411 REFERENCE · Wikipedia
मिनीषा लाम्बा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
Minissha Lamba at her birthday bash.jpg मिनीषा लाम्बा मिनीषा लाम्बा =y 1985 01 18 भारत हिंदू 2005–अबतक रियान थाम (२०१५ से अबतक)मिनिषा लांबा ने चोरी-चुपके की अपने बॉयफ्रेंड से शादी http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-Minissha-Lamba-marries-longtime-boyfriend-Ryan-Tham-485880.html लाइव हिन्दुस्तान ७ जुलाई २०१५ 7 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150708205943/http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-Minissha-Lamba-marries-longtime-boyfriend-Ryan-Tham-485880.html 8 जुलाई 2015 dead अभिनेत्री
मिनीषा लाम्बा (Minissha Lamba, जन्म १८ जनवरी १९८५) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री है।
शुरूआती जीवन
मिनीषा लाम्बा शेरवुड हाई स्कुल में पढ़ाई की और बाद में चेत्तीनाद विद्याश्रम चेन्नई में पढ़ी। २००४ में उन्होंने अंग्रेज़ी में स्नातक डिग्री दिल्ली के मिरांडा हाउस से पुरी की।
करियर
लाम्बा की इच्छा पत्रकार बनने की थी। दिल्ली में अपनी डिग्री करते वक्त उन्हें एलजी, सोनी, कैडबरी, हाजमोला, एयरटेल, सनसिल्क आदि के विज्ञापनों में काम करने के प्रस्ताव मिले परन्तु वह कैडबरी का विज्ञापन था जिसने उन्हें प्रकाश्ज्योत में ला खड़ा किया। उन्हें बॉलीवुड निर्देशक शूजित सिरकार ने अपनी फ़िल्म यहाँ (२००५) के लिए निमंत्रित किया। उन्होंने इसे स्वीकार कर अभिनय क्षेत्र में यहाँ से कदम रखा। समीक्षकों ने उनके अभिनय को काफ़ी सराहा।
२००८ में उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की फ़िल्म बचना ए हसीनो में बिपाशा बसु, दीपिका पदुकोने और रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका अदा की। इस फ़िल्म को यश राज फिल्म्स ने निर्मित किया था। उनका अगला मुख्य किरदार श्याम बेनेगल की फ़िल्म वेल डन अब्बा (२०१०) में था जिसकी कैनंस फ़िल्म समारोह में काफ़ी तारीफ की गई। उन्होंने कॉर्पोरेट, रॉकी: द रेबेल, अन्थोनी कौन है, हनीमून ट्रेवेल्स प्राइवेट लिमिटेड, अनामिका, शौर्य और दस कहानियाँ में सह सह-अदाकारा की भूमिका निभाई। उन्होंने मैक्सिम इण्डिया के लिए चित्र भी निकलवाया।
लाम्बा फिलहाल शिरीष कुंदर की जोकर में श्रेयस तलपदे के साथ भूमिका अदा करेंगी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Minissha Lamba मिनीषा लाम्बा
1999369
श्रेणी:1985 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:बिग बॉस प्रतिभागी
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:पंजाबी लोग