411 REFERENCE · Wikipedia
मसाला चाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मसाला चाय एक भारतीय पेय है जो दक्षिण एशिया में लोकप्रिय है। चाय दूध और पानी में काली चाय मिलाकर और फिर चीनी के साथ मीठा करके बनाया जाता है। चाय के कुछ प्रकार में खुशबूदार जड़ी-बूटियां का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे आम बोलचाल में मसाला चाय बोला जाता है। हालांकि आम तौर पर चाय बिन-मसाले ही बनाई जाती है।
हिंदी में "चाय" शब्द चीनी भाषा के "छा" से आया है। अंग्रेज़ी में, इस मसालेदार चाय को आमतौर पर "मसाला चाय" या सिर्फ "चाय" बोला जाता है।
भारत में पहली बार बनाया गया ये ड्रिंक अब दुनियाभर में मशहूर है। आजकल कई कॉफीघर और चायघर "चाय लाट्टे" और "चाय टी लाट्टे" शब्द का इस्तेमाल ये दिखाने के लिए करते है कि उनका ड्रिंक गर्म दूध से बना है। 1994 तक, शब्द ने अमेरिकी संयुक्त राज्य के कॉफीघर कारोबार पर अपनी छाप छोड़ दी थी।
== सामान ==
=== चायपत्ती ===
ज़्यादातर मसाला चाय में काली चायपत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। काली चायपत्ती का सबसे आम प्रकार असमी है; लेकिन, अलग-अलग चायपत्ती के मिश्रण का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। असम, दार्जिलिंग, और नीलगिरी भारत में चाय में इस्तेमाल होनेवाले तीन सबसे आम प्रकार हैं।
=== मसाले ===
पारंपरिक मसाला चाय एक मसालेदार ड्रिंक है जिसे गर्म मसालों के अलग-अलग अनुपातों के साथ बनाया जाता है। मसाला मिश्रण, जिसे "करहा" कहा जाता है, पिसी हुई अदरक और हरी इलायची की फली का इस्तेमाल करता है। इस "करहे" में आमतौर पर दालचीनी, चक्र फूल, सौंफ के बीज, पेपरकॉर्न, जायफल, लौंग, इलायची के बीज, अदरक की जड़, शहद, वेनिला और दूसरे मसालों को शामिल किया जाता है।
पश्चिमी भारत में मसाला चाय में अक्सर लौंग और काली मिर्च को शामिल नहीं किया जाता है। भोपाल में अक्सर चाय में थोड़ा नमक भी मिलाया जाता है। चाय का कश्मीरी संस्करण काली चायपत्ती के बजाय हरी चायपत्ती के साथ पीसा जाता है और इसमें एक चुटकी नमक के साथ मसालों का ज़्यादा सूक्ष्म मिश्रण होता है। बेकिंग सोडा मिलाने के वजह से ये थोड़ा नमकीन और गुलाबी है।
=== दूध ===
भारत के परंपरा के हिसाब से, भैंस के दूध का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए किया जाता है। मसाला चाय में आमतौर पर शुद्ध दूध का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दूसरे डेयरी दूध जैसे सोया दूध या स्किम दूध भी दुनियाभर में एक पसंदीदा विकल्प है।
=== मिठास ===
चाय में मिठास के रूप में सफेद चीनी, भूरा चीनी, डेमेरारा चीनी, या शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। मिठास के तरह गुड़ का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
== सन्दर्भ ==