Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनन्त गोपाल शेवड़े

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनन्त गोपाल शेवड़े (१९११ - १९७९) हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं लघुकथाकार थे। वे मराठी भाषी थे किंतु हिंदी में उन्होंने स्तरीय साहित्य सृजन किया। उनके उपन्यास 'ज्वालामुखी' का भारत की 14 भाषाओं में अनुवाद कराया गया। उनके एक अन्य उपन्यास 'मंगला' को ब्रेल लिपि में भी प्रकाशित किया गया था। अनंत गोपाल शेवड़े के प्रयासों से 1976 में नागपुर में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ था। उनके 'मृगजाल' नामक उपन्यास पर उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य परिषद का सम्मान प्रदान किया गया। जीवनी अनन्त गोपाल शेवड़े का जन्म मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के सौसर नामक स्थान पर हुआ था। कृतियाँ उपन्यास ईसाई बाला (1932) निशा गीत (1947) मृगजाल (1979) पूर्णिमा (1952) ज्वालामुखी (1956) अमृत कुंभ (1977) निबंध तीसरी भूख (1953) इन्हें भी देखें विश्व हिंदी सम्मेलन बाहरी कड़ियाँ अनंत गोपाल शेवड़े (भारतकोश) ज्वालामुखी (अनन्त गोपाल शेवड़े द्वारा १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन पर आधारित ऑनलाइन उपन्यास) श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार