411 REFERENCE · Wikipedia
तकनीकज्ञ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|अमेरिकी-यूरोपीय उपग्रह यूलिसेस के विभिन्न अंगों जो जोड़ते हुए तकनीशियन
प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उस व्यक्ति को तकनीकज्ञ या तकनीशियन (technician) कहते हैं जो किसी तकनीकी क्षेत्र के कार्यों को करने में सिद्धहस्त हो। तकनीशियन के पास तकनीकी सिद्धान्तों का अच्छा व्यावहारिक ज्ञान होता है। अनुभवी तकनीकज्ञ के पास सम्बन्धित क्षेत्र का मध्यम स्तर का सैद्धान्तिक ज्ञान होता है किन्तु उनका व्यावहारिक ज्ञान उत्तम स्तर का होता है। उदाहरण के लिए आडियो तकनीशियन ध्वनिकी (acoustics) के बारे में उतना ज्ञान नहीं रखते जितना ज्ञान ध्वनिकी इंजीनियर के पास होता है, किन्तु वे ध्वनि उपकरणों के संचालन में इंजीनियर से अधिक कुशल होते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स हिन्दी
श्रेणी:आजीविका
श्रेणी:विशेषज्ञता
श्रेणी:तकनीकी शब्दावली