411 REFERENCE · Wikipedia
रमणिका गुप्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|Image ramnikagupta 200px रमणिका गुप्ता २२ अप्रैल, १९३० सुनाम, पंजाब, भारत २६ मार्च, २०१९ नई दिल्ली, भारत लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता भारतीय हिन्दी आधुनिक काल विमर्श सामाजिक आपहुदरी
रमणिका गुप्ता ने विमर्श के रूप में हिंदी साहित्य में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने आदिवासी जीवन पर कई पुस्तकें लिखी हैं।वे प्रख्यात साहित्यकार,सामजिक कार्यकर्त्ता,समाजसेवा और राजनीति सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई थीं।https://en.wikipedia.org/wiki/Ramnika_Guptaउन्होंने स्त्री विमर्श पर बेहतरीन काम किया और वह सामाजिक सरोकारों की पत्रिका ‘युद्धरत आम आदमी’ की संपादक भी थीं। उन्होंने झारखंड के हज़ारीबाग के कोयलांचल से मजदूर आंदोलनों को साहित्य के ज़रिये राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने का काम किया। बिहार विधानसभा और विधान परिषद् में विधायक भी रही।http://thewirehindi.com/75911/ramnika-gupta-hindi-writer-passed-away-literature/ संग्रहीत प्रति 1 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20190817200002/http://thewirehindi.com/75911/ramnika-gupta-hindi-writer-passed-away-literature/ 17 अगस्त 2019 dead
परिचय
उनका जन्म २२ अप्रैल १९३० को पंजाब के सुनाम नामक स्थान पर तथा निधन 89 वर्ष की अवस्था में २६ मार्च २०१९ को नई दिल्ली में हुआ। मृत्यु से पूर्व वे झारखंड में मांडू के विधायक पद पर कार्यरत थीं।
रमणिका गुप्ता की आत्मकथा ‘हादसे और आपहुदरी’ बेहद लोकप्रिय पुस्तक मानी जाती है। इसके अलावा, उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘भीड़ सतर में चलने लगी है’, ‘तुम कौन’, ‘तिल-तिल नूतन’, ‘मैं आजाद हुई हूं’, ‘अब मूरख नहीं बनेंगे हम’, ‘भला मैं कैसे मरती’, ‘आदम से आदमी तक’, ‘विज्ञापन बनते कवि’, ‘कैसे करोगे बँटवारा इतिहास का’, ‘दलित हस्तक्षेप’, ‘निज घरे परदेसी’, ‘सांप्रदायिकता के बदलते चेहरे’, ‘कलम और कुदाल के बहाने’, ‘दलित हस्तक्षेप’, ‘दलित चेतना- साहित्यिक और सामाजिक सरोकार’, ‘दक्षिण- वाम के कठघरे’ और ‘दलित साहित्य’, ‘असम नरसंहार-एक रपट’, ‘राष्ट्रीय एकता’, ‘विघटन के बीज’ शामिल हैं।
रचनाएँ
विमर्श
आदिवासी अस्मिता का संकटरमणिका गुप्ता आदिवासी अस्मिता का संकट २०१५ सामयिक प्रकाशन नई दिल्ली
दलित-चेतना साहित्यिक और सामाजिक सरोकार
दलित हस्तक्षेप
उपन्यास
सीता मौसी
आत्मकथा
आपहुदरी ( २०१५ । 2015)
हादसे(२००५ । 2005)
संपादन
युद्धरत आम आदमी- रमणिका गुप्ता द्वारा संपादित यह त्रैमासिक पत्रिका है।
संदर्भ
श्रेणी:हिन्दी लेखिका