृथक" बताया। क्रौफोर्ड, डेविड; कर्निटश्निग, मैथ्यू. बैंक स्पाई स्कैंडल वाइडेंस https://web.archive.org/web/20100110054710/http://online.wsj.com/article/SB124925060899599929.html 10 जनवरी 2010 , द वॉल स्ट्रीट जर्नल, 3 अगस्त 2009. 27 जनवरी 2010 को पुनःप्राप्त. वाल स्ट्रीट जर्नल की पेज वन रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूश बैंक ने 20 लोगों के नामों की एक सूची तैयार की है जिनकी वह बैंक की आलोचना करने के कारण जांच करवाना चाहता है, जिसमे माइकेल बौन्डर्फ़ (बैंक के एक सक्रियतावादी निवेशक) और लियो किर्च (एक पूर्व मीडिया प्रबंधक जिनका बैंक के साथ मुक़दमा चल रहा है) भी शामिल हैं। म्यूनिख की कानूनी फर्म बब गौवेलर & पार्टनर भी निशाने पर थी, जो कि किर्च का प्रतिनिधित्व कर रही है। वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, बैंक कइ कार्पोरेट सुरक्षा विभाग के साथ बैंक का कानूनी भी विभाग इस योजना में संलग्न था। तब से ही बैंक ने क्लियरि गौटिलेब स्टीन & हेमिल्टन को, जोकि एक न्यूयार्क की कानूनी कंपनी है, अपने स्थान पर मामले की जांच के लिए पारिश्रमिक पर नियुक्त कर लिया है। क्लियरि फर्म अपनी जांच के निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है और अपनी रिपोर्ट भी जमा कर चुकी है, जो अभी तक सार्वजानिक नहीं की गयी है। वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार. क्लियरि फर्म ने एक योजना को उजागर किया है जिसके द्वारा ड्यूश बैंक बब गौवेलर फर्म में घुसपैठ करने वाला था, इसके लिए वह बब गौवेलर फर्म में बैंक के एक "गुप्तचर" को प्रशिक्षु के तौर पर भेजते. यह योजना प्रशिक्षु के वहां नियुक्त हो जाने के बाद किन्तु उसके द्वारा अपना काम शुरू करने से पहले ही कथित रूप से निरस्त कर दी गयी। पीटर गौवेलर, जो कि निशाने पर स्थित कानूनी फर्म के प्रधानाचार्य हैं, ने कहा कि "मुझे आशा है कि उचित अधिकारीगण, जिसमे राज्य अभियोक्ता और बैंक की निरीक्षण एजेंसी भी शामिल हैं, वह मामले की पूर्ण जांच बैठाएंगी." प्रदर्शन वर्ष 2009 2008 2007 2006 2005 2004 2003 मूल्य आय €5.0bn €-3.9bn €6.5bn €6.1bn €3.5bn €2.5bn €1.4bn राजस्व €28.0bn €13.5bn €30.7bn €28.5bn €25.6bn €21.9bn €21.3bn लाभांश 29% 30% 26% 16% 1% लाभांश 0.75 0.5 4.5 4.0 2.5 1.7 1.5 ड्यूश बैंक पिछले पांच वर्षों में बदल गया है, एक जर्मन केंद्रित संगठन है कि अपने खुदरा और वाणिज्यिक उपस्थिति के लिए एक वैश्विक निवेश बैंक है कि कम अपने लाभ के लिए अपने पारंपरिक बाजारों पर निर्भर है कि प्रसिद्ध था से घूम रहा है। बैंक व्यापक रूप से इसकी प्रगति के लिए मान्यता प्राप्त किया गया था और एक तीन साल की अवधि में दो बार वर्ष के आईएफआर बैंक का नाम 2003 और 2005 में. वर्ष के लिए 2008 के वित्तीय, ड्यूश बैंक दशकों रिपोर्ट नुकसान में पांच वार्षिक अपनी पहली.March 2009, के बावजूद. AIG बाहर जमानत करने के लिए प्राप्त राज्य अमेरिका संयुक्त करदाताओं द्वारा प्रदान की धन, एआईजी बीमा व्यवस्था के साथ अपने अरबों डॉलर से सहित से $ 11.8bnजेवर्स, एमोन. एआईजी (AIG) शिप्स बिलियन इन बेलआउट अब्रोड https://web.archive.org/web/20100803071346/http://www.politico.com/news/stories/0309/20039.html 3 अगस्त 2010 , पॉलीटिको, 15 मार्च 2009. 