411 REFERENCE · Wikipedia
द गॉडफ़ादर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
the 1972 film other uses Godfather
द गॉडफादर Godfather_ver1.jpg Theatrical poster फ़्रांसिस फ़ोर्ड कॉपोला अल्बर्ट S. रडी उपन्यास:मारियो पुज़ोपटकथा लेखक:मारियो पुज़ोफ़्रांसिस फ़ोर्ड कॉपोलारॉबर्ट टाउनेल (बिना श्रेय) मार्लन ब्रैंडोअल पचीनोजेम्स कानरॉबर्ट डुवालरिचर्ड S. कास्टेलानोअबे विगोडा
स्टेर्लिंग हेडनडाएन कीटनतालिया शायरजॉन कैज़ाले जॉन मार्लीरिचर्ड कोंटेजियानी रुसोअल लेटिएरी नीनो रोटाकार्माइन कॉपोला गोर्डन विलिस विलियम H. रेनोल्ड्सपीटर ज़िनरMarc Laub and Murray Solomon are listed as uncredited editors by some sources; see Allmovie Production credits https://web.archive.org/web/20060426195934/http://www.allmovie.com/cg/avg.dll?p=avg 26 अप्रैल 2006 Paramount Pictures 15 मार्च 1972 (US) 177 मिनट अमेरिका अंग्रेजीइतालवी $6,500,000Francis Ford Coppola's commentary on the 2008 DVD edition "The Godfather — The Coppola Restoration" $133,698,921 (worldwide) द गॉडफादर 2
द गॉडफ़ादर एक 1972 की अमेरिकी थ्रिलर फ़िल्म है, जो मारियो प्युज़ो के इसी नाम के उपन्यास 1969 पर आधारित है और प्यूज़ो, कोपोला और रॉबर्ट टाउन (श्रेयरहित) की पटकथा के आधार पर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला द्वारा निर्देशित की गई है।केनेथ ट्यूरन, Robert Towne's Hollywood Without Heroes https://web.archive.org/web/20090204182834/http://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=940DE1D7103AF934A15752C1A96E948260 4 फ़रवरी 2009 , न्यूयॉर्क टाइम्स (27 नवम्बर 1988) इसके सितारे हैं मार्लन ब्रैंडो, ऍल पचीनो, जेम्स कान, रिचर्ड एस. कैस्टेलानो, रॉबर्ट डुवाल, स्टर्लिंग हेडन, जॉन मार्ले, रिचर्ड कॉन्टी और डैयान कीटन, तथा इसमें जॉन कैज़ेल, टालिया शैर, ऍल मार्टिनो और एब विगोडा ने भी अभिनय किया है। कहानी 1945 से 1955 तक दस वर्षों की अवधि में विस्तृत है और एक काल्पनिक इतालवी अमेरिकी अपराधी परिवार कोरलियॉन का इतिवृत्त दर्शाती है। दो उत्तरकथाएं बाद में प्रस्तुत हुईं: 1974 में गॉडफ़ादर भाग II और 1990 में गॉडफादर भाग III .
द गॉडफ़ादर ने सर्वोत्तम फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और रूपांतरित सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त किया और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय फ़िल्म रजिस्ट्री में संरक्षण के लिए चुना गया है। इसके अलावा, यह अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में दूसरी महानतम फ़िल्म के रूप में, सिटिज़न केन के पीछे, AFI के 100 वर्ष...100 फ़िल्में (10वां वर्षगांठ संस्करण), अमेरिकन फ़िल्म इंस्टीट्यूट की सूची में शामिल है।
कथानक
नवम्बर 2009
1945 की गर्मियों के अंत में, डॉन वीटो कोरलियॉन और उनके सलाहकार टॉम हेगन, डॉन की बेटी के विवाह के स्वागत-समारोह के दौरान, सिसिली परंपरा का पालन करते हुए, अनुग्रह चाहने वालों का अनुरोध सुनते हैं। कोरलियॉन गॉडसन, गायक जॉनी फ़ॉनटेन, एक फ़िल्म की भूमिका पाने में मदद चाहता है, ताकि उसके बुझते कॅरिअर में दुबारा जीवन संचार हो. हेगन को स्टूडियो प्रधान जैक वोल्ट्ज़ से मिलने के लिए कैलिफ़ोर्निया भेजा जाता है। शुरूआत में फ़ॉनटेन को फ़िल्म में लेने से इन्कार करने के बाद, वोल्ट्ज़ को जब अगली सुबह उनके बिस्तर में अपनी बेशक़ीमती घुड़-दौड़ के घोड़े का कटा हुआ सिर मिलता है, तो वे मान जाते हैं।
हेगन की वापसी पर परिवार के मुखिया, वर्जिल सोलोज़ो से मिलते हैं, जो डॉन कोरलियॉन से प्रतिद्वंद्वी टटाग्लिया द्वारा आयोजित हिरोइन व्यापार से संरक्षण देने के लिए कहते हैं। डॉन वीटो नशीले पदार्थों की तस्करी को नापसंद करते हैं और महसूस करते हैं कि उनका राजनीतिक प्रभाव जोखिम में पड़ सकता है; वे संभावित आकर्षक प्रस्ताव को खारिज कर देते हैं। फिर वे अपने प्रमुख मजबूर करने वाले, लूका ब्रासी को सोलोज़ो के संगठन में घुसपैठ के लिए भेजते हैं, लेकिन सरसरी तौर पर ब्रासी को मार डाला जाता है।
डॉन कोरलियॉन को एक हत्या के प्रयास में गोली मारी जाती है। सोलोज़ो, हेगन का अपहरण करता है और उसे कोरलियॉन के बड़े बेटे, सन्नी (जेम्स कान) को पेश करने के लिए उकसाता है, जिस सौदे की पेशकश पहले डॉन को की गई थी। सबसे छोटा बेटा, माइकल (ऍल पचीनो), जिसे अन्य माफिया परिवार एक ऐसा "नागरिक" मानते हैं, जो अनैतिक व्यापार में लिप्त नहीं, अस्पताल में, जहां उसके पिता का इलाज चल रहा है, हत्या के दूसरे प्रयास को विफल करता है, लेकिन भ्रष्ट पुलिस कप्तान मॅकक्लूस्की द्वारा पीटा जाता है। सन्नी ब्रूनो टटाग्लिया को मार कर इसका बदला लेता है।
जब सोलोज़ो, विवाद को सुलझाने के प्रयास में माइकल से मिलता है, तो माइकल गोली चलाता है और सोलोज़ो तथा मॅकक्लूस्की, दोनों को मार डालता है। वह सिसिली में शरण लेता है, जहां वह शीघ्र ही एक स्थानीय युवती अपोलोनिया से शादी कर लेता है। तीसरा कोरलियॉन भाई, फ़्रेडो, कोरलियॉनों द्वारा वित्तीय रूप से समर्थित कैसीनो ऑपरेटरों द्वारा आश्रय दिए जाने के लिए, लास वेगास भेजा जाता है। कोरलियॉनों तथा अपराधी पांच परिवारों के अन्य सदस्यों के बीच खुला युद्ध आरंभ हो जाता है, जबकि पुलिस और अन्य प्राधिकारी माफिया गतिविधियों को कड़ाई से बंद करना शुरू करते हैं। डॉन वीटो को जब माइकल के शामिल होने की ख़बर मिलती है, तो वे विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं, क्योंकि उन्होंने माइकल को "पारिवारिक व्यवसाय" में न उलझाने की योजना बनाई थी।
जब सन्नी आवेश में अपने सुरक्षित परिवार के परिसर को छोड़ कर, पत्नी से मार-पीट करने वाले कॉनी के पति कार्लो (जियानी रूसो) का सामना करने के लिए बाहर निकलता है, तो वह कार्लो पर पहली बार हमले के बाद, घात से मारा जाता है। इस बीच, सिसिली में माइकल बाल-बाल बच जाता है, जिस समय उसकी पत्नी उनके कार में रखे बम से मारी जाती है।
डॉन वीटो, अन्य अपराधी पांच परिवारों के सरगनाओं से मिलते हैं और टटाग्लिया के हिरोइन व्यापार के प्रति अपना विरोध वापस लेते हुए, उनके विवाद सुलझाते हैं। बातचीत से वे यह निष्कर्ष निकालते हैं कि टटाग्लिया, अपने से अधिक शक्तिशाली डॉन बार्ज़िनी के इशारे पर काम कर रहे थे। अब अपनी सुरक्षा की गारंटी के साथ, माइकल घर वापस लौटता है। एक वर्ष बाद, वह अपनी पुरानी अमेरिकी प्रेमिका, के से शादी कर लेता है। पिता द्वारा कोरलियॉन परिवार के सक्रिय नियंत्रण से हटने के बाद और मंझले भाई फ़्रेडो को डॉन की ज़िम्मेदारियां निभाने में असमर्थ पाकर, माइकल परिवार का नियंत्रण संभालता है। वह के से वादा करता है कि पांच साल के अंदर वह अपना व्यवसाय न्यायसंगत कर देगा.
अनुकूल समय की प्रतीक्षा में माइकल, अपने अधीनस्थ कई कप्तानों की परेशानी का कारण बनते हुए, प्रतिद्वंद्वी परिवारों को कोरलियॉन उद्यमों पर दबाव डालने और उनके राजस्व को निगलने का मौक़ा देता है। वह उन्हें नेवादा में पारिवारिक गतिविधियों को स्थानांतरित करने की योजना बताते हुए निर्देश देता है कि वे बदला ना लें, जबकि पीछे रहने वाले परिवार के सदस्यों के लिए न्यूयॉर्क में काम का चक्कर चलाता है। माइकल वेगास जाने के लिए कार्लो को चुनता है और हेगन की जगह एक नए सलाहकार को रखता है; वीटो परेशान हेगन को बताते हैं कि उसके और उसके परिवार के लिए उनके और माइकल के पास एक दूरगामी योजना है।
माइकल, उनके कैसीनो साथी, मो ग्रीन को खरीदने के उद्देश्य से लास वेगास के लिए रवाना होता है। ग्रीन गुस्से में, कोरलियॉनों का एक असफल संगठन के रूप में उपहास करते हुए, प्रस्ताव को खारिज कर देता है। माइकल विशेष रूप से नाराज़ हो जाता है जब ग्रीन और उसके साथियों के प्रभाव में फ़्रेडो अपने भाई को चेतावनी देता है कि इस तरह से पेश आना ग्रीन की शान के खिलाफ़ है।
वीटो कोरलियॉन, अपने टमाटर के बग़ीचे में पोते एंथोनी के साथ खेलते हुए गिरता और मर जाता है। कब्रिस्तान में, कप्तान टेसियो (एब विगोडा) माइकल और डॉन बार्ज़िनी (रिचर्ड कॉन्टे) के बीच एक मुलाक़ात की व्यवस्था करता है, जिसकी अब न्यूयॉर्क परिवारों में प्रमुख व्यक्ति के रूप में मान्यता है। वीटो ने माइकल को जैसी चेतावनी दी थी, टेसियो की भागीदारी बार्ज़िनी परिवार की ओर उसकी निष्ठा के झुकाव का संकेत देती है; आयोजित यह मुलाक़ात माइकल को मौत के घाट उतारने की एक चाल होती है। कॉनी और कार्लो के बेटे का नामकरण के दिन मुलाक़ात करने की बात तय होती है, जहां माइकल शिशु के गॉडफ़ादर के रूप में भाग लेगा.
नामकरण की रस्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कोरलियॉन हत्यारे, मो ग्रीन के साथ-साथ, अन्य न्यूयॉर्क परिवारों के सरगनाओं की हत्या कर देते हैं। नामकरण के बाद, टेसियो को पता चलता है कि माइकल को उसके विश्वासघात के बारे में जानकारी है और उसको मौत के घाट उतारने के लिए रवाना किया जाता है। माइकल, सन्नी को मारने की चाल में शामिल संदिग्ध कार्लो को, सुरक्षा का वादा करते हुए, सच्चाई जानने के लिए सामने बुलवाता है; कार्लो द्वारा क़बूल करने के बाद, माइकल के निर्देश दिए जाने पर उसका गला घोंट दिया जाता है।
बाद में उस दिन, कॉनी, माइकल पर ग़ायब कार्लो की हत्या का आरोप लगाती है, जो के देखती है। जब के एकांत में उससे पूछताछ करती है, तो वह इस आरोप से इन्कार कर देता है, संभवतः जो जवाब वह स्वीकार कर लेती है। फ़िल्म के समापन पर, माइकल के कार्यालय का दरवाज़ा बंद होने से ठीक पहले, के देखती है कि माइकल को अन्य माफिया समाज वालों से वही सम्मान सूचक संकेत मिलता है, जो सम्मान उसके पिता को दिया जाता था।
भूमिका
पात्र विवरण अभिनेता India हिन्दी डबिंग डॉन वीटो कोरलियॉन कोरलियॉन परिवार का स्वामी ("डॉन"), पहले वीटो एंडोलिनी के रूप में ज्ञात. वह सैंटिनो (सन्नी), फ़ेडेरिको (फ़्रेडो), मिशेल (माइकल) और कॉस्टैनज़िया (कोनी) का पिता और टॉम हेगन के दत्तक पिता है। कार्मेला कोरलियॉन का पति. सिसिली का निवासी मार्लन ब्रैंडो राजेश जौली माइकल कोरलियॉन डॉन और कार्मेला का सबसे छोटा बेटा, हाल ही में द्वितीय विश्व युद्ध के समापन पर सैन्य सेवा से लौटा है। परिवार का एकमात्र कॉलेज में शिक्षित सदस्य (टॉम हेगन के अलावा), शुरूआत में कोरलियॉन के "पारिवारिक व्यवसाय" से कोई लेना-देना नहीं रखना चाहता. हिरण जैसी आंखों वाले बाहरी व्यक्ति से क्रूर मालिक के रूप में उसका विकास फ़िल्म का मुख्य कथानक है। ऍल पचीनो राजेश जौली सैंटिनो "सोनी" कोरलियॉन वीटो और कार्मेला का ग़ुस्सैल बड़ा बेटा; उसे कोरलियॉन परिवार के मुखिया के रूप में अपने पिता का उत्तराधिकारी बनने के लिए तैयार किया जा रहा है। वह परिवार का उप-स्वामी है। जेम्स कान --- टॉम हेगन वीटो और कार्मेला कोरलियॉन का अनौपचारिक रूप से दत्तक पुत्र, वह परिवार का वकील और नया सलाहकार (काउंसलर) है। वह सिसिलियन नहीं, बल्कि जर्मन-आयरिश है। रॉबर्ट डुवाल शक्ति सिंह के एडम्स-कोरलियॉन माइकल की प्रेमिका और, अंततः, उसकी पत्नी और उनके बच्चों को मां. डैयान कीटोन मीणा नाथा फ़्रेडो कोरलियॉन वीटो और कार्मेला कोरलियॉन का मंझला बेटा. फ़्रेडो बहुत तेज़ नहीं है और कोरलियॉन भाइयों में सबसे कमज़ोर प्रतीत होता है। जॉन कैज़ेल दमनदीप सिंह बग्गन कॉस्टैनज़िया "कोनी" कोरलियॉन वीटो और कार्मेला की सबसे छोटी संतान और एकमात्र बेटी. वह कार्लो रिज़्ज़ी से शादी करती है। टालिया शैर --- पीटर "फ़ैट" क्लीमेंज़ा कोरलियॉन परिवार के लिए एक अपराध-जगत का सदस्य. रिचर्ड एस. कैस्टेलानो --- सैल्वेटोर "सैल" टेसियो कोरलियॉन परिवार के लिए एक अपराध-जगत का सदस्य. एब विगोडा --- वर्जिल "द तुर्क" सोलोज़ो टटाग्लिया परिवार के साथ जुड़ा एक हिरोइन व्यापारी. ऍल लेटैरी --- कार्लो रिज़्ज़ी कोनी का पति. कोरलियॉन परिवार का एक सहयोगी बन जाता है और अंततः बार्ज़िनी परिवार के लिए सन्नी को धोखा देता है। जियानी रूसो --- कप्तान मार्क मॅकक्लूस्की सोलोज़ो की भुगतान-सूची में शामिल एक भ्रष्ट पुलिस कप्तान. स्टर्लिंग हेडन --- लुका ब्रासी वीटो कोरलियॉन द्वारा प्रयुक्त दबाव डालने वाला. लेनी मॉनटाना शैलेंद्र पांडे एमिलियो बार्ज़िनी बार्जिनी परिवार का डॉन. रिचर्ड कॉन्टी --- जॉनी फ़ॉन्टेन एक विश्व प्रसिद्ध लोकप्रिय गायक और वीटो का गॉडसन. ऍल मार्टिनो --- जैक वोल्ट्ज़ एक शक्तिशाली हॉलीवुड निर्माता. जॉन मार्ले कुमार परवेश मो ग्रीन कोरलियॉन परिवार का पुराना सहयोगी, जो एक लास वेगास होटल का मालिक है। ऍलेक्स रोक्को --- कार्मेला कोरलियॉन वीटो की पत्नी और सन्नी, फ़्रेडो, माइकल और कोनी की मां और टॉम हेगन की दत्तक मां. मोरगाना किंग --- पॉली गट्टो केपो पीट क्लिमेंज़ा के अधीन एक "बटन मैन" (सिपाही/ बंदूकची) और वीटो का वाहन-चालक. जॉन मार्टिनो --- फ़िलिप टटाग्लिया टटाग्लिया परिवार का डॉन. विक्टर रेंडिना --- अपोलोनिया वाइटेली-कोरलियॉन एक ग़ज़ब की सुंदर युवा लड़की, जिससे माइकल मिलता है और सिसिली में शादी करता है। साइमोनेट्टा स्टेफ़ानेली --- डॉन ज़ालुची डेट्रायट के ज़ालुची परिवार का डॉन. लुई गस --- रोक्को लैंपोन क्लिमेंज़ा के अधीन एक सैनिक, जो अंततः कोरलियॉन परिवार में अपराध-जगत का एक सदस्य बन जाता है। टॉम रोस्की --- विली सिकी कोरलियॉन परिवार का एक सैनिक. जो स्पिनेल --- ऍल नेरी माइकल कोरलियॉन का अंगरक्षक. वह अंततः अपराध-जगत का एक सदस्य बन जाता है। रिचर्ड ब्राइट --- सैंड्रा कोरलियॉन सन्नी की पत्नी जूली ग्रेग ---
हिन्दी डबिंग कलाकार
डब संस्करण जारी करने का वर्ष: ????
मीडिया: डीवीडी/वीसीडी/ब्लू-रे डिस्क
निर्देशक: ????
अनुवाद: ????
समायोजन: ????
उत्पादन: ????
द्वारा विमोचन: ????
निर्माण
कोपोला और पैरामाउंट
फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला निर्देशन के लिए पहली पसंद नहीं थे। इतालवी निर्देशक सर्जियो लियोन को पहले इस काम की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने यहूदी-अमेरिकी गैंगस्टरों पर केंद्रित, अपने स्वयं की गैंगस्टर रचना, वन्स अपॉन ए टाइम इन अमेरिका को निर्देशित करने के लिए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.फ़्रेलिंग, क्रिस्टोफ़र, 1981. Spaghetti Westerns https://web.archive.org/web/20150226040729/http://books.google.co.nz/books?id=2bo9AAAAIAAJ&pg=PA215 26 फ़रवरी 2015 में. रूटलेड्ज केगन और पॉल. पृ. 215. ISBN 0-7100-0503-2. गूगल बुक सर्च 6 जनवरी 2006 को पुनःप्राप्त. फिर पीटर बॉगडेनोविच से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने भी प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया और इसके बजाय व्हाट्स अप, डॉक? बनाया. तत्कालीन पैरामाउंट पिक्चर्स के प्रमुख, रॉबर्ट इवान्स के अनुसार, कोपोला भी शुरूआत में फ़िल्म का निर्देशन नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि यह माफिया और हिंसा को महिमान्वित करेगा और इस तरह उनके सिसिलीयाई और इतालवी विरासत पर बुरा प्रभाव डालेगा; दूसरी ओर, इवान्स विशेष रूप से चाहते थे कि कोई इतालवी-अमेरिकी ही फ़िल्म का निर्देशन करे, क्योंकि उनके अनुसंधानों से पता चला था कि ग़ैर-इतालवियों द्वारा निर्देशित माफिया संबंधी पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वे, उनके ही शब्दों में "स्पैगेटी की महक" चाहते थे। जब कोपोला को उसे अमेरिकी पूंजीवाद का प्रतीक बनाने का विचार सूझा, किसी तरह, वे उत्सुकता से पतवार संभालने के लिए सहमत हो गए।द किड स्टेस इन द पिक्चर (2002), इवांस के जीवन के बारे में वृत्तचित्र फ़िल्म तब तक, कोपोला ने आठ फ़िल्मों का निर्देशन किया था, जिनमें से सबसे उल्लेखनीय था रंगमंच के संगीतमय फ़िनियन रेनबो का फ़िल्मी रूपांतरण - हालांकि 1970 में पैटन के सह-लेखन के लिए उन्हें अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था।New American Cinema https://archive.org/details/newamericancinem00lewi Duke University Press 1998 Jon E Lewis 14–17 कोपोला, अपने द्वारा निर्मित, जॉर्ज लुकास के THX 1138 के लिए बजट से ज़्यादा खर्च होने की वजह से, वार्नर ब्रदर्स के प्रति 400,000 डॉलर कर्ज में डूबे थे और उन्होंने लुकास की सलाह पर द गॉडफ़ादर लिया। Hearn Marcus The Cinema of George Lucas https://archive.org/details/cinemageorgeluca00hear Harry N. Abrams Inc. 2005 New York City 0-8109-4968-7 46
कोपोला और स्टूडियो, पैरामाउंट पिक्चर्स के बीच तीव्र घर्षण था और कई बार लगभग कोपोला की जगह किसी दूसरे को लिया जाना तय हुआ था। पैरामाउंट का कहना है कि उनका संशय निर्माण की डावांडोल शुरूआत को लेकर था, हालांकि कोपोला का मानना है कि पहला सप्ताह बहुत अच्छी तरह से गुज़रा. पैरामाउंट ने सोचा कि कोपोला ने समय-सूची का पालन नहीं किया, बारंबार निर्माण और कलाकारों के चयन में त्रुटियां की और अनावश्यक खर्चों पर जोर दिया. कोपोला का कहना है कि एक प्रतिस्थापन निर्देशक उनके पीछे लगे रहते थे, जो कोपोला की बरखास्तगी पर काम संभालने के लिए तत्पर थे, लेकिन इतने तीव्र दबाव के बावजूद, कोपोला अपने निर्णयों के समर्थन और अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे.
निर्माण के समय पैरामाउंट वित्तीय संकट में डूबा था और उसे अपने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए "ज़बरदस्त हिट" की सख्त ज़रूरत थी, इसलिए फ़िल्मांकन के दौरान कोपोला को दबाव का सामना करना पड़ा था। वे चाहते थे कि द गॉडफ़ादर व्यापक दर्शकों को पसंद आए और फ़िल्म को ज़्यादा रोमांचक बनाने के लिए, कोपोला को "हिंसात्मक प्रशिक्षक" की धमकी दी। स्टूडियो को ख़ुश रखने के लिए कोपोला ने कुछ और हिंसक दृश्यों को जोड़ा. यह जानने के बाद कि उसका पति खिलवाड़ कर रहा है, कॉनी द्वारा क्रॉकोरी तोड़ने वाला दृश्य, इसी कारण से जोड़ा गया था।
पात्र-चयन
कोपोला के पात्र-चयन विकल्प, विशेष रूप से डॉन वीटो कोरलियॉन के रूप में मर्लन ब्रैंडो का चयन, पैरामाउंट पिक्चर्स में स्टूडियो अधिकारियों को पसंद नहीं था। भूमिका के लिए कोपोला के पहले दो विकल्प, ब्रैंडो और लारेंस ऑलिवर, दोनों थे, लेकिन ऑलिवर के एजेंट ने यह कहते हुए भूमिका लेने से इन्कार कर दिया कि 'लॉर्ड ऑलिवर कोई काम नहीं ले रहे हैं। वे बहुत बीमार हैं। वे जल्द ही मरने वाले हैं और उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है'. (ऑलिवर इस इन्कार के बाद 18 साल और जीवित रहे। ) पैरामाउंट ने, जो अर्नेस्ट बॉर्गनाइन को चाहते थे, मूलतः हाल के फ़िल्म सेटों पर ब्रैंडो के साथ पेश आने वाली मुश्किलों का हवाला देते हुए, कोपोला को इस किरदार में ब्रैंडो को लेने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। एक स्टूडियो कार्यपालक ने इस तथ्य का उल्लेख करते हुए डैनी थॉमस का नाम प्रस्तावित किया कि डॉन कोरलियॉन एक प्रभावशाली "पारिवारिक आदमी" है। एक चरण पर, पैरामाउंट के तत्कालीन प्रमुख ने कोपोला से कहा कि "मार्लन ब्रैंडो इस चलचित्र में कभी नज़र नहीं आएंगे". अधिकारियों के साथ बहस के बाद, कोपोला को ब्रैंडो के चयन की अनुमति मिली बशर्ते कि वे इस फ़िल्म में अपनी पिछली फ़िल्मों से कम वेतन में काम करने के लिए तैयार हों, स्क्रीन-टेस्ट दें और एक अनुबंध करें कि वे निर्माण में कोई देरी नहीं करवाएंगे (जैसा कि उन्होंने अपनी पिछले फ़िल्म के सेटों पर किया था).द गॉडफ़ादर डीवीडी संग्रह वृत्तचित्र ए लुक इनसाइड, [2001] कोपोला ने स्क्रीन टेस्ट के आधार पर अर्नेस्ट बॉर्गनाइन के मुकाबले ब्रैंडो को चुना, जिसने पैरामाउंट नेतृत्व का भी दिल जीत लिया। ब्रैंडो को बाद में अपने अभिनय के लिए अकादमी पुरस्कार मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।
स्टूडियो ने मूलतः माइकल कोरलियॉन के लिए रॉबर्ट रेडफ़ोर्ड या रयान ओ'नील को चाहा था, लेकिन कोपोला एक ऐसा अज्ञात कलाकार चाहते थे, जो एक इतालवी-अमेरिकी लगे, जिसे उन्होंने ऍल पचीनो में पाया।द गॉडफ़ादर डीवीडी कॉमेंट्री, फ़्रांसिस फ़ोर्डकोपोला के साथ [2001] उस समय केवल दो छोटी फ़िल्मों में नज़र आने वाले पचीनो उतने विख्यात नहीं थे और स्टूडियो के विचार में वे अपने क़द की वजह से, किरदार के लिए सही नहीं थे. कोपोला द्वारा निर्माण छोड़ने की धमकी देने के बाद ही पचीनो को भूमिका दी गई। जैक निकोलसन, डस्टिन हॉफ़मैन, वॉरेन बेट्टी, मार्टिन शीन, और जेम्स कान ने भी ऑडिशन दिया।
अन्य पात्रों के लिए ऑडिशन देने वालों में शामिल थे ब्रूस डर्न, पॉल न्यूमैन और स्टीव मॅकक्वीन, जिन पर टॉम हेगन की भूमिका के लिए विचार किया गया, जोकि अंततः रॉबर्ट डुवाल को दिया गया। सिलवेस्टर स्टैलोन ने कार्लो रिज़्ज़ी के लिए और पॉली गट्टो, एंथोनी पर्किन्स ने सन्नी, तथा मिया फ़ैरो ने के के लिए ऑडिशन दिया। विलियम डेवेन पर मो ग्रीन की भूमिका के लिए विचार किया गया। मारियो एडॉर्फ़ से भी एक भूमिका के लिए संपर्क किया गया। उस समय अज्ञात रॉबर्ट डि नीरो ने माइकल, सन्नी, कार्लो और पॉली गैट्टो की भूमिकाओं के लिए ऑडिशन दिया। उन्हें पॉली की भूमिका के लिए चुना गया, लेकिन कोपोला ने द गैंग देट कुड नॉट शूट स्ट्रेट के साथ उस फ़िल्म से ऍल पचीनो को निकालने के लिए "अदला-बदली" की व्यवस्था की। बाद में डि नीरो ने द्वितीय भाग में युवा वीटो कोरलियॉन की भूमिका निभाई, जिस किरदार के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता।
कुछ हद तक, द गॉडफ़ादर फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला के लिए पारिवारिक मामला ही था। उनके पिता कारमाइन कोपोला ने, जिनका एक संगीतकार, संचालक और वाद्यवृंदकार के रूप में एक प्रतिष्ठित कॅरिअर था, फ़िल्म के लिए अतिरिक्त संगीत रचा और पियानो-वादक के रूप में छोटे से अंश में दिखाई दिए और कारमाइन की पत्नी, इटालिया कोपोला एक एक्स्ट्रा थीं। निर्देशक की बहन, टालिया शैर को कोनी कोरलियॉन की भूमिका दी गई थी और उनकी नन्ही बेटी सोफ़िया ने, फ़िल्म के समापन के समय, चरम बपतिस्मा दृश्य में, कोनी और कार्लो के नवजात बेटे, माइकल फ़्रांसिस रिज़्ज़ी की भूमिका निभाई थी।सोफ़िया कोपोला ने बाद की गॉडफ़ादर फ़िल्मों में भूमिकाएं निभाईं. द्वितीय भाग में, उन्होंने उस जहाज़ पर एक अनाम आप्रवासी लड़की की भूमिका निभाई, जो वीटो कोरलियॉन को न्यूयॉर्क लाता है। तीसरे भाग में, उन्होंने माइकल कोरलियॉन की बेटी मेरी की संवाद युक्त प्रमुख भूमिका निभाई. कोपोला ने अपने बेटों को भी टॉम हेगन के दो बेटे फ्रैंक और एंड्रयू हेगन की भूमिकाएं सौंपी. वे सन्नी-कार्लो के मुहल्ले में झड़प वाले दृश्य में और अंतिम संस्कार दृश्य के दौरान, ऍल पचीनो और रॉबर्ट डुवाल के पीछे देखे जा सकते हैं।
सितारों का वेतन
ऍल पचीनो, जेम्स कान और डायने कीटन, प्रत्येक को द गॉडफ़ादर में उनके काम के लिए $35,000 मिले और रॉबर्ट डुवाल को उनके आठ सप्ताह के काम के लिए $36,000 दिया गया। दूसरी ओर, मार्लन ब्रैंडो को छह सप्ताह के लिए $50,000 और $1,000 के साप्ताहिक खर्च, तथा इसके अलावा फ़िल्म का 5% का भुगतान किया गया, जोकि $1.5 मिलियन से बढ़ कर था। बाद में ब्रैंडो ने वापस अपने अंक पैरामाउंट को $300,000 में बेच दिए। http://thegodfathertrilogy.com/gfstats.html The Godfathers' Stats 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20090612094203/http://thegodfathertrilogy.com/gfstats.html 12 जून 2009 dead
फ़िल्मांकन
अधिकांश प्रमुख फ़ोटोग्राफ़ी 29 मार्च 1971 से 6 अगस्त 1971 के बीच संपन्न हुई, हालांकि पचीनो और कीटन के साथ एक दृश्य शरद ऋतु में फ़िल्माया गया - निर्माण बजट के 83 की तुलना में, उससे कुछ कम कुल 77 दिनों की शूटिंग चली.
फ़िल्म के सबसे चौंकाने वाले क्षणों में शामिल है असली घोड़े का कटा हुआ सिर. पशु अधिकार समूहों ने इस दृश्य के शामिल किए जाने का विरोध किया। कोपोला ने बाद में कहा गया कि घोड़े का सिर उन्हें एक कुत्तों के लिए खाना उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने उन्हें दिया था; फ़िल्म के लिए एक घोड़े को विशेष रूप से नहीं मारा गया। यह दृश्य, पोर्ट वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क में फ़िल्माया गया।
उपन्यास में, फ़िल्म निर्माता जैक वोल्ट्ज़ को, जिनके घोड़े का सिर उनके बिस्तर में डाल दिया जाता है, पीडोफ़ील के रूप में दिखाया जाता है, जब टॉम हेगन एक युवा लड़की (संभवतः वोल्ट्ज़ की बाल कलाकार) को वोल्ट्ज़ के कमरे से रोते हुए बाहर आते हुए देखता है। यह दृश्य थिएटर में रिलीज़ से काट दिया गया, लेकिन डीवीडी पर देखा जा सकता है (हालांकि फ़िल्म में वोल्ट्ज़ को लड़की के गाल पर चुंबन देते हुए देखा जा सकता है).
आंख के बीच से मो ग्रीन को गोली मारने वाला दृश्य, गैंग्स्टर बग्सी सीगल से प्रेरित था। इस प्रभाव को प्राप्त करने के लिए, अभिनेता अलेक्स रोक्को के चश्मे के फ़्रेम में दो ट्यूब छिपे थे। एक में ख़ून था और दूसरे में BB और संपीड़ित हवा थी। जब बंदूक से गोली चलाई गई, संपीड़ित हवा चश्मे के माध्यम से BB पर चली, जिससे वह अंदर से चकनाचूर हो गया। दूसरे ट्यूब ने तब खून छोड़ा.
इसी तरह का चौंकाने वाला मॅकक्लूस्की को गोली मारने का दृश्य, अभिनेता स्टर्लिंग हेडन के ऊपर नक़ली माथे के निर्माण द्वारा पूरा किया गया। बीच में एक ख़ाली जगह काटी गई, जिसमें नक़ली खून भरा गया और कृत्रिम मांस के डाट द्वारा बंद किया गया। फ़िल्माने के दौरान, डाट को मछली पकड़ने वाले कांटे से झटके से बाहर खींचा गया, जिससे हेडन के सिर में अचानक एक खूनी छेद प्रकट हो।
द गॉडफ़ादर का प्रारंभिक दृश्य एक लंबा, धीमे ज़ूम के साथ, डॉन कोरलियॉन के समक्ष याचना करने वाले अंडरटेकर बोनासेरा के क्लोज़-अप और पीछे की ओर से गॉडफ़ादर को फ़्रेम में दिखाते हुए समाप्त होता है। यह ज़ूम, जो लगभग तीन मिनट का है, टोनी कार्प द्वारा डिज़ाइन किए गए कंप्यूटर-नियंत्रित ज़ूम लेंस के साथ फ़िल्माया गया।http://artzen2.com/artzen2-0027.htm "Doing the impossible - Part 1 - The Godfather" - - Art and the Zen of Design 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100202013024/http://www.artzen2.com/artzen2-0027.htm 2 फ़रवरी 2010 live यह लेंस साइलेंट रनिंग के निर्माण में भी इस्तेमाल किया गया था।http://www.tlc-systems.com/artzen2-0028.htm "Doing the impossible - Part 4 - The final result" - - Art and the Zen of Design 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100212155202/http://www.tlc-systems.com/artzen2-0028.htm 12 फ़रवरी 2010 dead
माइकल का मॅकक्लूस्की और सोलोज़ो के साथ ड्राइविंग दृश्य में पीछे से प्रोजेक्शन का प्रयोग, लागत के कारण टाल दिया गया। तकनीशियनों ने भ्रम पैदा करने के लिए, कार के पीछे से रोशनी को चलाया।
प्रारंभिक दृश्य में दिखाई देने वाली बिल्ली स्टूडियो के आस-पास घूमती रहती थी और उसे साज़-सामान संभालने वाले ने बस आख़िरी मिनट में ब्रैंडो की गोद में गिरा दिया था।
फ़िल्मांकन स्थल
फ़िल्म के लिए स्टूडियो के बाहरhttp://thegodfathertrilogy.com/gf1/gf1scene.html THE GODFATHER: Scene Locations 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100403083541/http://www.thegodfathertrilogy.com/gf1/gf1scene.html 3 अप्रैल 2010 dead न्यूयॉर्क शहर और उसके आस-पास का परिवेश इस्तेमाल किया गया, जिसमें फ़िफ़्त एवेन्यू में स्थित तत्कालीन-बंद बेस्ट एंड कंपनी का प्रमुख दुकान शामिल है, जिसे ढक कर, क्रिसमस की खरीदारी कर रहे पचीनो और कीटन वाले दृश्य में इस्तेमाल किया गया था। ख़ैर लॉस एंजिल्स का कम से कम एक स्थान का इस्तेमाल किया गया (वोल्ट्ज़ की हवेली के बाहरी हिस्से के लिए), जिसके लिए न तो रॉबर्ट डुवाल और ना ही जॉन मार्ले उपलब्ध थे; कुछ दृश्यों में, यह देखा जा सकता है कि एक्स्ट्रा कलाकार इन दो अभिनेताओं के बदले खड़े हैं। पचीनो और कीटन के साथ एक दृश्य रॉस, कैलिफ़ोर्निया शहर में फ़िल्माया गया था। स्टूडियो के बाहरी की जगहों के लिए ताओरमिना के बाहर सिसिली के नगर सवोका और फ़ोर्ज़ा डएग्रो का भी इस्तेमाल किया गया। अंदरूनी दृश्यों को न्यूयॉर्क के फ़िल्मवेज़ स्टूडियो में फ़िल्माया गया।
बेलेव्यू अस्पताल के बग़ल का प्रवेश-द्वार, पुलिस कप्तान मॅकक्लूस्की के साथ माइकल के मुकाबले के लिए इस्तेमाल किया गया।http://douging.smugmug.com/gallery/2404678/1/126035558/Medium Photo of Bellevue side entrance 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100516084350/http://douging.smugmug.com/gallery/2404678/1/126035558/Medium 16 मई 2010 dead यथा 2007, अस्पताल की वे सीढ़ियां और फ़ाटक वहीं मौजूद थीं, पर उपेक्षा की शिकार हो गई थीं।
अस्पताल का अंदरूनी हिस्सा, जब माइकल अपने पिता को देखने जाता है, न्यूयॉर्क शहर में मैनहट्टन के 14वें स्ट्रीट में स्थित न्यूयॉर्क आई एंड इयर इनफ़र्मरी में फ़िल्माया गया।
डॉन बार्ज़िनी की हत्या वाला दृश्य, न्यूयॉर्क शहर में मैनहट्टन के फ़ोले स्क्वायर पर स्थित न्यूयॉर्क स्टेट सुप्रीम कोर्ट भवन की सीढ़ियों पर फ़िल्माया गया।http://douging.smugmug.com/gallery/2404678/1/126035612/Medium NY State Supreme Court steps 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100516112129/http://douging.smugmug.com/gallery/2404678/1/126035612/Medium 16 मई 2010 dead
शादी का दृश्य (और कोरलियॉन परिवार का अहाता) स्टेटेन द्वीप के एमरसन हिल खंड में लॉन्गफ़ेलो रोड पर फ़िल्माया गया। अनेक ट्यूडर घरों के खंड ने यह आभास दिया कि वे उसी "अहाते" का हिस्सा हैं। पैरामाउंट ने एक प्लेक्सीग्लास "पत्थर की दीवार" का निर्माण किया, जो पूरी गली तक जाती है- वही दीवार, जहां सन्नी अपना कैमरा तोड़ता है।
शादी का दृश्य एक खुले पिछवाड़े में फ़िल्माया गया, जो आज भी बरकरार है। एक्स्ट्रा कलाकारों में अधिकांश स्थानीय इतालवी-अमेरिकी थे, जिनसे फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला ने घर पर बनी शराब पीने, पारंपरिक इतालवी भोजन का आनंद लेने और दृश्य में इस तरह भाग लेने के लिए कहा, मानो वह एक वास्तविक शादी हो। खाना-पान का प्रबंध "डेमायान्स" रेस्तरां ने किया (जिसका अब कोई अस्तित्व नहीं है). शादी का केक, पोर्ट रिचमंड एवेन्यू पर स्थित एक बेकरी द्वारा तैयार किया गया।
बपतिस्मा वाले दृश्य को फ़िल्माने के लिए दो चर्चों का उपयोग किया गया। आंतरिक दृश्यों को न्यूयॉर्क के पुराने सेंट पैट्रिक में फ़िल्माया गया। बपतिस्मा के लिए, बैक के पासाकाग्लिया और सी माइनर में फ़्यूग, BWV 582 का प्रयोग किया गया, जैसे कि अन्य पाइप ऑर्गन के लिए बैक की रचनाएं. बपतिस्मा के बाद के बाहरी दृश्य, न्यूयॉर्क में स्टेटन द्वीप के प्लेसेंट प्लेन्स खंड में स्थित द चर्च ऑफ़ सेंट जोशिम और सेंट ऐन में फ़िल्माया गया। 1973 में चर्च का अधिकांश भाग आग में नष्ट हो गया। मूल चर्च का केवल सामने वाला हिस्सा और मीनार बाक़ी रहा और बाद में इन्हें नई इमारत में शामिल कर लिया गया।
अंतिम संस्कार का दृश्य, क्वीन्स के वुडसाइड में कैलवेरी सिमेट्री पर फ़िल्माया गया।http://www.sorabji.com/godfather Where was Vito Corleone buried in "The Godfather"? 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20081010150801/http://www.sorabji.com/godfather 10 अक्तूबर 2008 dead
आलोचनात्मक स्वागत
फ़िल्म को अंतर्राष्ट्रीय आलोचकों और जन साधारण के बीच काफ़ी सम्मान हासिल है और इसे नियमित रूप से सदाबहार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है।http://www.metacritic.com/film/highscores.shtml Best-Reviewed Movies Metacritic CNET Networks 11 जनवरी 2009 https://web.archive.org/web/20080609114144/http://www.metacritic.com/film/highscores.shtml 9 जून 2008 live इसे एंटरटेनमेंट वीकली द्वारा सर्वकालिक महानतम फ़िल्म के रूप में चुना गया,Burr Ty Ty Burr The 100 Greatest Movies of All Time Time-Life Books 1-883013-68-2 registration https://archive.org/details/100greatestmovie00burr और अब इसे अमेरिकी फ़िल्म संस्थान द्वारा - अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में - सिटीज़न केन के पीछे - दूसरे महानतम फ़िल्म के रूप में स्थान दिया गया है। 2002 के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय आलोचकों के साइट एंड साउंड सर्वेक्षण में, द गॉडफ़ादर को (द गॉडफ़ादर भाग II के साथ) सदाबहार चौथा सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का दर्जा दिया गया।'BFI Sight & Sound Top Ten Poll 2002 - Critics Top Ten 2002 bfi.org.uk http://www.bfi.org.uk/sightandsound/topten/poll/critics.html 10 जनवरी 2009 https://web.archive.org/web/20061216054527/http://www.bfi.org.uk/sightandsound/topten/poll/critics.html 16 दिसंबर 2006 live दोनों, द गॉडफ़ादर और गॉडफादर भाग II को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय फ़िल्म रजिस्ट्री में संरक्षण के लिए क्रमशः 1990 और 1993 में चुना गया।
नीनो रोटा द्वारा मुख्य विषय-धुन का साउंडट्रैक भी समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया; मुख्य विषय-धुन ("स्पीक साफ़्टली लव") काफ़ी विख्यात है और व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है (अधिक जानकारी के लिए देखें स्वर-लिपि विवाद).
निर्देशक स्टेनली कुबरिक का मानना था कि संभवतः द गॉडफ़ादर सदाबहार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म थी और इसमें बेशक़ बेहतरीन कलाकार थे।Michael Herr for Vanity Fair https://web.archive.org/web/20091207071514/http://www.visual-memory.co.uk/sk/memories/mh.htm 7 दिसंबर 2009 "उन्होंने पिछली रात को द गॉडफ़ादर फिर से देखा और अनिच्छा से दसवीं बार सुझाया कि यह संभवतः अब तक की महानतम फ़िल्म है और निश्चित रूप से सबसे अच्छे कलाकारों के साथ."
पिछली गैंगस्टर फ़िल्मों में गिरोहों को एक पीड़ित बाहरी व्यक्ति के नज़रिए से देखा गया था।डी स्टीफ़ेनो, जॉर्ज, (2007) An Offer We Can't Refuse: The Mafia in the Mind of America https://web.archive.org/web/20161224125834/https://books.google.com/books?id=2482tWkpfpQC 24 दिसंबर 2016, पृ. 68. ISBN 0-86547-962-3. इसके विपरीत, द गॉडफ़ादर, भ्रष्ट समाज की एक प्रतिक्रिया के रूप में, माफिया का गैंगस्टर परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करता है। हालांकि कोरलियॉन परिवार को बेहद अमीर और शक्तिशाली के रूप में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन इस बात का कहीं भी संकेत नहीं है कि पैसा कहां से आता है, कोई वेश्यावृत्ति, जुआ, ऋणों की धोखेबाज़ी या धमकी देकर पैसा ऐंठने के अन्य तरीक़ों का चित्रण भी नहीं है।डी स्टीफ़ेनो, पृ. 119. एक आपराधिक प्रति-संस्कृति की स्थापना, खंडनात्मक लैंगिक रूढ़िबद्धता को अनुमत करता है, जिसे फ़िल्म के आकर्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। (डॉन वीटो रोने वाले जॉनी फ़ॉन्टेन से कहता है।"तुम एक मर्द की तरह बर्ताव कर सकते हो!").
वास्तविक-जीवन के गैंगस्टरों ने फ़िल्म के प्रति उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया जताई. गैम्बिनो अपराधी परिवार के विगत उप-सरगना, सैल्वटोर "सैमी द बुल" ग्रेवानो ने कहा: "मैं दंग होकर फ़िल्म से बाहर निकला .... मेरा मतलब है, मैं तैर कर थियेटर से बाहर आया। शायद यह उपन्यास था, लेकिन मेरे लिए तो, वह हमारा जीवन था। यह अविश्वसनीय था। मुझे याद है, मैंने कई लोगों, दोस्तों से बात की, जिन्होंने ठीक मेरे जैसा ही महसूस किया।"
उपन्यास से अंतर
प्यूज़ो के उपन्यास के प्राथमिक भागों में जिसका फ़िल्म में उपयोग नहीं किया गया था, वह था वीटो कोरलियॉन की पिछली ज़िंदगी की फ़्लैश-बैक कहानी, जिसमें शामिल है अमेरिका प्रवास के हालात, उसका प्रारंभिक पारिवारिक जीवन, उसके द्वारा डॉन फ़ानुक्की की हत्या और माफिया में उसके महत्व की बढ़ोतरी, जिन सबका बाद में गॉडफ़ादर भाग II में इस्तेमाल किया गया।
कई उप-कथानकों की, मुद्रित पृष्ठों से परदे पर रूपांतरित करते समय छंटनी की गई:
गायक जॉनी फोंटेन का महिलाओं के साथ बदक़िस्मती और अपनी आवाज़ की समस्याएं;
किशोर वय के सन्नी की आवेशपूर्ण सड़कछाप अपराधों में दिलचस्पी और उसके पिता के पास मौजूद भरपूर चालबाज़ी और धीरज का पूर्णतया अभाव;
सन्नी की रखैल, लुसी मैनसिनी का उपन्यास में महत्वपूर्ण किरदार था, लेकिन वह फ़िल्म में कुछ ही देर के लिए नज़र आती है। इसके अतिरिक्त, उपन्यास के अनुसार लुसी मैनसिनी, लास वेगास में बसने से पहले सन्नी से गर्भवती नहीं होती है, इस प्रकार गॉडफ़ादर भाग III में उसके बेटे विन्सेन्ट के लिए कोई जगह नहीं बनती है।
डॉ॰ जूल्स सेगल, जिसे फ़िल्म से पूरी तरह हटा दिया गया था।
जैक वोल्ट्ज़ का पीडोफ़ीलिया, हालांकि गॉडफ़ादर आख्यान में दृश्यों में दिखाया गया, हेगन द्वारा डॉन कोरलियॉन को स्पष्ट रूप से दिखाया और उल्लेख किया जाता है;
के एडम्स का घरेलू जीवन और माइकल से थोड़े समय के लिए जुदाई;
लुका ब्रासी का नारकीय अतीत;
प्रारंभिक न्यूयॉर्क आपराधिक दलों के संघर्ष में कोरलियॉन परिवार का सत्ता में विजयोदय, जिसमें डॉन कोरलियॉन एक पिछले हत्या प्रयास में बच जाते हैं और ऍल कैपोन एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह की मदद करने के लिए, एक असफल प्रयास में शिकागो से बंदूकधारियों को भेजता है;
कोरलियॉन पर प्रहार करने के लिए बदनाम पूर्व पुलिस अधिकारी ऍल नेरी की भर्ती;
सिसिली में निर्वासन से माइकल को बाहर लाने के लिए डॉन कोरलियॉन की सरल योजना;
अंडरटेकर बोनासेरा की बेटी पर हमला करने के लिए जिम्मेदार दो व्यक्तियों पर सविस्तार हिंसक धावा, जिसका नेतृत्व पॉली गट्टो करता है और जिसमें अनुचर ठग शामिल हैं (जिसका फ़िल्म में संकेत मात्र है).
