411 REFERENCE · Wikipedia
द एनिमे मैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द ऐनिमे मैन en The Anime Man ja ザ・アニメ・マン 神城 維来 ja Joey (The Anime Man) at SMASH 2022.jpg बिज़िंगर, SMASH! २०२२, सिड्नी में जोसेफ़ तेत्सुरो बिज़िंगर २८ सितम्बर १९९४ सिड्नी, न्यू साउथ वेल्स, सिड्नी विश्वविद्यालय श्रव्य‑दृश्य संवाद‑कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता गीतकार स्वर‑अभिनेता यूट्यूबर २०१३–वर्तमान जापानी लोक‑संस्कृति, एनिमे एवं माँगा पर आधारित सामग्री इकुरु कामिज़ो, इकुरु एग्नेस डिएगो The Anime Man (यूट्यूब चैनल) Trash Taste (संवाद कार्यक्रम)जोसेफ़ तेत्सुरो बिज़िंगर (en Joseph Tetsuro Bizinger, ja ジョセフ・テツロウ・ビジンガー; जन्म २८ सितम्बर १९९४), जो अन्तर्जाल जगत् में द एनिमे मैन (en The Anime Man) के नाम से तथा अपने रंगमंचीय नाम इकुरु कामिजो (ja 神城 維来, कमिज़ो इकुरु) से परिचित हैं, एक जापानी‑ऑस्ट्रेलियाई यूट्यूबर, स्वर अभिनेता, गीतकार तथा संवाद प्रस्तुतकर्ता हैं। उनके चलचित्र कार्य का मुख्य केन्द्र जापानी लोक‑संस्कृति है, जिसमें एनिमे (जापानी एनीमेशन) तथा माँगा (जापानी चित्रकला) की समीक्षाएँ तथा जापानी समाज और संस्कृति पर आधारित व्लॉग सम्मिलित हैं।https://www.japantimes.co.jp/life/2017/07/12/digital/joey-bizinger-sees-youtube-following-grow-amid-anime-renaissance/#.XecWRtVS-00 Joey Bizinger sees his YouTube following grow amid an 'anime renaissance' Patrick St. Michel 12 July 2017 The Japan Times https://web.archive.org/web/20190107224422/https://www.japantimes.co.jp/life/2017/07/12/digital/joey-bizinger-sees-youtube-following-grow-amid-anime-renaissance/#.XecWRtVS-00 7 January 2019 4 December 2019 live जापानी मनोरंजन जगत् के अनेक रचनाकारों, जैसे लाइट उपन्यास लेखक, माँगा कलाकार तथा एनिमे के स्वर‑अभिनेता, से उनके संवाद भी विशेष रूप से चर्चित हैं।3REzZ3b2yHs Interview With “The Anime Man”, Asian Boss
प्रारम्भिक जीवन
बिज़िंगर का जन्म २८ सितम्बर १९९४ को सिड्नी, न्यू साउथ वेल्स में हुआ तथा वहीं उनका पालन‑पोषण हुआ। वे एक मिश्रित परिवार में जन्मे; उनकी माता जापानी हैं तथा उनके ऑस्ट्रेलियाई पिता जर्मन और हंगेरियाई वंश के हैं। वे २१ वर्ष की आयु तक सिड्नी में ही रहे। उनकी माता ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि वे अपनी जापानी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहें, इसी उद्देश्य से वे उनसे केवल जापानी भाषा में ही संवाद करती थीं तथा उन्हें बचपन से ही घर पर जापानी एनिमे दिखाती थीं, जिनमें डोरेमोन, सज़ाए‑सान en Sazae-san और पोकेमॉन विशेष रूप से प्रमुख रहे।