27 जनवरी 2010 को पुनःप्राप्त. प्रबंधन संरचना अभी हाल तक, ड्यूश बैंक में कोई सीईओ (CEO) नहीं था। बोर्ड का प्रतिनिधित्व एक "बोर्ड प्रवक्ता" द्वारा किया जाता था। आज ड्यूश बैंक में एक प्रबंधन बोर्ड है जिसके सदस्य हैं: जोसेफ एकरमैन (अध्यक्ष व सीईओ); ह्यूगो बैन्ज़िगर (प्रमुख रिस्क अधिकारी); माइकेल कोर्स (वैश्विक बैंकिंग); अंशु जैन (वैश्विक बाज़ार); जर्गन फिटशेन (स्थानीय प्रबंधक); रेनर नेस्क (निजी व व्यापारिक ग्राहक); हरमैन-जोसेफ लेम्बरटी (प्रमुख परिचालन अधिकारी) और स्टीफेन क्रॉस. प्रबंध समूह समिति में प्रबंधन समिति और बैंक के अन्य क्षेत्रों के प्रमुख सम्मिलित होते हैं, जैसे: केविन पार्कर (संपत्ति प्रबंधन); और पियरे डी वेक (निजी संपत्ति प्रबंधन). बैंक के पर्यवेक्षण बोर्ड की अध्यक्षता क्लीमेंस बौर्सिज द्वारा की जाती है। व्यापार संरचना ड्यूश बैंक का लक्ष्य कथन है: "हम उच्च अपेक्षा रखने वाले ग्राहकों हेतु वित्तीय समाधान प्रदान करने वाले अग्रणी वैश्विक प्रदाता बनने के लिए संघर्षरत हैं, हम अपने शेयरधारकों और लोगों के लिए असाधारण उपयोगिता का निर्माण करते हैं।" बैंक का व्यापार प्रतिदर्श दो स्तंभों पर आधारित है: कार्पोरेट व निवेश बैंक (CIB) और निजी ग्राहक व संपत्ति प्रबंधन. सीआईबी (CIB) ड्यूश बैंक के सीआईबी (CIB) ने स्वयं को एक दशक के कुछ ही अधिक समय के भीतर ही, विश्व के अग्रणी निवेश बैंकिंग संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित कर लिया। सीबीआई (CIB) में बैंक के अग्रणी वैश्विक बाज़ार और वैश्विक बैंकिंग विभाग शामिल होते हैं। अभी हाल तक, ड्यूश बैंक के लाभ व् आमदनी में वैश्विक बाजारों का प्रमुख योगदान रहता था। व्यापार, ऋण व् इक्विटी के विक्रय व व्यवसाय, व्युत्पाद और अन्य नवीकृत उत्पादों के लिए उत्तरदायी है। बौंड बाज़ार, विदेशी विनिमय व् व्युत्पदों में वैश्विक बाज़ार के कौशल ने पिछले 5 वर्षों में कई पुरस्कार व् प्रशंसा दिलायी है। हालांकि, 2004/5 से ड्यूश बैंक ने लागत घटाने का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया है, जिसके अंतर्गत शुरुआत में ही लन्दन, फ्रैंकफर्ट व् अन्य स्थानों पर 6,400 लोगों को नौकरी से हटा दिया गया है।गॉ, डेविड. ड्यूश बैंक कट्स 6,400 जॉब्स https://web.archive.org/web/20110531043023/http://www.guardian.co.uk/business/2005/feb/04/germany.internationalnews 31 मई 2011 , द गार्जियन, 4 फ़रवरी 2005. 