Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शब्दावली विज्ञान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शब्दावली विज्ञान (Terminology), पारिभाषिक शब्दों तथा उनके उपयोग के अध्ययन की विद्या है। पारिभाषिक शब्द (टर्म) उन शब्दों, सामासिक-शब्दों या बहु-शाब्दिक-अभिव्यक्तियों को कहते हैं जिनका उपयोग विशिष्ट सन्दर्भ में विशिष्ट अर्थ रखता है। ये 'विशिष्ट अर्थ' उन शब्दों के 'सामान्य उपयोग के अर्थ' से बहुत अलग हो सकते हैं। उदाहरण के लिये साधारण अर्थ में 'कार्य' का मतलब कोई भी काम करना -जैसे खाना खाना, हँसना, चलना, पढ़ना आदि है, किन्तु भौतिकी में बल और उस बल के कारण उसकी दिशा में हुए विस्थापन के गुणनफल को कार्य कहते हैं। शब्दावली विज्ञान वह विधा (डिसिप्लिन) है जो पारिभाषिक शब्दों के विकास तथा अन्य पहलुओं का अध्ययन करती है। किन्तु ध्यान देने योग्य है कि शब्दावली विज्ञान, कोशरचना से भिन्न है क्योंकि शब्दावली विज्ञान में अवधारणाओं तथा अवधारणाओं के समुदाय का भी अध्ययन सम्मिलित है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें पारिभाषिक शब्दावली