411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीलंका के पर्वतीय वर्षावन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|right|श्रीलंका के पर्वतीय वर्षावन
श्रीलंका के पर्वतीय वर्षावन, श्रीलंका के मध्य में स्थित पहाड़ी क्षेत्र (उच्चभूमि) में 1000 मीटर से अधिक की ऊँचाई पर स्थित एक पारिस्थितिक क्षेत्र है। इसकी समृद्ध जैव विविधता के कारण, इस क्षेत्र को वैश्विक महत्व का पारिस्थितिक क्षेत्र माना जाता है। यह जंगल तराई के जंगलों की तुलना में ठंडे हैं और इसलिए यह मेघवनों के विकास के लिए आदर्श स्थिति उपलब्ध कराते हैं। श्रीलंका के पुष्पी पादपों की लगभग आधी स्थानिक प्रजातियां और लगभग 51 प्रतिशत स्थानिक कशेरुकी प्राणी इन्हीं जंगलों में पाये जाते हैं। श्रीलंका के स्थानिक प्रजातियों के पेड़ों, झाड़ियों और जड़ी बूटियों का लगभग 34 प्रतिशत से अधिक, केवल इसी क्षेत्र में पाया जाता है। मुड़े हुए और नाटे कद के वृक्ष और विभिन्न किस्मों के ऑर्किड, मॉस और फ़र्न इन जंगलों में हर तरफ देखे जा सकते हैं। इन पर्वतीय वर्षा वनों में पेड़, 10-15 मीटर तक की तक ही बढ़ते हैं जो, तराई के वर्षावनों के पेड़ों की ऊँचाई की तुलना में कम है। यह ऊंचाई पर स्थित वर्षावन, श्रीलंका की सभी प्रमुख नदियों में से अधिकतर के लिए जलग्रहण क्षेत्र हैं।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें