411 REFERENCE · Wikipedia
अचलगढ़ किला व मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अचलगढ़ किला व मंदिर- दिलवाड़ा के मंदिरों से ८ किलोमीटर उत्तर पूर्व में यह किला और मंदिर स्थित हैं। अचलगढ़ किला मेवाड़ के राजा राणा कुंभ ने एक पहाड़ी के ऊपर बनवाया था। पहाड़ी के तल पर १५वीं शताब्दी में बना अचलेश्वर मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि यहां भगवान शिव के पैरों के निशान हैं। समीप ही १६वीं शताब्दी में बने काशीनाथ जैन मंदिर भी हैं।
श्रेणी:माउंट आबू