Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बनारसी बाबू (1997 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बनारसी बाबू बनारसी बाबू (1997 फ़िल्म).jpg बनारसी बाबू का पोस्टर नन्दू जी. तोलानी डेविड धवन आनंद-मिलिंद गोविन्दा, रम्या कृष्णा, कादर ख़ान रूमी जाफ़री 8 मई, 1997 भारत हिन्दी बनारसी बाबू 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।'लाइगर' की मां का यह अवतार देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां, गोविंदा-अनिल कपूर के साथ कर चुकीं रोमांस https://hindi.asianetnews.com/gallery/bollywood/liger-vijay-deverakonda-on-screen-mother-ramya-krishnan-glamorous-avatar-will-surprise-you-gga-rha1tw/photoshow-b4l5u7?photo=7 22 अगस्त 2024 Asianet News Network Pvt Ltd hi यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित है तथा उनकी फिल्म निर्माता नन्दू जी. तोलानी के साथ राजा बाबू के बाद दूसरी फिल्म है। इसमें गोविन्दा, रम्या कृष्णा, कादर ख़ान, शक्ति कपूर, आदि हैं। संक्षेप गोपी (गोविन्दा) बनारस का एक सीधा-सादा आदमी है। वह मधु (रम्या कृष्णा) नाम की एक प्रवासी से शादी कर लेता है। गोपी परिवार को लेकर समर्पित और वफादार है। जबकि वह एक साहसी तथा खुशमिजाज किस्म की लड़की है। गोपी भारतीय मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि मधु को बिकनी पहनकर गांव के तालाब में गोता लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। एक दिन उसकी जन्मदिन की पार्टी होती है और वह शराब पीकर नाचने लगती है। गोपी को अपनी पत्नी के इस तरह होने पर शर्म आती है। वह क्रोधित होकर उसे थप्पड़ मार देता है। बाद में उसको अपनी गलती का एहसास होता है लेकिन वह तब तक भाग जाती है। मधु विदेश में रहना चाहती है, जबकि वह अपनी मां के साथ अपने गांव में रहना चाहता है। मधु गोपी को छोड़कर चली जाती है। गोपी की मां (रीमा लागू) बहू को वापस लाने की कहती है। फिर वह मधु को वापस लाने का फैसला करता है। वह अपनी भागी हुई दुल्हन की तलाश में सिंगापुर और अन्य विदेशी स्थानों पर जाता है। वे कभी-कभी एक-दूसरे से मिलते हैं। वह उससे गर्भवती भी हो जाती है और गोपी उसे डॉक्टर से बच्चा गिराने से रोकता है। वह एक लड़के को जन्म देती है। इस बीच, गोपी अमीर और प्रसिद्ध हो जाता है। वह 15 दिन के अपने बच्चे को लेकर चला जाता है और अपने गांव लौटकर दूसरी शादी करने की धमकी देता है। उसके दोबारा शादी करने की तैयारी हो चुकी होती है। लेकिन मधु फिर से आ जाती है और बच्चे को वापस चाहती है। वह कहता है कि अगर वह अपने 15 दिन के बच्चे के बिना नहीं रह सकती, तो वह उसकी मां को उसके बच्चे से अलग क्यों करना चाहती है? मधु को अपनी गलती का एहसास होता है। मुख्य कलाकार गोविन्दा — गोपी रम्या कृष्णा — मधुबाला "मधु" चौबे कादर ख़ान — चौबे शक्ति कपूर — मनचला बिन्दू — लिली चौबे आसिफ़ शेख — विक्रम रीमा लागू — गोपी की माता शगुफ़्ता अली — मनोरमा उपासना सिंह — विक्रम की बहन संगीत गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद मेरी गोरी गोरी बाहें कुमार सानु, अलका यागनिक 6:00 ससुरी गरम गरम विनोद राठौड़, पूर्णिमा 5:23 पान का एक बीड़ा विनोद राठौड़ 6:12 मधुबाला गज़ब कर डाला विनोद राठौड़ 4:47 सास मेरी बड़ी नखरेवाली विनोद राठौड़ 6:09 सन सनानन अभिजीत, पूर्णिमा 5:50 बनारस का भैया विनोद राठौड़ 5:39 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0118680 बनारसी बाबू श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में