Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेपियन्स: मानव जाति का संक्षिप्त इतिहास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सेपियन्स: मानवजाति का संक्षिप्त इतिहास इब्रानी: קיצור תולדות האנושות), कित्सुर तोलदोत हा-एनोशुत) वर्ष 2011 में प्रकाशित एक पुस्तक है, जिसके लेखक इज़राइली सैन्य इतिहासकार युवाल नोआ हरारी हैं। यह पुस्तक उन व्याख्यानों की श्रृंखला पर आधारित है, जिन्हें उन्होंने येरुशलम हिब्रू विश्वविद्यालय में दिया था। इसका पहला प्रकाशन 2011 में इज़राइल में हिब्रू भाषा में हुआ था, और बाद में 2014 में इसका अंग्रेज़ी संस्करण सैपियन्स: अ ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम' के नाम से प्रकाशित किया हुआ। हिंदी में इसका अनुवाद हिंदी भाषा के लेखक एवं समालोचक मदन सोनी ने किया है और यह 2018 में मंजुल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गयी। यह पुस्तक मानवजाति के इतिहास का व्यापक एवं विहंगम सर्वेक्षण प्रस्तुत करती है जिसकी शुरुआत पाषाण युग (स्टोन ए'ज) से होती है और जो 21वीं सदी तक पहुँचती है। इसमें मानव इतिहास का वर्णन प्राकृतिक विज्ञानों और सामाजिक विज्ञानों के समन्वित दृष्टिकोण के आधार पर किया गया है। == विषयवस्तु == हरारी मानव इतिहास को एक व्यापक रूपरेखा में रखते हैं, जिसमें प्राकृतिक विज्ञान मानव गतिविधियों की सीमाएँ निर्धारित करते हैं, जबकि सामाजिक विज्ञान उन सीमाओं के भीतर घटित होने वाली प्रक्रियाओं और परिवर्तनों को आकार देते हैं। उनके अनुसार, इतिहास एक अकादमिक अनुशासन के रूप में सांस्कृतिक परिवर्तन का विवरण है। हरारी पाषाण युग से लेकर 21वीं सदी तक मानवजाति के इतिहास का सर्वेक्षण करते हैं, जिसमें उनका मुख्य ध्यान होमो सेपियन्स (Homo sapiens) पर केंद्रित है। वे होमो सेपियन्स के इतिहास को चार प्रमुख भागों में विभाजित करते हैं: संज्ञानात्मक क्रांति (Cognitive Revolution) — लगभग 70,000 ईसा पूर्व। यह वह काल था जब होमो सेपियन्स में कल्पनाशक्ति का विकास हुआ और आधुनिक मानवीय व्यवहार की शुरुआत हुई। प्रथम कृषि क्रांति (Agricultural Revolution) — लगभग 10,000 ईसा पूर्व। इस अवधि में कृषि का विकास हुआ, जिससे मानव जीवन में स्थायी बस्तियों और संगठित समाजों का उदय संभव हुआ। मानवजाति का एकीकरण (Unification of Humankind) — लगभग 34 ईस्वी से। इस चरण में मानव राजनीतिक संगठनों का क्रमिक विस्तार और समेकन हुआ, जिसने अंततः वैश्वीकरण की दिशा में मार्ग प्रशस्त किया। वैज्ञानिक क्रांति (Scientific Revolution) — लगभग 1543 ईस्वी से। इस काल में वस्तुनिष्ठ विज्ञान का उदय हुआ और ज्ञान प्राप्ति के नए वैज्ञानिक तरीकों का विकास हुआ। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == औपचारिक जालस्थल Yuval Harari interviewed by Alan Philps about his book, The World Today, September 2015, Volume 71, Number 5. Dirk Lindebaum. Sapiens: A brief history of humankind (Book Review), Management Learning, 46 (5) 2015, pp. 636–638. doi:10.1177/1350507615602981