411 REFERENCE · Wikipedia
गोलमाल रिटर्न्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोलमाल रिटर्न्स Golmaalreturns1.jpg फिल्म का पोस्टर रोहित शेट्टी ढिल्लन मेहता साजिद-फ़रहाद यूनुस साजवल फेका फेकी बिपिन वर्ती अजय देवगनकरीना कपूरअरशद वारसीश्रेयस तलपड़ेतुषार कपूरअंजना सुखानीअमृता अरोड़ासेलिना जेटली प्रीतमआशीष पंडित नटराजन सुब्रमण्यम स्टीवन एच. बर्नार्ड श्री अष्टविनायक सिने विजन लिमिटेड 2008 10 29 y 135 मिनट हिन्दी भारत 35 c 82 c
गोलमाल रिटर्न्स, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 2008 की एक हिन्दी हास्य फ़िल्म है। यह फ़िल्म गोलमाल श्रृंखला की दुसरी कड़ी है। इस फ़िल्म में पहली फिल्म के ही कलाकार अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी ने अभिनय किया है। हालांकि पिछली फ़िल्म की शरमन जोशी द्वारा निभाई भूमिका को इस फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े ने निभाई है। फिल्म में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और सेलिना जेटली ने भी सहायक भूमिका निभाई है।
यह फिल्म में 1989 की फ़िल्म फेखा फेकी का पुनर्निर्माण है, जिसमें अशोक सराफ और लक्ष्मीकांत बर्ड़े ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी 1973 की एक फिल्म, आज की ताज़ा खबर से भी मिलती है।
श्री अष्टविनायक सिने विजन लिमिटेड के अंतर्गत ढिल्लिन मेहता द्वारा निर्मित यह फिल्म, 29 अक्तूबर 2008 को प्रदर्शित हुई। फिल्म को आलोचकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही।
5 नवंबर 2010 को, इस फिल्म की अगली कड़ी गोलमाल 3 प्रदर्शित की गई, जोकि 2010 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म थी।
पटकथा
गोपाल (अजय देवगन) अपनी पत्नी एकता (करीना कपूर), बहन एशा (अमृता अरोड़ा) और साले लकी (तुषार कपूर) के साथ रहता है। एकता सास बहु के धारावाहिक बहुत देखा करती है। एक रात गोपाल, मीरा [सेलिना जेटली] को गुण्डो से बचाता है और घर जाने का साधन ना देख मीरा के साथ एक याट पर उसे रात गुजारनी पडती है। एकता के पुछने पर वह कह देता है कि वह उसके दोस्त एंथोनी के साथ था पर फिर भी उसे गोपाल पर शक हो जाता है। और वह एंथोनी को पत्र लिख कर मिलने के लिये बुलाती है।
इसी बीच गोपाल के यहा लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े) ऑफिस में काम मांगने आता है। और गोपाल के साथ उसकी जम जाती है। गोपाल उसे काम देने के एवज में एंथोनी बन एकता से मिलने के लिये राजी कर लेता है। और वह एकता से एंथोनी बन मिलता है लेकिन इसी बीच एकता ने जिस पते पर पत्र लिखती हैं वह सही निकल जाता है। गोपाल को बाद में पता चलता है की जिस जगह वह मीरा की जान बचाता है उसी समय वहां किसी की हत्या हो जाती है।
पुलिस अधिकारी माधव (अरशद वारसी) की गोपाल से नहीं बनती और वह साबित कर देता है कि गोपाल उस वक्त वहीं उपस्थित था। और मरने वाला गोपाल का साथी कर्मचारी था जिसे एक लडाई में गोपाल ने मारने की धमकी दी थी, और उसे जेल में बन्द कर देता है। जिससे बचने के लिये गोपाल सच्चाई बता देता है कि वह उस रात मीना के साथ था, लेकिन मीना का कही पता नही चलता।
लक्ष्मण और लकी, मुन्नी (अश्विनी कलसेकर) को मीना बना कर पुलिस के पास ले जाने के लिये तैयार कर लेते है लेकिन उसे हत्यारा अपहरण कर लेता है। गुस्से में आकर मुन्नी का बॉयफ्रेंड वसुली (मुकेश तिवारी) मीरा का अपहरण कर लेता है। बाद में कई घटनाक्रम के बाद उन्हें पता चलता है कि इन सबके पीछे सावन्त (मुरली शर्मा) का हाथ रहता है।
कलाकार
अजय देवगन - गोपाल कुमार संतोषी के रूप में
अरशद वारसी - माधव सिंह घई के रूप में
तुषार कपूर - लकी के रूप में
श्रेयस तलपड़े - लक्ष्मण के रूप में
करीना कपूर - एकता के रूप में
अमृता अरोड़ा - ईशा के रूप में
सेलिना जेटली - मीना के रूप में
अश्विनी कलसेकर - मुन्नी के रूप में
अंजना सुखानी- डैसी के रूप में
व्रजेश हीरजी एंथोनी गोंसाल्विस / आत्माराम के रूप में
मुकेश तिवारी वसूली के रूप में
मुरली शर्मा सावन्त के रूप में
संजय मिश्रा सुबोध मेहरा के रूप में
राखी टंडन - एंथोनी गोंसाल्विस की पत्नी के रूप में
शरत सक्सेना - बबलू पचिसिया के रूप में (गोल्डन फ़िसरीस का मालिक)
