Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुरुषोत्तम दास जलोटा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुरुषोत्तम दास जलोटा (9 सितम्बर 1925 – 18 जनवरी 2011) भारतीय शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत के प्रसिद्ध गायक थे, जो विशेष रूप से अपने भजन गायन के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2004 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।http://mha.nic.in/sites/upload_files/mha/files/LST-PDAWD-2013.pdf Padma Awards Ministry of Home Affairs, Government of India 2015 21 July 2015 19 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171019215108/http://mha.nic.in/sites/upload_files/mha/files/LST-PDAWD-2013.pdf dead उनका जन्म फगवाड़ा, पंजाब में हुआ था। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा श्याम चौरासी घराना के उस्ताद मास्टर रतन से प्राप्त की।June 2014 चौबीस वर्ष की आयु में वे लखनऊ चले गए और पेशेवर रूप से गायन आरम्भ किया। समय के साथ उन्होंने भजन गायन को अपना प्रमुख क्षेत्र बनाया तथा रागदारी संगीत पर आधारित अनेक भजनों को स्वरबद्ध किया। उनका मानना था कि इससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रसार होगा और साथ ही शास्त्रीय संगीत को भी लोकप्रियता प्राप्त होगी। वे प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा के पिता थे। 18 जनवरी 2011 को 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/news-and-interviews/Anup-Jalotas-father-passes-away/articleshow/7317484.cms Anup Jalota's father passes away The Times of India 2011-01-19 2014-06-16 पुरस्कार एवं उपाधियाँ अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा उन्हें "भजन सम्राट" की उपाधि प्रदान की गई। December 2018 वर्ष 1992 में जीवन जागृति मंच ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के करकमलों द्वारा उन्हें "राष्ट्र भूषण पुरस्कार" से सम्मानित किया।December 2018 संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो नगर के महापौर द्वारा उन्हें नगर की प्रतीकात्मक "सिटी की" (Key of the City) प्रदान कर सम्मानित किया गया।June 2014 बाल्टीमोर के महापौर द्वारा उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के बाल्टीमोर नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई।June 2014 वर्ष 2004 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री सम्मान से अलंकृत किया।http://www.outlookindia.com/article/Padma-Awards-2004/222717 Padma Awards 2004 Outlookindia.com 2014-06-16 https://web.archive.org/web/20140714150822/http://www.outlookindia.com/article/Padma-Awards-2004/222717 14 जुलाई 2014 deadPadma Awards Directory (1954–2013) Ministry of Home Affairs 126 http://mha.nic.in/sites/upload_files/mha/files/LST-PDAWD-2013.pdf 10 जून 2026 19 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171019215108/http://mha.nic.in/sites/upload_files/mha/files/LST-PDAWD-2013.pdf dead संदर्भ बाहरी कड़ियाँ श्री पुरुषोत्तम दास जलोटा का परिचय — अनूप जलोटा की वेबसाइट सुगम संगीत पर श्री पुरुषोत्तम दास जलोटा https://web.archive.org/web/20170228061238/http://sangitkalakendra.org/artist.php?action=view&artist_id=13 28 फ़रवरी 2017 पुरुषोत्तम दास जलोटा की डिस्कोग्राफी — गाना