Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दरभंगा जंक्शन भारतीय रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे Darbhangarailwaystation.jpg स्टेशन रोड, दरभंगा, दरभंगा जिला, बिहार भारत 26 9 20 N 85 54 27 E inline,title 57.00 m ft बरौनी-गोरखपुर, रक्सौल और जयनगर रेलमार्गें 8 उपलब्ध DBG पूर्व मध्य रेलेवे समस्तीपुर भारतीय रेलवे संचालित दरभंगा जंक्शन, स्टेशन कोड DBG, भारतीय राज्य बिहार के दरभंगा जिले में दरभंगा शहर में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। इसे पूर्व मध्य रेलेवे के अन्तर्गत समस्तिपुर रेलवे मंडल के द्वारा संचालित किया जाता है। दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों से रेलवे संजाल से जुड़ा हुआ है।http://www.indiantrains.org/station-details/?code=DBG&name=DARBHANGA+JN DARBHANGA JN (DBG) Railway Station Details Indian Trains https://web.archive.org/web/20120514033658/http://www.indiantrains.org/station-details/?code=DBG&name=DARBHANGA+JN 14 May 2012 2012-10-23 दरभंगा से दिल्ली, कोलकाता और पटना की ओर जाने वाली रेलमार्ग प्रमुख और व्यस्ततम मार्ग है इसके लिए दैनिक ट्रेनें चलती हैं। शहर एक प्रमुख रेलवे केन्द्र है और इसके दो प्रमुख स्टेशन हैं: दरभंगा जंक्शन और लहेरियासराय रेलवे स्टेशन। 1913 विंटेज के एक इंग्लैंड-निर्मित भाप रेल इंजन, को पहले लोकोमोटिव कहा जाता था, जिसे दरभंगा में एक चीनी मिल में ढुलाई के काम के लिए लाया गया था, को 08 जुलाई 2018 को दरभंगा रेलवे स्टेशन के सामने स्थापित किया गया।105-Year-Old Historic Engine Installed At Darbhanga Station In Bihar https://www.ndtv.com/cities/1913-vintage-england-made-steam-rail-engine-installed-at-darbhanga-station-1879899 NDTV.com 13 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191113100944/https://www.ndtv.com/cities/1913-vintage-england-made-steam-rail-engine-installed-at-darbhanga-station-1879899 13 नवंबर 2019 live सुविधाएँ दरभंगा जंक्शन में पाँच प्लेटफार्म हैं। प्लेटफार्म फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के साथ जुड़े हुए हैं। ट्रेनें दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन समस्तीपुर रेल मार्ग पर स्थित पूर्व मध्य रेलवे का एक हिस्सा है। दरभंगा जंक्शन से रक्सौल, जयनगर, सीतामढ़ी और समस्तीपुर जैसे पड़ोसी स्थानों के लिए कुछ स्थानीय यात्री ट्रेनें अक्सर अंतराल पर चलती हैं। स्टेशन, भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में साबरमती एक्स्प्रेस,बागमती एक्सप्रेस,अवध असम एक्स्प्रेस, बिहार सम्पर्क क्रांति, सिकंदराबाद - दरभंगा एक्सप्रेस, दरभंगा - पुरी एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, दरभंगा -हैदराबाद एक्सप्रेस, मिथिली एक्सप्रेस, मिथलांचल एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एवं दरभंगा -अहमदाबाद जनसाधरण एक्सप्रेस आदि शामिल है। निकटतम हवाई अड्डा दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा विद्यापति राष्ट्रीय हवाई अड्डा , दरभंगा है। दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन से दरभंगा एयरपोर्ट की दूरी 3 किलोमीटर है। इसके अलावा गया एयरपोर्ट, गया और दरभंगा हवाई अड्डा, दरभंगा भी है। बस और टैक्सी दरभंगा जंक्शन का सबसे नजदीकी बस स्टैंड बीएसआरटीसी बस स्टैंड है। दरभंगा जंक्शन से बस स्टैंड की दूरी 3.1 किलोमीटर है। टैक्सी और ऑटोरिक्शा रेलवे स्टेशन के निकास द्वार से शहर के सभी जगह के लिये उपलब्ध हैं। इन्हें भी देखें बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक श्रेणी:बिहार में रेलवे स्टेशन श्रेणी:समस्तिपुर रेलवे मंडल श्रेणी:दरभंगा जिला