कार्लो की मौत पर माइकल के साथ कोनी का आमना-सामना भी कुछ अलग ढंग से दर्शाया गया है। हालांकि शुरूआत में वह सन्नी की क्रूर हत्या का बदला लेने के लिए, माइकल पर अपने पति को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाते हुए परेशान रहती है, तथापि क़िताब में कुछ दिनों बाद यह कहते हुए वह माइकल से माफ़ी मांगती है कि वह ग़लत थी, ज़ाहिरा तौर पर खुश होती है कि उसके साथ दुर्व्यवहार करने वाले कार्लो से छुटकारा मिल गया है और सन्नी का बदला लिया गया है। वह एक साल से कम समय में दुबारा शादी कर लेती है।
उपन्यास की तुलना में फ़िल्म में छोटी भूमिकाओं में शामिल हैं जॉनी फ़ॉन्टेन, लुसी मैनसिनी, रोक्को लैम्पोन और ऍल नेरी (अंतिम दो को बिना संवाद वाले किरदार बन कर रह गए हैं). डॉ॰ सेगल के अलावा फ़िल्मी रूपांतरण में हटाए गए पात्रों में शामिल हैं प्राणघातक बीमारी से ग्रस्त वीटो के सलाहकार, जेन्को अबान्डंडो (केवल उनकी चर्चा होती है, वे द गॉडफ़ादर सागा के एक काट दिए गए दृश्य में शामिल थे; द गॉडफादर II में वे पहली बार नज़र आए), पारिवारिक मित्र नीनो वैलेंटी और डॉ॰ ताज़ा सिसिली. इसके अलावा, क़िताब में माइकल और के के दो बेटे हैं, जबकि फ़िल्म में उनके एक बेटा और एक बेटी है।
सिसिली में माइकल के अंगरक्षक फ़ैब्रिज़ियो और कैलो की नियति भी उपन्यास और फ़िल्म में अलग है। फ़िल्म में उन दोनों को जीवित दिखाया गया है (वस्तुतः कैलो, तीसरी किस्त में दिखाई देता है). बहरहाल, क़िताब में यह कहा गया है कि कैलो कार विस्फोट में अपोलोनिया के साथ मर जाता है और फ़ैब्रिज़ियो को, जो बमबारी में एक सहयोगी के रूप में फंसता है, प्रसिद्ध "बपतिस्मा दृश्य" में एक और शिकार के रूप में गोली मार दी जाती है, जब पता चलता है कि वह बफ़ेलो में एक पिज़्ज़ा पार्लर चला रहा है। फ़ैब्रिज़ियो की हत्या वाला दृश्य फ़िल्म से हटा दिया गया, लेकिन प्रचार तस्वीरों में वह दृश्य मौजूद है।http://www.imdb.com/title/tt0068646/mediaindex Imdb.com All Photos from The Godfather 9 फ़रवरी 2010 https://www.webcitation.org/65Dkg117N?url=http://www.imdb.com/title/tt0068646/mediaindex 5 फ़रवरी 2012 live (बाद में उसे द गॉडफ़ादर सागा में एक पूरी तरह से अलग दृश्य में मार दिया जाता है, जिसे द गॉडफादर भाग II से हटा दिया गया।)
इस क़िताब का समापन फ़िल्म से अलग है: जहां फ़िल्म में के को अचानक पता चलता है कि माइकल "अपने परिवार की तरह" बन गया है, क़िताब में इस नाटकीयता को कम कर दिया गया है। वह माइकल को छोड़ देती है और अपने माता-पिता के साथ रहने चली जाती है। जब टॉम हेगन उसे मिलने वहां पर जाता है, तो वह अपने परिवार के राज़ उसे बताता है और उसके मुताबिक, यदि माइकल को उसके द्वारा किए गए ख़ुलासे के बारे में पता लग जाए, तो उसे मार दिया जाएगा. के एक असहज समझौते में माइकल के पास लौटती है; वह उसे चाहती है, ख़ुद को उसके काम के ब्यौरों से अलग रखती है और मां कोरलियॉन के साथ हर रोज़ कैथोलिक प्रार्थना सभाओं में शामिल होती है तथा ठीक उसी तरह माइकल की आत्मा के लिए प्रार्थना करती है, जैसे मां ने वीटो के लिए किया था।
पुरस्कार और सम्मान
अकादमी पुरस्कार 1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, मार्लन ब्रैंडो 2. सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, ऍल्बर्ट एस. रुड्डी 3. सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा, मारियो प्यूज़ो, फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 1. सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म -- ड्रामा 2. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला 3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - ड्रामा, मार्लन ब्रैंडो 4. सर्वश्रेष्ठ मूल स्वर-लिपि , नीनो रोटा 5. सर्वश्रेष्ठ पटकथा, मारियो प्यूज़ो, फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला BAFTA पुरस्कार 1. सर्वश्रेष्ठ संगीत, नीनो रोटा
Love Theme From The Godfather.ogg Love Theme From The Godfather The famous theme, composed by Larry Kusic and Nino Rota. Ogg left
द गॉडफ़ादर ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ लेखन (रूपांतरित पटकथा) के लिए फ्रांसिस कोपोला और मारियो प्यूज़ो को और प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए मार्लन ब्रैंडो को अकादमी पुरस्कार दिलवाया, जबकि ब्रैंडो ने पुरस्कार लेने से इन्कार करते हुए, अपनी जगह स्थानीय अमेरिकन अभिनेत्री सचीन लिटलफ़ेदर को कारण समझाने के लिए भेजा.http://www.nytimes.com/packages/html/movies/bestpictures/godfather-ar3.html दि न्यू यॉर्क टाइम्स : Best Pictures 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100211142112/http://www.nytimes.com/packages/html/movies/bestpictures/godfather-ar3.html 11 फ़रवरी 2010 live फ़िल्म को अन्य आठ अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया, जिनमें शामिल हैं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए ऍल पचीनो, जेम्स कान और रॉबर्ट डुवाल, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिज़ाइन, सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण. फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ मूल स्वर-लिपि के लिए भी नामांकित किया गया, पर उसे अनर्ह ठहराया गया, जब पता चला कि नीनो रोटा ने दूसरी स्वर-लिपि का इस्तेमाल किया है।
फ़िल्म ने पांच गोल्डन ग्लोब, एक ग्रैमी और कई अन्य पुरस्कार जीते।
स्वर-लिपि विवाद
नीनो रोटा की स्वर-लिपि को 1973 अकादमी पुरस्कार के प्रत्याशियों की सूची से अंतिम क्षण में निकाल दिया गया, जब यह पता चला कि उन्होंने एडुआर्डो डी फ़िलिप्पो 1958 की कॉमेडी फ़ॉर्चुनेला के विषय-धुन में इसका इस्तेमाल किया था। हालांकि पिछली फ़िल्म के विषय-धुन को एक तेज़, असंबद्ध रीति से तथा हास्यात्मक शैली में बजाया गया था, पर वह मधुर धुन द गॉडफ़ादर के प्यार संबंधी विषय-धुन के समान ही थी और इस कारण से उसे ऑस्कर के लिए अयोग्य समझा गया।http://www.variety.com/blog/890000489/post/370020437.html Jonny Greenwood's 'Blood' score disqualified by AMPAS 15 सितंबर 2012 https://archive.today/20120915120909/www.variety.com/blog/890000489/post/370020437.html 15 सितंबर 2012 live इसके बावजूद, द गॉडफ़ादर भाग II ने 1974 में सर्वश्रेष्ठ मूल स्वर-लिपि के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता, हालांकि उसमें वही प्यार संबंधी विषय-धुन प्रस्तुत हुआ था, जिसने 1972 स्वर-लिपि को अयोग्य बना दिया था।
वर्तमान दर्जा
फ़िल्म को मेटाक्रिटिक शीर्ष 100 की सूची,Metacritic: Best Reviewed Movies http://www.metacritic.com/film/highscores.shtml mdy अप्रैल 13 2007 https://web.archive.org/web/20080609114144/http://www.metacritic.com/film/highscores.shtml 9 जून 2008 live और रॉटन टोमाटोस की सदाबहार शीर्ष 10 की सूची में #1 स्थान हासिल है। "Rotten Tomatoes: Top Movies: Best of Rotten Tomatoes http://www.rottentomatoes.com/top/bestofrt_year.php mdy April 13 2007 https://web.archive.org/web/20100208082459/http://www.rottentomatoes.com/top/bestofrt_year.php 8 फ़रवरी 2010 live
2002 में, द गॉडफ़ादर और द गॉडफ़ादर भाग II चैनल 4 के "100 महानतम फ़िल्में" चुनाव में #2 स्थान पर पहुंचा।http://www.channel4.com/film/newsfeatures/microsites/G/greatest/results/control.jsp?resultspage=01 100 Greatest Films: Channel 4 Film 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20080415004921/http://www.channel4.com/film/newsfeatures/microsites/G/greatest/results/control.jsp?resultspage=01 15 अप्रैल 2008 live
एंटरटेनमेंट वीकली ने द गॉडफ़ादर को अब तक की महानतम फ़िल्म के रूप में नामित किया।
'एम्पायर पत्रिका द्वारा नवंबर 2008 के "सदाबहार 500 महानतम फ़िल्म"''' चुनाव में द गॉडफ़ादर को #1 स्थान पर चुना गया।http://www.empireonline.com/500/99.asp Empire Features 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20151018031845/http://www.empireonline.com/500/99.asp 18 अक्तूबर 2015 live
अमेरिकी फ़िल्म संस्थान
1998 AFI के 100 वर्ष ...100 फ़िल्में #3
2001 AFI के 100 वर्ष ...100 रोमांचक फ़िल्में #11
2005 AFI के 100 वर्ष ...100 फ़िल्मों के उद्धरण:
"मैं उसके सामने एक ऐसा प्रस्ताव रखने जा रहा हूं, जिसे वह मना कर ही नहीं सकता," #2
2005 AFI के 100 वर्षों में फ़िल्म स्वर-लिपि #5
2007 AFI के 100 वर्ष ...100 फ़िल्में (10वां वर्षगांठ संस्करण) #2
2008 AFI के 10 शीर्ष 10 #1 गैंगस्टर फ़िल्म
सिनेमाई प्रभाव
हालांकि द गॉडफ़ादर से पहले कई अपराधियों के बारे में फ़िल्में बन चुकी हैं, कोपोला द्वारा कोरलियॉन परिवार और उनके सहयोगियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण निरूपण और उनके द्वारा पर्याप्त मनोवैज्ञानिक गहराई और जटिलता वाले पात्रों के रूप में अपराधी दल के सदस्यों का, शायद ही सामान्यतः इस शैली में चित्रण किया गया था। यही बात द गॉडफ़ादर भाग II के साथ भी थी और उन दो फ़िल्मों की आलोचनात्मक, कलात्मक और वित्तीय सफलता ने और अधिक अपराधी जीवन के विभिन्न रूपों में चित्रण के लिए द्वार खोल दिए, जिनमें शामिल हैं, मार्टिन स्कोरसेस की गुडफ़ेलास जैसी फ़िल्में और डेविड चेज़ की सोपरानोस जैसी टी.वी. श्रृंखलाएं.