27 जनवरी 2010 को पुनःप्राप्त. नवम्बर 2008 में, ऋण जोखिम की प्रतिक्रियात्मक कार्यवाही के फलस्वरूप, बैंक ने कर्मचारियों की संख्या में और भी अधिक कटौती करने की घोषणा की जिसमे इसके 7 व्यासायिक क्षेत्रों में से 1 समाप्त हो गया और मुख्यतः लन्दन व न्यूयार्क में 900 नौकरियों का नुकसान हुआ।हेल्सट्रिक, फिलिप. ड्यूश बैंक टू एक्स वन इन सेवेन ट्रेडर्स https://web.archive.org/web/20081225131057/http://www.reuters.com/article/marketsNews/idUSLJ57658220081119 25 दिसंबर 2008 , रयुटर्स, 19 नवम्बर 2008. 27 जनवरी 2010 को पुनःप्राप्त. वैश्विक बैंकिंग में एक प्रमुख विलय व अधिग्रहण प्रक्रिया सम्मिलित होती है जो पिछले 5 वर्षों में काफी स्पष्ट रूप से विकसित हो गयी है। 2007 में, बैंक का विलय व अधिग्रहण व्यापार ने, काफी समय से व्यवसायरत व प्रतिष्ठित विलय व अधिग्रहण छवि रखने वाले संस्थानों से प्रतिस्पर्धा के कारण, विश्व स्तर की फ्रेंचाईजी के निर्माण के लिए और आगे कदम बढ़ाये. वैश्विक बैंकिंग में वैश्विक पूंजी बाज़ार भी शामिल होता है जिसकी उपस्थिति प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्तावों, इक्विटी, ऋण और उच्च लाभ युक्त बाज़ारों में महत्त्वपूर्ण व प्रगतिशील होती है। वैश्विक बैंकिंग में ग्राहकों की विस्तृत जानकारी भी सुरक्षित की जाती है। वैश्विक लेनदेन बैंकिंग में, जोकि वैश्विक बैंकिंग का एक भाग है, वह नकदी प्रबंधन, समाशोधन, व्यापार वित्तपोषण व साख व प्रतिभूति आदि कार्य देखे जाते हैं। हाल के वर्षों में व्यापार पांच गुना हो गया है और अब यह उद्योग का अग्रणी संस्थान बन गया है। ड्यूश बैंक को अपनी लेनदेन बैंकिंग सुविधाओं की गुणवत्ता के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, विशेषकर नकदी प्रबंधन के क्षेत्र में. अब यह आईबीआईटी (IBIT) द्वारा सूचीबद्ध विभागों में सबसे विशाल है। सीआईबी के ग्राहकों में मुख्यतः निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान हैं, जिसमे स्वायत्त राज्य, परा-राष्ट्रीय संस्थाएं, वैश्विक व बहुराष्ट्रीय कम्पनियां और माध्यम व लघु व्यापार गृह होते हैं। पीसीएएम (PCAM) निजी ग्राहक व् संपत्ति प्रबंधन (PCAM), निजी संपत्ति प्रबंधन, निजी व् व्यवसायिक ग्राहकों और संपत्ति प्रबंधन से मिलकर बना है। व्यापारिक विभागों का यह त्रिकोण ड्यूश बैंक के निजी व् संस्थागत ग्राहकों के निवेश प्रबंधन व्यापार के साथ निजी ग्राहकों व् लघु तथा मध्यम आकार के व्यापार के ग्राहकों के साथ खुदरा बैंकिंग क्रियाओं को भी शामिल करता है। निजी संपत्ति प्रबंधन निजी संपत्ति प्रबंधन बैंक का निजी बैंकिंग उपकरण है, जिसके अंतर्गत वह विशव स्तर पर धनी व्यक्तियों व् परिवारों को सुविधाएं प्रदान करते हैं। यह विभाग विश्व के निजी बैंकिंग के आकर्षक स्थलों में मुख्य स्थान रखता है, जिसमे स्विटज़रलैंड, लक्सम्बर्ग, द चैनल आइसलैंड, द केमैंस और दुबई शामिल हैं। संचार आज ड्यूश बैंक जिस अंतर्राष्ट्रीय पहचान का लाभ उठा रहा है वह आधुनिक संचार उपकरणों के प्रारंभिक ज्ञान का ही योगदान है। 