411 REFERENCE · Wikipedia
रोज़नकरैंटज़ और गिल्डनस्टर्नज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रोज़नकरैंटज़ और गिल्डनस्टर्नज़ आर डेड (रोज़नकरैंटज़ और गिल्डनस्टर्नज़ मर गये हैं ) एक त्रासदिक कॉमेडी से भरपूर एक नाटक है I जिसकी रचना आधुनिक अंग्रेजी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक व नाटककार टॉम स्टुपर्ड ने की है I इस नाटक का पहली बार मंचन 1966 में किया गया था I
शेक्सपियर द्वारा लिखे गये प्रसिद्ध नाटक हैमलेट में दो दरबारी रोज़नकरैंटज़ और गिल्डनस्टर्नज़ बहुत ही छोटी सी भूमिका में दिखाई देते हैं और मारे जाते हैं I उन्ही दोनों को इस नाटक में मुख्य भूमिका के किरदारों के रूप में प्रस्तुत करते हुए टॉम स्टुपर्ड ने ये नाटक लिखा है और उनके किरदार का विस्तार किया है I अर्थात हैमलेट नाटक के एक छोटे से अंश का इस नाटक में त्रासदिक कॉमेडी के रूप में विस्तार किया गया है I