Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कलियासोत डेम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2017 कलियासोत डेम कलियासोत नदी भोपाल में स्थित प्रमुख जलबंधो व भोपाल के प्रमुख मनोरम खुबसूरत पर्यटक स्थल में से एक है यह भोपाल के मध्य में चुनाभट्टी व नेहरूनगर रहवासी कॉलोनी में स्थित है | कलियासोत डेम का उपयोग मुख्तया वर्ष के नबम्बर से फरवरी के मध्य रबी की फसलों में लगभग 10४२५ हेक्टेयर में मध्य प्रदेश के भोपाल एवं रायसेन जिलो में सिचाई हेतु किया जाता है | इस डेम का निर्माण भोपाल के जलसंधारण को लेकर बहुत ही खुबसूरत तरीके से किया गया है जिसके अंतर्गत भोपाल में होने वाली वर्षा के जल को संधारित व वर्षा के जल को सिचाई में पूर्ण रूप से उपयोग में लाया जाता है | जैसा की विदित है भोपाल की शान कहलाने वाला बड़ा ताल जिसका निर्माण परमार राजाभोज सन १००५ से १०५५ के मध्य में किया गया | इस तालाब में कोलान्स नदी से वर्षा का जल आता है परन्तु अधिक मात्रा में होने वाली वर्षा के जल को रोकने हेतु भोपाल के दक्षिण दिशा में सन १९६५ में भदभदा डेम का निर्माण किया गया एवं इसमें ओवर फ्लो जल को सन १९९४ में बना कलियासोत जलबंध में प्रावाहित किया जाता है जिसको कलियासोत जलबंद द्वारा रोका जाता है | इस जलबंध में १३ द्वार भी है जिसके द्वारा वर्षा जल को कलियासोत नदी में बहाया जाता है जो की बेतवा नदी में मिलता है | भोपाल में अधिक में हुई वर्षा को कालियासोत जलबंद के द्वारा नियत्रित किया जाता है | श्रेणी:भोपाल के जलबंध