1972 में, बैंक ने विश्व प्रसिद्द नीले चिन्ह "स्लैश इन अ स्क्वायर" को उतारा, जिसकी डिजाइन एंटन स्तेंकोव्सकी ने बनायी थी और इसके द्वारा वह एक जोखिम-नियंत्रित ढांचे के अंतर्गत विकास के संकेत देना चाहते थे। अधिग्रहण मॉर्गन, ग्रेनफेल एंड कंपनी, 1990. बैंकर्स ट्रस्ट 30 नवम्बर 1998.http://www.deutsche-bank.de/ir/en/index.html?contentOverload=http%3A%2F%2Fwww.deutsche-bank.de%2Fir%2Fen%2Freleases_766.shtml&loadFlash=%2Fir%2Fen%2F1613.html Acquisition of Bankers Trust Successfully Closed 14 जून 2020 https://web.archive.org/web/20070311012259/http://www.deutsche-bank.de/ir/en/index.html?contentOverload=http%3A%2F%2Fwww.deutsche-bank.de%2Fir%2Fen%2Freleases_766.shtml&loadFlash=%2Fir%2Fen%2F1613.html 11 मार्च 2007 dead स्कुडर इन्वेस्टमेंट्स, 2001 आरआरइइएफ (RREEF), 2002ड्यूश बैंक टू एक्वेर आरआरइइऍफ़ (RREEF) फॉर $490 मिलियन https://web.archive.org/web/20100827151500/http://nreionline.com/news/real_estate_deutsche_bank_acquire/ 27 अगस्त 2010 . नेशनल रियल एस्टेट इन्वेस्टर, 7 मार्च 2002 बर्कशायर मौर्टगेज फाइनेंस 22 अक्टूबर 2004.बर्कशायर मॉर्गेज फाइनेंस का अधिग्राहणजून 2020 InternetArchiveBot चैपल फंडिंग, अब डीबी होम लेंडिंग 12 सितंबर 2006http://www.deutsche-bank.de/presse/en/content/press_releases_2006_3175.htm?month=4 चैपल फंडिंग का अधिग्राहण 24 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20110719022634/http://www.deutsche-bank.de/presse/en/content/press_releases_2006_3175.htm?month=4 19 जुलाई 2011 dead मौर्टगेज आइटी होल्डिंग्स 3 जनवरी 2007Acquisition of MortgageIT Holdings सैल. ओपेन्हेम, 2010 वर्तमान और पूर्व के उल्लेखनीय कर्मचारी हरमन जोसेफ एब्स - अध्यक्ष (1957-67) सर जॉन क्रेवेन - लंडन में फाइनेंसर माइकल डौब्सन - स्क्रौडर्स के प्रमुख अल्फ्रेड हरहौसेन - अध्यक्ष (1971-89) एडसन मिशेल - ग्लोबल बाजार के प्रमुख (1995-2000) कार्ल किमीच - अध्यक्ष (1942-1945) हरमन वालीच - संस्थापक और निदेशक (1870-1893) जॉर्ज वॉन सीमेंस - संस्थापक और निदेशक (1870-1900) बोज़ विंसटिन - अमौलिक व्यापारी अंशु जैन - निवेश बैंकिंग और कॉर्पोरेट के प्रमुख जन सेवा ओट्टो हर्मन क्हान - परोपकारी इन्हें भी देखें यूरोपियन फ़ाइनेन्शिअल सर्विसेस राउंडटेबल डीबीऍफ़एक्स (DBFX) - ड्यूश बैंक ऑनलाइन फोरेक्स ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म सन्दर्भ 30em बाहरी कड़ियाँ Deutsche Bank श्रेणी:जर्मनी के बैंक श्रेणी:फ्रैंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियां श्रेणी:जर्मनी की कंपनियां श्रेणी:फ्रैंकफर्ट में आधारित कंपनियां श्रेणी:निवेश बैंक श्रेणी:जर्मन ब्रैंड्स श्रेणी:प्राथमिक डीलर श्रेणी:1874 में स्थापित बैंक श्रेणी:न्यूजीलैंड के पंजीकृत बैंक श्रेणी:गूगल परियोजना