411 REFERENCE · Wikipedia
फैरो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|तृतीय वंश के द्जोज़र के बाद से, फ़िरौन गणों को सामान्यतः नेमिस शिरोऽलंकरण, एक नकली दाढ़ी तथा एक अलंकृत घेरदार निचला वस्त्र पहने हुए दिखाया जाता था।
फ़िरौन प्राचीन मिस्र के शासकों के लिए आधुनिक चर्चाओं एवं इतिहास में प्रयोग किया जाने वाला शब्द है। फेरो शब्द परी या फेरी शब्द से मिलता जुलता है। वह अपने जीवन की तुलना तितली के जीवन से करते थे। और ,जैसे तितली अपने पर (पंख) वाली अवस्था से पहले कोकून के रूप में रहती हैं उसके बाद काफी समय की निद्रा के बाद वह तितली बनती है वह भी ऐसा ही करते थे। अपने को पट्टियों में लपेट के चिर निंद्रा में वास करते थे और उसके बाद नए जीवन की कल्पना करते थे। Beck Roger B. Linda Black, Larry S. Krieger, Phillip C. Naylor, Dahia Ibo Shabaka, World History: Patterns of Interaction McDougal Littell 1999 Evanston, IL https://archive.org/details/mcdougallittellw00beck registration 0-395-87274-X पुरालेखों में यह उपाधि उन शासकों के लिए प्रयोग की जाती थी, जो धार्मिक और राजनैतिक दोनों ही तरह के नेता थे। यह वहाँ के नए राज्य के लिए, खासकर अट्ठारहवें वंश के लिए था। आधुनिक युग में इतिहासवेत्ताओं ने सरलीकरण के लिए इसे सभी कालों के शासकों के लिए प्रयोग करना शुरु कर दिया।
इस शब्द का मूल भाषा में अर्थ था राजा का महल, किंतु मिस्री इतिहास में इसका अर्थ मिस्री शब्द न्स्व्त का पर्याय बन गया, जिसका अर्थ था शासक। हालाँकि शासक अधिकतर पुरुष ही थे, इन्हें न्स्व्त कहा जाता था, किंतु फ़िरौन शब्द स्त्री शासकों के लिए भी प्रयोग हुआ है। आरंभ में शासक वर्ग को एक गौ देवी (बैट का पुत्र माना जाता था, जिसे बाद में हैथर भी कहा गया। समझा जाता था, कि इन्होंने गौमाता की गद्दी लेकर शासन संभाला है और ये देश पर शासन और धार्मिक कृत्य करेंगें। इस बात के भी साक्ष्य हैं, जब कुछ अंतराल पर कर्मकाण्डों के दौरान शासकों का बलिदान दिया गया। किंतु जल्दी ही एक चुने हुए सांड से उसकी पूर्ति कर दी गई। बाद की संस्कृति में शासकों को होरस का अवतार माना जाता था। होरस आकाश का देवता था।F. Fleming & A. Lothian, 12, 59 और मृत्यु होने पर ओसिरिस का अवतार माना जाता था। एक बार जब इसिज़ और ओसिरिज़ का मत चल निकला, तो फ़िरौनगणों को भगवान ओसिरिज़ और मानव के बीच का सेतु माना जाने लगा और मृत्यु के बाद यह मान्यता हुई कि फ़िरौन ओसोरिज़ में मिल जाते हैं। शाही वंश मातृवंशी था और किसी शाही स्त्री से जन्म या विवाह द्वारा रिश्ता ही शासक का पद दिला सकता था। शाही स्त्रियों की धार्मिक अनुष्ठानों तथा देश के शासन में प्रमुख भूमिका थी, जो कि कई बार फ़ैरो की सहयोगिनी भी बनीं।
शब्द का इतिहास
फ़िरौन "pr-`3" O1:O29 left egypt
फ़िरौन शब्द "الفرعون" एक मिश्रित शब्द जिसे pr-`3 कहा जाता है, से व्युत्पन्न है, जिसे केवल लंबे वाक्यांशों में प्रयोग किया जाता है, जैसे smr pr-`3 अर्थात उच्च घराने के दरबारी, जिनका राजमहल या अन्य उच्च घरानों से सन्दर्भ जुड़ा होता था।Ancient Egyptian Grammar (3rd ed.), A. Gardiner (1957-) 71-76 बारहवें वंश उपरांत यह शब्द एक इच्छापूरक मंत्र में सुनाई देने लगा था। किंतु यह भी शाही घराने से जुड़ा था, ना कि किसी व्यक्ति विशेष से।
राजचिह्न
right nk रामेसेस द्वितीय ra-wsr-mAat-ra*stp:n i-mn:n:N36-ra:Z1-ms-s-sw
फ़िरौन को प्रायः अनुष्ठनों में एक बकरी की नकली दाढ़ी लगाए हुए दर्शाया गया है।http://www.egyptologyonline.com/pharaoh's_divine_power.htm The early dynastic and old kingdom periods - Pharaoh's divine power 14 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20080527184749/http://www.egyptologyonline.com/pharaoh%27s_divine_power.htm 27 मई 2008 dead
उपाधियाँ
thumb|175px|अट्ठारहवीं वंश के एक फ़िरौन हत्शेप्सुत की शिल्पाकृति - ऑल्टेस संग्रहालय, बर्लिन,जर्मनी
बाइबल में फ़िरौन
thumb|प्टॉलमी षष्टम फिलोमेटोर (186-145 BCE), एक मिस्री शासक लोवो संग्रहालय।
इन्हें भी देखें
फ़िरौन की सूची
मिस्री कालानुक्रम - परंपरागत मिस्री कालानुक्रम
मिस्र का इतिहास
प्राचीन मिस्री शाही नामधारिता
सन्दर्भ
2
पुस्तक सन्दर्भ
Sir Alan Gardiner Egyptian Grammar: Being an Introduction to the Study of Hieroglyphs, Third Edition, Revised. London: Oxford University Press, 1964. Excursus A, pp. 71–76.
Brier, Bob. PhD. History of ancient Egypt (Audio)। The First Nation in History. The Learning Company. 2001.
स्रोत एवं बाहरी कड़ियाँ
Pharao http://www.newadvent.org/cathen/11788c.htm
मिस्र सभ्यता का मूल्यांकन (मेरी कलम से)
Rulers of Egypt - Archaeowiki.org
Egyptian Royal Genealogy
Egyptian Pharaohs
Digital Egypt for Universities
Mummies of the Pharaohs at James M. Deem's Mummy Tombs site.
The Coronation of Pharaoh
Pharao
श्रेणी:प्राचीन मिस्री उपाधियाँ
श्रेणी:राज्य का अध्यक्ष
श्रेणी:शाही उपाधियाँ
*
श्रेणी:Positions of authority
श्रेणी:तोराह शासक
श्रेणी:तोराह लोग
श्रेणी:राष्ट्रीय व जातीय नेताओं की उपाधियाँ