Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चांगचून

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|चांगचून शहर के नज़ारे चांगचून (चीनी: 长春, अंग्रेज़ी: Changchun, मान्छु: ᠴᠠᠩ ᠴᡠᠨ) पूर्वोत्तरी चीन में मंचूरिया क्षेत्र के जीलिन प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उप-प्रांत का दर्जा रखने वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में चांगचून की जनसँख्या ७६,७७,०८९ थी, जिनमें से ३३,४१,७०० इसके पक्की-आबादी वाले क्षेत्र में बसे हुए थे। जुरचेन भाषा में 'चांग चून' का मतलब 'लम्बा चश्मा' होता है। विवरण सन् १८०० में चिंग राजवंश के सम्राट जियाचिंग (嘉慶帝, Jiaqing) ने यितोंग नदी के पूर्वी किनारे पर एक छोटे से गाँव का नाम 'चांगचून तिंग' रखा। मई १८९८ में रूसी साम्राज्य के कारीगरों ने हारबिन से लूशुन (旅顺, Lüshun) तक रेल की पटरियाँ डालीं और चांगचून में 'कुआनचेंग' नाम का एक नया रेल स्टेशन बना। १९०४-१९०५ के रूसी-जापानी युद्ध में रूस की हार हुई और कुआनचेंग इस पटरी का आख़री रूसी पड़ाव बन गया। उस से आगे एक नया जापानी 'चांगचून' स्टेशन बनाया गया। १९३२ में जापानी समर्थन के साथ मंचूरिया में चीन से अलग एक आज़ाद मंचूकुओ (Manchukuo) देश घोषित किया गया जिसकी राजधानी चांगचून को बनाया गया। इसका नाम 'शिनजिंग' (新京, Hsinjing) रखा गया जिसका मतलब 'नई राजधानी' था। शहर का इस दौरान बहुत विस्तार किया गया और नियमित ढंग से बड़े चौक, चौड़ी सड़कें और इमारतें बनाई गईं। १९३४ से १९४४ के काल में शहर की आबादी १,४१,७१२ से छह गुना बढ़कर ८,६३,६०७ हो गई। द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में १९४५ में सोवियत संघ की लाल सेना ने चांगचून पर क़ब्ज़ा कर लिया। १९४६ में सोवियत फ़ौजें यहाँ से लौट गईं और १९४८ में माओ ज़ेदोंग के चीनी साम्यवादियों ने ५ माह के घेराव के बाद इसपर नियंत्रण कर लिया। जब शहर घिरा हुआ था तो अनुमानित १ से ३ लाख लोगों की भुखमरी से जाने गई। १९५४ में जनवादी गणतंत्र चीन की सरकार ने इसे जीलिन प्रान्त की राजधानी बना दिया।Rough guide to China, David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Rough Guides, 2003, ISBN 978-1-84353-019-0, ... Changchun, the provincial capital, an agreeable, well-planned place, with straight boulevards and squares throughout ... मंचूरिया के बाक़ी भागों की तरह यहाँ भयंकर सर्दी पड़ती है और जनवरी का औसत तापमान −१५.१ °सेंटीग्रेड है। इतनी सर्दी के बावजूद ठण्ड के मौसम में वातावरण अधिकतर शुष्क रहता है। गर्मियों में जुलाई का औसत तापमान २३.१ °सेंटीग्रेड होता है और पूर्वी एशियाई मोनसून की बारिशें पड़ती हैं। इन्हें भी देखें जीलिन मान्छु लोग सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर श्रेणी:जीलिन श्रेणी:मंचूरिया