Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिकारी-हन्स भुजा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|शिकारी शाख (ओरायन स्पर) में सूरज और अन्य खगोलीय वस्तुओं का स्थान शिकारी-हन्स भुजा हमारी गैलेक्सी (आकाशगंगा) की एक सर्पिल (स्पाइरल) भुजा है। यह लगभग ३,५०० प्रकाश वर्ष चौड़ी और १०,००० प्रकाश वर्ष लम्बी है, लेकिन आकाशगंगा के महान आकार के हिसाब से एक छोटी बाज़ू समझी जाती है। पृथ्वी, हमारा सूरज और हमारा पूरा सौर मंडल इसमें स्थित है, इसलिए इस भुजा को "स्थानीय भुजा" (अंग्रेज़ी में "लोकल आर्म") भी कहा जाता है। कभी-कभी इसे "शिकारी शाख" (ओरायन स्पर) भी कहते हैं।An introduction to galaxies and cosmology Mark H. Jones, Robert J. Lambourne, David John Adams Cambridge University Press, 2004 9780521546232 http://books.google.com/books?id=36K1PfetZegC इस बाज़ू का औपचारिक नाम शिकारी-हन्स भुजा इसलिए पड़ा क्योंकि आसमान में देखने पर इसके तारे अधिकतर शिकारी तारामंडल और हंस तारामंडल के क्षेत्रों में नज़र आते हैं। शिकारी-हंस भुजा आकाशगंगा की दो अन्य बाज़ुओं के बीच स्थित है: कराइना-धनु भुजा (Carina–Sagittarius Arm, कराइना-सैजीटेरियस आर्म) और ययाति भुजा (पर्सियस आर्मसितंबर 2021 InternetArchiveBot , Perseus Arm)। हमारा सौर मंडल शिकारी-हंस भुजा के बीच में है और क्षीरमार्ग के केंद्र से लगभग २६,००० प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "शिकारी-हंस भुजा" को "ओरायन-सिग्नस आर्म" (Orion-Cygnus Arm) या "ओरायन स्पर" (Orion Spur) कहा जाता है। "ओरायन" लातिनी भाषा में "शिकारी" और "सिग्नस" उस भाषा में "हंस" के लिए शब्द हैं। इन्हें भी देखें आकाशगंगा सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी शिकारी तारामंडल हंस तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:आकाशगंगा श्रेणी:खगोलशास्त्र