411 REFERENCE · Wikipedia
एथलेटिक्स (खेल)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2018
एथलेटिक्स Athletics competitions.jpg 300px इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन हाँ बाहरी या भीतरी 1896 ओलम्पिक से मौजूद 1960 पैरालिम्पिक्स से मौजूद
एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ने, कूदने, फेंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का एक विशेष संग्रह है। एथलेटिक्स के अंतर्गत समान्य तौर पर ट्रैक और फील्ड, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाता है। प्रतियोगिताओं की सादगी और महंगे उपकरणों की अनुपस्थिति, एथलेटिक्स को सामान्यतः दुनिया की सबसे अधिक खेले जाने वाली खेल प्रतियोगिता बनाता है।
संगठित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन 776 ईसा पूर्व के प्राचीन ओलम्पिक खेलों से होता आ रहा है। निकटतम भविष्य में सबसे आधुनिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आइ॰ए॰ए॰एफ॰) के सदस्य क्लबों द्वारा किया जाता है। एथलेटिक्स आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे आइ॰ए॰ए॰एफ॰ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व इंडोर चैंपियनशिप का अभिन्न अंग है। शारीरिक विकलांगता वाले एथलीट ग्रीष्मकालीन पैरालिम्पिक्स और आई॰पी॰सी॰ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
{{commons cat
egory|Athletics|एथलेटिक्स}}
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आइ॰ए॰ए॰एफ॰) वेबसाइट
यूरोपियन एथलेटिक्स वेबसाइट
श्रेणी:एथलेटिक्स