411 REFERENCE · Wikipedia
मूरमान्स्क ओब्लास्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मूरमान्स्क ओब्लास्तМу́рманская о́бластьमूरमान्स्काया ओब्लास्ति Murmansk in Russia.svg मूरमान्स्क १,४४,९०० ७,९५,४०९ २०१० ५.४९ रायोन ६ रूसी
right|thumb|220px|क्रासनोश्चेल्ये गाँव
मूरमान्स्क ओब्लास्त (ru Му́рманская о́бласть) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तर में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में ओब्लास्त का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी मूरमान्स्क शहर है।
भूगोल
मूरमान्स्क ओब्लास्त मुख्य रूप से कोला प्रायद्वीप पर स्थित है जो पूरी तरह आर्कटिक रेखा के उत्तर में स्थित एक बहुत ही ठंडा प्रदेश है। इसकी सीमाएँ पश्चिम में नॉर्वे व फ़िनलैंड से लगती हैं। यह उत्तर, पूर्व और दक्षिण में पानी से घिरा हुआ है और बारेन्त्स सागर तथा श्वेत सागर से किनारा रखता है। स्वीडन का नॉरबॉत्तेन ज़िला भी पश्चिम में पास ही स्थित है हालांकि स्वीडन रूस से सांझी सरहद नहीं रखता। इस ओब्लास्त के अधिकतर हिस्से पर पहाड़ हैं और ख़िबीनी पर्वत इसका सबसे ऊँचा स्थान हैं। इस ओब्लास्त का उत्तरी हिस्सा टुन्ड्रा में और दक्षिणी भाग ताइगा में आता है।The Territories of the Russian Federation 2002, pp. 188, Psychology Press, 2002, ISBN 978-1-85743-142-1, ... Murmansk Oblast occupies the Kola Peninsula, which neighbours the Barents Sea to the north and the White Sea to the east ...
इतिहास
ऐतिहासिक रूप से कोला प्रायद्वीप के मूल निवासी सामी लोग थे, जिन्हें यूरोप में 'लैप्प' भी कहा जाता था - लेकिन अब यह इस ओब्लास्त में एक छोटा-सा अल्पसंख्यक समुदाय ही हैं।Encyclopedia of the Arctic, Mark Nuttall, pp. 1335, Routledge, 2012, ISBN 978-1-57958-436-8, ... What is currently Murmanskaya Oblast' was originally inhabited by the Saami ... १२वीं सदी के बाद रूसी लोगों ने यहाँ खोजयात्राएँ आरम्भ कर दी, लेकिन यहाँ पर मूरमान्स्क का शहर सन् १९१६ में ही जाकर स्थापित हुआ। सोवियत संघ की स्थापना के बाद २८ मई १९३८ को लेनिनग्राद ओब्लास्त के 'मूरमान्स्क ओक्रुग' क्षेत्र और करेलियाई स्वशासित सोवियत गणतंत्र के कन्दालाक्श्की ज़िले को मिलाकर इस मूरमान्स्क ओब्लास्त का गठन किया गया। १९२० की तार्तू संधि के तहत पेचेंगस्की ज़िला फ़िनलैंड को दे दिया गया था ताकि वह देश बारेन्त्स सागर का तटवर्ती बन सके लेकिन १९४० में सोवियत संघ ने इसे वापस ले लिया और मूरमान्स्क ओबलास्त में मिला लिया।Soviet Foreign Policy in a Changing World, Robbin F. Laird, Erik P. Hoffmann, pp. 292, Transaction Publishers, 1986, ISBN 978-0-202-24166-1, ... Murmansk Oblast was enlarged at the end of World War II with incorporation of the city of Pechenga (the former Finnish Petsamo). An ice-free port on the Barents Sea, it serves as a principal home port for Northern Fleet warships ...
लोग
२०१० की जनगणना के अनुसार इस ओब्लास्त के ९२.२% लोग शहरी इलाक़ों में बसते हैं। राजधानी मूरमान्स्क के अलावा सेवेरोमोर्स्क, आपातिती, कन्दालाक्शा, मोन्चेगोर्स्क और कीरोव्स्क मुखत शहर हैं। जाति के अनुसार आबादी इस प्रकार बंटी हुई है:
रूसी लोग - ८९%
यूक्रेनी लोग - ४.८%
बेलारूसी लोग - १.७%
तातार लोग - ०.८%
अज़रबैजानी लोग - ०.५%
मोर्दवीन लोग - ०.२%
करेलियाई लोग - ०.२%
कोमी लोग - ०.२%
सामी लोग - ०.२%
अन्य - २.४%
सैन्य महत्व
रूसी नौसेना के उत्तरी बेड़े का मुख्य अड्डा मूरमान्स्क से २५ किमी उत्तर में स्थित सेवेरोमोर्स्क शहर है। नौसेना के मूरमान्स्क ओब्लास्त में कई अन्य अड्डे और कारख़ाने भी हैं।
मूरमान्स्क ओब्लास्त के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
रूस के संघीय खंड
ओब्लास्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मूरमान्स्क ओब्लास्त
श्रेणी:रूस के ओब्लास्त
श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग