411 REFERENCE · Wikipedia
टेक्नोथलॉन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टेक्नोथलॉन (Technothlon) frameless Inspiring Young Minds(युवा मानस को अनुप्राणित करना) 2004 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी गुवाहाटी Techniche http://technothlon.techniche.org/
technothlon.techniche/184392818302783
+technothlon
technothlon
टेक्नोथलॉन (Technothlon), आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों द्वारा आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय स्कूल चैम्पियनशिप है। टेक्नोथलॉन 2004 में आरम्भ किया गया था। इसका लक्ष्यवाक्य है- 'युवा मानस को अनुप्राणित करना' । टेक्नोथलॉन की यात्रा 200 छात्रों की भागीदारी के साथ आरम्भ हुई थी और अगले 12 वर्षों तक यह आयोजन गुवाहाटी शहर तक सीमित था किन्तु अब इसका विस्तार सम्पूर्ण भारत और विदेशों के 300 से अधिक शहरों तक हो चुका है।
यह प्रतियोगिता 2 से चक्रों (राउण्ड) की होती है- एक लिखित प्रारम्भिक परीक्षा (प्रीलिम) जो जुलाई में पूरे भारत में अनेकों स्कूलों में होती है तथा दूसरी मुख्य परीक्षा, जो आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा, नौवीं और दसवी कक्षा के के १०० छात्रों के बीच में (जूनियर स्क्वाड), और ग्यारहवीं कक्षा एवं बारहवीं कक्षा के १०० विद्यार्थियों के बीच होती है (हौट्स स्क्वाड)। यह एक टीम आधारित कार्यक्रम है - दो छात्र एक टीम के रूप में भाग लेते हैं, एक साथ मिलकर प्रशनपत्र हल करते हैं और एक टीम के रूप में मुख्य कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
सन २०१९ से यह परीक्षा अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में भी आयोजित की जाएगी।http://www.tezexpress.co.in/?p=146154 आईअाईटी टेक्नोथलॉन (2019) के लिए इस बार हिंदी में भी दे सकेंगे पेपर 15 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181215173024/http://www.tezexpress.co.in/?p=146154 15 दिसंबर 2018 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
टेक्नोथलॉन का जालघर
श्रेणी:भारत में शिक्षा