बिज़िंगर ने २०१२ में मैनली स्थित सेन्ट पॉल्स कैथोलिक महाविद्यालय से शिक्षा पूर्ण की। उन्होंने अपने एच.एस.सी. परिणामों में विशिष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कीं, जिनमें म्यूज़िक १, सूचना‑प्रक्रियाएँ एवं प्रौद्योगिकी, तथा जापानी इन कॉन्टेक्स्ट में उच्चतम श्रेणी (बैण्ड ६) सम्मिलित थी।, Asian Boss वे अपनी कक्षा में जापानी मूल के एकमात्र विद्यार्थी थे, और इसी कारण उन्होंने अपने अनेक मित्रों को एनिमे से परिचित कराया।, Asian Boss एनिमे की बढ़ती लोकप्रियता तथा एक विद्यालय परियोजना ने उन्हें एक जालस्थल बनाने के लिए प्रेरित किया, जहाँ वे जापानी एनिमेशन की समीक्षाएँ लिखते थे। परियोजना समाप्त होने के बाद भी उन्होंने यह कार्य जारी रखा और स्नातक होने तक नियमित रूप से समीक्षाएँ प्रकाशित करते रहे। इसी अवधि में उन्होंने अपनी जालस्थल पर रखने हेतु यूट्यूब चलचित्र बनाना आरम्भ किया और बाद में पूर्णतः यूट्यूब पर केन्द्रित होने का निर्णय लिया।, Asian Boss
बिज़िंगर ने सिड्नी विश्वविद्यालय में अध्ययन किया और २०१६ में संगणक अभिकल्प प्रौद्योगिकी में स्नातक उपाधि प्राप्त की।
आजीविका
द एनिमे मैन
बिज़िंगर ने अपनी यूट्यूब यात्रा २७ मई २०१३ को अपने प्रथम चलचित्र “Dubbed Anime Sucks!” प्रकाशित करके आरम्भ की। व्लॉग तथा विभिन्न एनिमे‑माँगा पर चर्चाओं के मिश्रण के साथ वे २०१५ में अपने पहले बड़े पड़ाव, १ लाख सदस्य, तक पहुँचे। इसके पश्चात् १७ जून २०१५ को उनका चर्चित चलचित्र “7 Types of Anime Fans” आया, जिसने एनिमे समुदाय के विविध प्रकारों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।https://www.japantimes.co.jp/life/2017/07/12/digital/joey-bizinger-sees-youtube-following-grow-amid-anime-renaissance/#.XecWRtVS-00 Joey Bizinger sees his YouTube following grow amid an 'anime renaissance' Patrick St. Michel 12 July 2017 The Japan Times https://web.archive.org/web/20190107224422/https://www.japantimes.co.jp/life/2017/07/12/digital/joey-bizinger-sees-youtube-following-grow-amid-anime-renaissance/#.XecWRtVS-00 7 January 2019 4 December 2019 live इसके केवल एक सप्ताह बाद ही उनके सहदय दोगुने हो गये। फ़रवरी २०१६ में उन्होंने अपना दूसरा चैनल Joey बनाया, जिसे प्रारम्भ में व्यक्तिगत सामग्री हेतु बनाया गया था, परन्तु बाद में यह ऐसा मंच बन गया जहाँ वे मुख्य चैनल में न आने वाली विविध अथवा अल्प-सम्पादित सामग्री साझा करते हैं।, Asian Boss3REzZ3b2yHs Interview With “The Anime Man”, Asian Boss
विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद, मई २०१६ में वे जापान चले गये। मूलतः उनका उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करना था, परन्तु तब तक उनका यूट्यूब चैनल इतना सफल हो चुका था कि वे पूर्णकालिक रूप से उसी पर कार्य करने लगे। जनवरी २०१७ में The Anime Man ने १० लाख सदस्य का आँकड़ा पार किया।https://www.japantimes.co.jp/life/2017/07/12/digital/joey-bizinger-sees-youtube-following-grow-amid-anime-renaissance/#.XecWRtVS-00 Joey Bizinger sees his YouTube following grow amid an 'anime renaissance' Patrick St. Michel 12 July 2017 The Japan Times https://web.archive.org/web/20190107224422/https://www.japantimes.co.jp/life/2017/07/12/digital/joey-bizinger-sees-youtube-following-grow-amid-anime-renaissance/#.XecWRtVS-00 7 January 2019 4 December 2019 live, Asian Boss
