Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

घंघौला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2025 फ़रवरी 2025 घंघौला गांव घंघौला उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर जिले (ग्रेटर नोएडा या भटनेर) में स्थित एक गांव है। घंघौला गांव ग्रेटर नोएडा के स्मार्ट गांव में से एक है यह गांव प्रगति की ओर अग्रसर है। इस गांव का इतिहास 700 वर्षों से भी अधिक पुराना है, शुरुआत में जब भाटी द्वारा कासना गांव बसाया गया धीरे-धीरे वहां से अन्य कई गांव बसाए गए इन्हीं में से घंघौला 1300 ईस्वी में गुर्जर भाटीयों द्वारा बसाया गया ,घंघौला गांव में से कुलीपुरा ,देवटा ,खेलली आदि कई गांव घंघौला के लोगों द्वारा ही बसाए गए । घंघौला गांव हिंदुओं का गांव है, गांव में खेड़ा देवत मंदिर सिद्ध बाबा मंदिर, शिव मंदिर ,देवी मंदिर, बाबा मोहन राम मंदिर आदि प्रमुख हिंदुओं के मंदिर स्थित है। घंघौला गांव के लोगों का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा है , घंघौला गांव के कई लोग सुभाष चंद्र की आज़ाद हिन्द फ़ौज में आजादी की लड़ाई के लिए शामिल हुए थे , जिनमें से रामचंद्र सिंह भाटी पुत्र खचेडू सिंह भाटी सन 1942 आजाद हिंद फौज से जुड़े , ऐसे ही ना जाने कितने लोगो ने अपना स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। बाबा चौधरी बुद्धन सिंह भाटी जिनकी आयु 103 से भी अधिक है वो बताते है की जब वो जवान थे तब उनके समय में घंघौला के लोगो ने गढ़ गंगा जी की एक लड़ाई हुई थे जिसने उन्होंने और अन्य ग्राम के लोगो ने भी भाग लिया था घंघौला गाम हमेशा से ही नामी गाम रहा है ,यहाँ की दिलेरी के क़िस्से आज से नहीं बल्कि अग्रेजों के समय से भी पहले से गाये जाते है घंघौला हमेशा से वीरो का गाम रहा है ।।