411 REFERENCE · Wikipedia
इतिहास (1997 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इतिहास इतिहास.jpg इतिहास का पोस्टर राज कँवर राज कँवर दिलीप सेन–समीर सेन कमलेश पांडे (संवाद) अजय देवगन, ट्विंकल खन्ना, अमरीश पुरी, राजबब्बर, शक्ति कपूर 20 जून, 1997 भारत हिन्दी
इतिहास 1997 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राज कँवर ने किया और मुख्य भूमिकाओं में अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना हैं। सहायक भूमिकाओं में अमरीश पुरी, राजबब्बर और शक्ति कपूर हैं।
संक्षेप
अमीर, शक्तिशाली और प्रभावशाली ठाकुर दिग्विजय सिंह (राजबब्बर) एक गाँव में आता है और सुंदर नैना (ट्विंकल खन्ना) पर लालसा रखता है। उनका रिश्ता तय होता है और वह जल्द ही शादी कर रहे हैं। लेकिन नैना ठाकुर के कर्मचारी बलवंत (अमरीश पुरी) के पुत्र, करन (अजय देवगन) के साथ प्यार में पड़ गई है। जब ठाकुर को इस बारे में पता लगाता है, तो वह अपने लोगों से नैना को जीवित और करन को मृत लाने के लिए निर्देश देता है।
करन और नैना गाँव को छोड़कर बॉम्बे तक भागते हैं। ठाकुर एक भारी इनाम की घोषणा करता है और जल्द ही इनाम के लिये कई लोग पूरे बॉम्बे में बदकिस्मत जोड़े की तलाश में होते हैं। जब बलवंत इस बारे में सुनता है, तो वह भी बॉम्बे जाता है और करन और नैना का पता लगाता है। करन अपने पिता को देख कर राहत महसूस करता है। लेकिन उसकी राहत जल्द ही अविश्वास में बदल जाती है। बलवंत उसे नैना को छोड़ने का निर्देश देता है। क्योंकि वह खुद उसके पिता के रूप में नहीं, ठाकुर के आदमी के रूप में आए हैं।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन - करन
ट्विंकल खन्ना - नैना
अमरीश पुरी - बलवंत
राजबब्बर - ठाकुर दिग्विजय सिंह
शक्ति कपूर - नवलखी / ढोलू
सपना बेदी - अंजलि
अरुणा ईरानी - रुक्मनी
मोहनीश बहल इंस्पेक्टर
नीलिमा अज़ीम - नवेली
कंचन - गंगा
ब्रह्मचारी - दीवान
अरुण बख़्शी
संगीत
गीत गायक 1:05:39 समीर दिलीप सेन–समीर सेन ये इश्क बड़ा बेदर्दी है अनुराधा पौडवाल, के. पप्पू 7:25 रामजी ओ रामजी अनुराधा पौडवाल, कुमार सानु 5:24 दिल की कलम से हरिहरन, अनुराधा पौडवाल 5:52 अचको मचको का करूँ राम अलका याज्ञिक 7:48 चोरी चोरी कुमार सानु, अलका याज्ञिक 7:36 जुदा अपने दिलबर से अलका याज्ञिक, सुखविंदर, शंकर महादेवन 7:15 जा उड़ जा रे पंछी अलका याज्ञिक, सुखविंदर, शंकर महादेवन 6:07 बोल बोल रानी विनोद राठोड़, अलका याज्ञिक, शंकर महादेवन 4:56 ये इश्क बड़ा बेदर्दी है अनुराधा पौडवाल, के. पप्पू 6:13 रीमिक्स अचको मचको का करूँ राम अलका याज्ञिक 7:03 रीमिक्स
बाहरी कड़ियाँ
0286724 इतिहास
श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:दिलीप सेन–समीर सेन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में