२०१७ से २०१८ के बीच उन्होंने एग्नेस डिएगो (Akidearest) के साथ एक साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम The Anime Show सह‑संचालित किया, जिसमें एनिमे, माँगा और ओटाकु संस्कृति पर चर्चाएँ होती थीं।, Asian Boss3REzZ3b2yHs Interview With “The Anime Man”, Asian Boss
२०१८ में वे Journey Across Japan नामक श्रृंखला के चार एपिसोडों में अतिथि रहे, जिसमें वे ब्रिटिश यूट्यूबर क्रिस ब्रॉड के साथ निइगाता से इतोइगावा तक साइकिल‑यात्रा पर निकले। इस श्रृंखला में स्थानीय रीति‑रिवाज़, दैनिक जीवन तथा मार्ग में आने वाली चुनौतियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। एक चुनौती में उन्होंने “Dr. Jelly” नामक काल्पनिक पात्र के साथ एक विज्ञापन भी बनाया।, Asian Boss वे नात्सुकी आसो के साथ इसके आगामी संस्करणों, Escape to Fuji (२०२०) तथा The Lost Islands (२०२१), में भी सम्मिलित रहे।, Asian Boss, Asian Boss
जून २०२१ में Too Much Volcano! नामक एकल गीत जारी हुआ, जिसमें बिज़िंगर और आसो दोनों सम्मिलित थे।, Asian Boss यह गीत तथा उसका संगीत चलचित्र The Lost Islands के निर्माण के समय रिकॉर्ड किया गया था। यह गीत २५ जून २०२१ को यू.के. डाउनलोड चार्ट में ६५वें स्थान तक पहुँचा।, Asian Boss, Asian Bosshttps://www.officialcharts.com/charts/singles-downloads-chart/20210625/7000/ Official Singles Downloads Chart Top 100 25 June 2021 Official Charts https://web.archive.org/web/20211008215104/https://www.officialcharts.com/charts/singles-downloads-chart/20210625/7000/ 8 October 2021 16 January 2022 live
बिज़िंगर ने २०१८ में स्वर अभिनय के क्षेत्र में भी पदार्पण किया, एक चलचित्र क्रीडा (वीडियो गेम) में अतिथि भूमिका तथा एक एनिमे एपिसोड में वाचन‑भूमिका के साथ। २०२० में उन्हें No Straight Roads नामक खेल में “Music Elitist” की भूमिका मिली।https://blog.playstation.com/2019/09/11/japanese-voice-acting-cast-revealed-for-no-straight-roads/ Japanese Voice Acting Cast Revealed for No Straight Roads 11 September 2019 Playstation.Blog https://web.archive.org/web/20200807181034/https://blog.playstation.com/2019/09/11/japanese-voice-acting-cast-revealed-for-no-straight-roads/ 7 August 2020 16 January 2022 live
फ़रवरी २०२० में उन्होंने दो अन्य यूट्यूबर, थाई‑ब्रिटिश गार्न्ट मनीताफ़ो (Gigguk) तथा वेल्श कॉनर कॉलक्व्हून (CDawgVA)—के साथ मिलकर Trash Taste नामक साप्ताहिक श्रव्य‑दृश्य संवाद‑कार्यक्रम आरम्भ किया, जिसमें वे एनिमे, माँगा, ओटाकु संस्कृति तथा जापान में अपने अनुभवों पर चर्चा करते हैं। इसका प्रथम एपिसोड ५ जून २०२० को प्रकाशित हुआ। फ़रवरी २०२२ में उन्होंने अपना तीसरा चैनल The Anime Man VODs बनाया, जहाँ उनके ट्विच लाइव‑स्ट्रिम के अभिलेख उपलब्ध हैं।, Asian Boss3REzZ3b2yHs Interview With “The Anime Man”, Asian Boss, Asian Boss
संगीत आजीविका
