411 REFERENCE · Wikipedia
काला जादू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काला जादू पारम्परिक रूप से पराप्राकृतिक शक्तियों अथवा दुष्ट शक्तियों की सहायता से अपने स्वार्थी उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए किया जाने वाला एक जादू है।Melton 2001
काला जादू एक ऐसी बुरी शक्ति या बुरी ऊर्जा जो किसी पर बुरा प्रभाव डालती है यह एक प्रकार नकारात्मक दृष्टि है और इस नकारात्मक दृष्टि से बचाने के लिए वास्तुशास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ने के लिए प्रावधान है वास्तुशास्त्र के अनुसार ये सकारात्मक ऊर्जा काला जादू और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काम करती है सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तुशास्त्र मे कई प्रकार के प्रावधान भी इंगित है जैसे उदहारण के लिए किसी भी प्रकार के वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर की छत या छाजे पर उत्तर पूर्व दिशा में पांच तुलसी के पौधे लगाना चाहिए। अगर पांच नहीं लगा सकते तो कम से कम एक तुलसी का पौधा इस दिशा में जरुर लगाएं। इससे घर में आने वाले नकारात्मक प्रभाव में कमी आती है। वास्तुविज्ञान और वास्तुशास्त्र में विस्तार से बताया गया है बाहर से घर में आने वाले लोग भी कई बार कोई नकारात्मक उर्जा को अपने संग लेकर आते हैं। और वास्तु विज्ञानं के आधार पर जिनके घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा होता है उनके घर में इस तरह के नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है।
काले जादू के लक्षण
ऐसा कोई नहीं है जो वास्तव में आपको बता सके कि काला जादू मौजूद है या नहीं। इस सवाल पर लंबे समय से बहस चल रही है, और लोग अभी भी जवाब नहीं दे सकते हैं। ऐसी चीजें होती हैं जो तर्क द्वारा नहीं बताई जा सकती हैं। अत्यधिक ताकत, आवाज़ बदलना नींद में बोलना और सोते समय कुछ देर के लिए बार बार सांस गायब होना काले जादू के संकेत हैं।
इन्हें भी देखें
अघोर पंथ
श्रेणी:जादू