शेरेवीर वकील - हत्यारें के रूप में
रॉबिन भट्ट - गोपाल के पड़ोसी के रूप में
उपासना सिंह - लकी के ग्राहक के रूप में
सिद्धार्थ जाधव - लकी का असिसटेंट के रूप में
राम कपूर - जय वालिया (अतिथि भूमिका) के रूप में
संगीत
गीत सूची
शीर्षक # गीत गायक अवधि संगीतकार 1 "ठां कर के" नीरज श्रीधर, अनवेश दत्त गुप्ता, आकृति कक्कड़, अर्ल, इंडी 4:24 आशीष पंडित 2 "वेकेन्सी" नीरज श्रीधर, बेनी दयाल, सुहैल कौल, सुजेन डी'मेलो 5:04 प्रीतम 3 "तू साला" अनुष्का मनचंदा 3:27 प्रीतम 4 "म्याऊ" मोनाली ठाकुर, सुजेन डी'मेलो 4:24 प्रीतम 5 "म्याऊ (अंग्रेजी संस्करण)" सुजेन डी'मेलो 4:22 प्रीतम 6 "वेकेन्सी (किलोग्राम मिक्स)" नीरज श्रीधर, बेनी दयाल, सुहैल कौल, सुजेन डी'मेलो 4:49 प्रीतम 7 "ठां कर के (रिमिक्स)" नीरज श्रीधर, अनवेश दत्त गुप्ता, आकृति कक्कड़, अर्ल, इंडी 4:26 प्रीतम 8 "म्याऊ (रिमिक्स)" मोनाली ठाकुर, सुजेन डी'मेलो 4:54 प्रीतम 9 "तू साला (रिमिक्स)" अनुष्का मनचंदा 2:46 प्रीतम
निर्माण
करीना कपूर की अजय देवगन के साथ जोडी बनाई गई है।Is Kareena promoting best friend Amrita the ugliest ugly girl? Amrita Arora added to cast http://movies.indiatimes.com/articleshow/2574131.cms 27 November 2007 https://web.archive.org/web/20071213072408/http://movies.indiatimes.com/articleshow/2574131.cms 13 दिसंबर 2007 dead अन्य कलाकारों में अभिनेत्री अमृता अरोड़ा को अरशद वारसी के साथ, सेलिना जेटली और अंजना सुखानी को क्रमशः श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर के साथ दिखाया गया हैं।Celina Jaitley goes de-glam More Bollywood actors added to cast http://movies.indiatimes.com/articleshow/2547815.cms 15 November 2007 https://web.archive.org/web/20071213010306/http://movies.indiatimes.com/articleshow/2547815.cms 13 दिसंबर 2007 dead
पहले दुबई में चालीस दिन की शूटिंग की योजना बनाई गई थीKareena to make you laugh GR to be shot in a forty day schedule in Dubai http://timesofindia.indiatimes.com/Delhi_Times/Kareena_to_make_you_laugh/articleshow/2217860.cms 20 July 2007 20 July 2007 https://web.archive.org/web/20090113160053/http://timesofindia.indiatimes.com/Delhi_Times/Kareena_to_make_you_laugh/articleshow/2217860.cms 13 जनवरी 2009 live, लेकिन बाद में गोवा में फिल्म के लिए 20 दिन की शूटिंग रखी गई,Sanju on a fun-raising drive Cast shoot for film in Goa http://www.mumbaimirror.com/net/mmpaper.aspx?page=article§id=30&contentid=200712082007120803031296876eff91c 8 December 2007 dead https://web.archive.org/web/20071024183614/http://mumbaimirror.com/net/mmpaper.aspx?Page=article 24 October 2007 dmy-all Bomb shelled! Kareena gets pranked by Ajay Devgan on sets http://www.mumbaimirror.com/net/mmpaper.aspx?page=article§id=30&contentid=20071208200712080303049064ee9c7d3 8 December 2007 dead https://web.archive.org/web/20071024183614/http://mumbaimirror.com/net/mmpaper.aspx?Page=article 24 October 2007 dmy-all और बाद में बाकी शूटिंग मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो, दक्षिण अफ्रीका और बैंकॉक जैसे स्थानों पर जारी रही।Kareena, Ajay Devgan… up the temperatures Cast continue to shoot at Filmistan Studios http://movies.indiatimes.com/articleshow/2835824.cms 4 March 2008 https://web.archive.org/web/20080305134622/http://movies.indiatimes.com/articleshow/2835824.cms 5 मार्च 2008 deadKareena grooves in Bangkok GR cast shoot for promotional video in Bangkok http://movies.indiatimes.com/articleshow/3134332.cms 17 June 2008 https://web.archive.org/web/20080617230730/http://movies.indiatimes.com/articleshow/3134332.cms 17 जून 2008 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1092005
470074
श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर लेख प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाए गए लेख
श्रेणी:2008 में बनी हिन्दी फ़िल्म