Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पान सिंह तोमर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पान सिंह तोमर Paan Singh Tomar.png भारतीय ट्रैक और फील्ड 3000 मीटर स्टीपलचेज़ 1932 भिण्ड, मुरैना, ब्रिटिश भारत 1 अक्तूबर 1981 रठियापुरा, Bhind जिला, मध्य प्रदेश भारत 6 ft 1 in m on पान सिंह तोमर(अँग्रेजी में) http://www.timescrest.com/sports/who-was-this-man-7394 हू वाज दिस मैन? 15 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151222142049/http://www.timescrest.com/sports/who-was-this-man-7394 22 दिसंबर 2015 dead पान सिंह तोमर (1932 - 1 अक्टूबर, 1981) एक भारतीय सैनिक, एथलीट, और बागी (विद्रोही) थे। उन्होंने भारतीय सेना में सेवा की, जहाँ दौड़ने की उनकी प्रतिभा का पता चला वह 1950 और 1960 के दशक में सात बार के राष्ट्रीय स्टीपलचेज़ में चैम्पियन थे और 1952 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सेना से समय से पहले सेवानिवृत्त होने के बाद, वह अपने पैतृक गांव लौट आए। जहाँ उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी ज़मीन भ्रष्ट कर्मचारियों के सहयोग से अपने नाम करवा ली। उनकी खेती नष्ट कर दी। बंदूको से पान सिंह तोमर के परिवार पर हमला कर दिया उनकी माता को मार दिया गया। बाद में पान सिंह तोमर अपना बदला लेने के लिए चम्बल घाटी के डकैत के रूप में कुख्याति प्राप्त की। 1981 में, उन्हें भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा मार दिया गया था। पान सिंह तोमर का जन्म पोरसा के पास छोटे से गाँव भिडोसा में, एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था, जो अंग्रेजों के शासन के तहत ग्वालियर की रियासत के तत्कालीन टोंवरघर जिले में, चंबल नदी के तट पर रहते थे। तोमर के पिता ईश्वरी सिंह तोमर थे, जिनके छोटे भाई दयाराम सिंह तोमर ने तोमर परिवार का नेतृत्व किया, जिसके पास भिडोसा क्षेत्र और उसके आसपास की अधिकांश उपजाऊ कृषि भूमि थी। पान सिंह तोमर ने बाद में 1977 में अपने भतीजे और दयाराम सिंह तोमर के पोते बब्बू सिंह तोमर की हत्या कर दी, जिसका कारण एक भूमि विवाद था जिसमें पान सिंह तोमर को धोखा दिया गया था। सन्दर्भ श्रेणी:1932 में जन्मे लोग श्रेणी:१९८१ में निधन श्रेणी:मध्य प्रदेश के खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय सैनिक श्रेणी:भारत के खिलाड़ी श्रेणी:एशियाई खेलों के खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय एथलीट