बिज़िंगर अपने अन्य नाम इकुरु से संगीत भी रचते हैं। १८ दिसम्बर २०१९ को उन्होंने A Picture Frame Full Of Memories नामक अपना एल्बम जारी किया, जिसमें उन्होंने पियानो तथा गायन दोनों प्रस्तुत किये।, Asian Boss यह एल्बम उनके दिवंगत नाना एइशिरो सुज़ुकी को समर्पित है। इकुरु के रूप में वे अब तक तीन पूर्ण‑लम्बाई के एल्बम (जिनमें से एक संगीतकार केविन पेनकिन के साथ सहयोगी एल्बम है), तीन ई.पी. तथा चार स्वतन्त्र एकल जारी कर चुके हैं। वे अपने संगीत में अंग्रेज़ी और जापानी, दोनों भाषाओं में गाते और रैप करते हैं।, Asian Boss
व्यावसायिक उद्यम
२०२२ में बिज़िंगर ने Nonsense (नॉनसेन्स) नामक अपना स्ट्रीटवियर परिधान ब्राण्ड आरम्भ किया।, Asian Boss
व्यक्तिगत जीवन
४ नवम्बर २०१६ को बिज़िंगर और यूट्यूबर एग्नेस डिएगो (Akidearest) ने अपने सम्बन्ध की सार्वजनिक घोषणा की।, Asian Boss3REzZ3b2yHs Interview With “The Anime Man”, Asian Boss २५ अप्रैल २०२५ को दोनों ने सगाई की।, Asian Boss
बिम्बचित्रण
स्टूडियो एल्बम
शीर्षकवर्षA Picture Frame Full of Memories२०१९Soundtracks for the Delicate२०२१i hope you have a nice life without me२०२५
विस्तारित प्रस्तुति
शीर्षकवर्षFifteen२०२०ShirokitsuneWhat's On Your Mind?२०२२
एकल गीत
शीर्षकवर्षएल्बमI Know You Will Fall२०२०ग़ैर‑एल्बम एकलAnime Cypher 2020 (Gray Fox, Otaku>d Furiku, Rustage एवं Kuro! सहित)Freefalling Upwards into an Ocean of Dreams२०२१Twenty Seven
विशेष एकल
शीर्षकवर्षचार्ट‑स्थिति (संयुक्त राजशाही)https://www.officialcharts.com/charts/singles-downloads-chart/20210625/7000/ Official Singles Downloads Chart Top 100 25 June 2021 Official Charts https://web.archive.org/web/20211008215104/https://www.officialcharts.com/charts/singles-downloads-chart/20210625/7000/ 8 October 2021 16 January 2022 liveएल्बमKono Dio Da (Rustage द्वारा, The Anime Man सहित)२०२०—ग़ैर‑एल्बम एकलJoestar (JoJo's Bizarre Adventure) (None Like Joshua एवं Musicality द्वारा; Rustage, Nux Taku, CDawgVA, JY Shawty, Ikurru, Chi‑Chi एवं Caleb Hyles सहित)२०२०—Too Much Volcano (Abroad in Japan द्वारा; The Anime Man एवं Natsuki Aso सहित)२०२१६५
चलचित्र सूची
दूरदर्शन
वर्षशीर्षकभूमिकाटिप्पणीस्रोत२०१८Pop Team Epicवाचकस्वर; प्रकरण: “Dancing with a Miracle”, Asian Boss
चलचित्र क्रीडा (वीडियो गेम)
वर्षशीर्षकभूमिकाटिप्पणीस्रोत२०१८Grisaia Phantom Trigger Vol. 4स्वयं—२०२०No Straight Roadsसंगीत‑विशेषज्ञ—https://blog.playstation.com/2019/09/11/japanese-voice-acting-cast-revealed-for-no-straight-roads/ Japanese Voice Acting Cast Revealed for No Straight Roads 11 September 2019 Playstation.Blog https://web.archive.org/web/20200807181034/https://blog.playstation.com/2019/09/11/japanese-voice-acting-cast-revealed-for-no-straight-roads/ 7 August 2020 16 January 2022 live, Asian Boss
जाल
वर्षशीर्षकभूमिकाटिप्पणीस्रोत२०२४The Art of Murderसōसुकेस्वर, Asian Boss
सन्दर्भ
बाह्य कड़ियाँ
8983995 जोई बिज़िंगर
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1994 में जन्मे लोग
श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख