Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनीश्वरवादी और इहलौकिकवादी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2023 अनीश्वरवादी का मतलब सीधे शब्दों में बोलें कि ईश्वर को ना मानने वाला। अनीश्वरवादी विचार धारा ईश्वर के अस्तिव् का खंडन करती है । भौतिक वादी या लौकिक सत्ता पर विशेष बल देता है । ये स्वीकार करता है कि जगत नैतिक नियम से संचालित होती है, ईश्वर से नहीं । ईश्वरवादी का स्वरूप , ईश्वर का निषेधात्मक रूप है। ईश्वर में विश्वास का विरोध अनीश्वरवादी विचार धारा का जन्म देती है । इहलौकिकवादी मनुष्य को आप यथार्थवादी मतलब इसी जगत में वर्तमान में जीने वाला व्यक्ति चार्वाक के दर्शन को मानने वाला व्यक्ति अर्थात् ईश्वर है या नहीं है इसका चिंतन भी न करने वाला व्यक्ति। होलियॉक ने सदैव सैक्यूलेरिज्म अर्थात् इहलौकिकवाद को सदैव अनीश्वरवाद से भिन्न माना। उनके अनुसार अनीश्वरवादी व्यक्ति न तो ईश्वरवादी होता है और न ही अनीश्वरवादी, वह तो स्वयं को इस दोनों से तदरथ रह कर इस लोक के ज्ञान-कर्म पर केन्द्रित रहता है। १- अपनी नैतिकता और विचारों को पंथ और ईश्वर से अलग रखना २- तार्किक नियमों की स्वीकृति और सुतजन्य ज्ञान की अवहेलना ३- दुनिया को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए निरंतर प्रयास। होलियॉक ने इहलौकिकवाद के पांच लक्ष्य निर्धारित किये- १- अपने आचारों-विचारों को पंथ एवं ईश्वर से पृथक रखना २- तर्कसंगत नियमों की स्वीकृति ३- आस्था एवं श्रुतिजन्य ज्ञान की उपेक्षा ४- विचार स्वातन्त्र्य ५- विश्व को श्रेष्ठ बनाने में सतत् प्रयास इस विचारधारा का व्यक्ति जनकल्याण तथा मानवता पर प्रबल बल देता है या तो मानवता तथा जन कल्याण पर बल ना देकर स्वत:(खुद)कल्याण पर बल देता है। चार्वाको के दर्शन में आपको ये विचार धारा मिलेगी । चार्वाक के दार्शनिक मानते थे की इस जन्म में इस पृथ्वी लोक में जो प्रत्यक्ष है वही प्रमाण है । इस लोक से बाहर ईश्वर और स्वर्ग की विचार धारा को नहीं मानते थे । अत: चार्वाक के दर्शन में अनीश्वरवादी और इहलौकिक वादी दोनों विचार धारा का प्रमाण मिलता है । श्रेणी:नास्तिकता श्रेणी:धर्मनिरपेक्षता