माफिया की एक सामंती संगठन के रूप में छवि, जहां डॉन का साधारण व्यक्तियों के रक्षक और उनकी सेवाओं के बदले बतौर चुकौती उनसे प्रत्युपकार लेने वाले के रूप में, द गॉडफ़ादर द्वारा लोकप्रिय बनाई गई सांस्कृतिक रूपक को अब आसानी से पहचाना जा सकता है, जहां डॉन का परिवार "शाही परिवार" के रूप में नज़र आता है। (इसका विस्तार असली दुनिया में भी हुआ cf. "डैप्पर डॉन" के रूप में विख्यात जॉन गोट्टी और उनका सेलेब्रिटी परिवार.) यह चित्रण, विभिन्न गॉडफ़ादर पश्चात बनी माफिया संबंधी फ़िल्मों में प्रदर्शित और अधिक घिनौनी निचले स्तर के माफिया की "पारिवारिक" उलझनों की वास्तविकता के विपरीत है, जैसे कि स्कोरसेस की मीन स्ट्रीट्स और कैसिनो, तथा साहसी, कठोर गॉडफ़ादर से पूर्व की फ़िल्में.
रॉबर्ट डि नीरो और बिली क्रिस्टल अभिनीत 1999 की फ़िल्म एनलाइज़ दिस में, गॉडफ़ादर के प्रति कई प्रत्यक्ष और परोक्ष, दोनों रूप में उल्लेख किया गया था। एक सपने का दृश्य, लगभग वीटो कोरलियॉन के हत्या प्रयास की शॉट-दर-शॉट प्रतिकृति है (जिसमें क्रिस्टल ने डॉन और डि नीरो ने फ़्रेडो की भूमिका निभाई). 1990 की कॉमेडी फ़्रेशमैन में मार्लन ब्रैंडो ने डॉन कोरलियॉन की याद ताज़ा करने वाला किरदार निभाया। और इस फ़िल्म के प्रति सबसे असंभाव्य श्रद्धांजलि 2004 में समर्पित हुई, जब PG दर्जा पाने वाली, एनिमेटेड पारिवारिक फ़िल्म शार्क टेल ऐसे कथानक के साथ रिलीज़ हुई थी, जिसने माफिया संबंधी इस फ़िल्म तथा ऐसी अन्य फ़िल्मों को समर्थन दिया था। इसी तरह, बच्चों के निकलओडियॉन शो पर आधारित, रगरैट्स इन पेरिस की शुरूआत द गॉडफ़ादर की एक वर्धित पैरोडी के रूप में हुई।
2005 की राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित भारतीय फ़िल्म सरकार, जिसमें अमिताभ बच्चन ने "डॉन" की मुख्य भूमिका और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने माइकल के समकक्ष भूमिका निभाई थी, द गॉडफ़ादर पर आधारित थी, जहां फ़िल्म की शुरूआत में विधिवत् उसे श्रेय दिया गया था।
Star Wars Episode III: Revenge of the Sith के लिए डीवीडी व्याख्या में, जॉर्ज लुकास ने कहा कि अनाकिन स्काईवॉकर द्वारा अलगाववादी नेताओं की हत्या और पैलपटिन द्वारा गेलेक्टिक साम्राज्य के शुरूआत की घोषणा के अंतर्ग्रथित दृश्य, द गॉडफ़ादर के नामकरण और हत्या वाले कथाक्रम के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप थे।
रूपांतरण
कालानुक्रमिक संस्करण
The Godfather Saga
1975 में, कोपोला ने द गॉडफ़ादर और द गॉडफादर भाग II को एक साथ टी.वी. के लिए संपादित किया, जहां उन्होंने कुछ पहले के अनदेखे फुटेज को जोड़ते हुए, लेकिन हिंसा, सेक्स और अश्लील संवादों में नैतिक रूप से सामंजस्य बिठाते हुए, कालानुक्रम से दृश्यों को जमाया. इसे टीवी-14 का दर्जा दिया गया है। कहानी के इस रूपांतरण को द गॉडफ़ादर सागा नाम दिया गया। 1981 में, पैरामाउंट ने गॉडफ़ादर एपिक बॉक्स सेट जारी किया, जिसमें दुबारा थिएटर में न दिखाए गए अतिरिक्त दृश्यों सहित, संयुक्त रूप से I व II भाग कालानुक्रम से रखे गए। 1992 में, कोपोला ने फिर से तीनों गॉडफ़ादर फ़िल्मों को (द गॉडफादर, द गॉडफादर भाग II और द गॉडफ़ादर भाग III) कालानुक्रम से संपादित किया और उसे गॉडफ़ादर त्रयी 1901-1980 नाम दिया। इसे 1993 में VHS और लेसरडिस्क पर जारी किया गया, लेकिन अभी तक (यथा 2008) डीवीडी पर प्रदर्शित नहीं हुआ है। इस संस्करण की कुल चालू अवधि 583 मिनट (9 घंटे, 43 मिनट) है। यह संस्करण पांच VHS टेपों में विस्तृत है और पहले हटाए गए ऐसे नए दृश्यों को इसमें शामिल किया गया है, जिन्हें पहले द गॉडफ़ादर सागा में नहीं देखा गया। इस सेट में एक छठा VHS टेप शामिल है: "द गॉडफ़ादर फ़ैमिली: ए लुक इनसाइड" वृत्तचित्र निर्माण.
अतिरिक्त दृश्य
इनमें किसी भी रिलीज़ में एक पैकेज के तौर पर सभी अतिरिक्त दृश्य शामिल नहीं हैं। सागा में वे दृश्य हैं, जो एपिक या ट्रिलॅजी में नहीं हैं, एपिक में वे दृश्य हैं, जो सागा या ट्रिलॅजी में नहीं हैं और ट्रिलॅजी में वे दृश्य हैं, जो सागा या एपिक में नहीं हैं। प्रशंसकों को पूरी श्रृंखलाhttp://www.godfathertrilogy.com/ The Godfather Trilogy Website 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20190519205530/http://godfathertrilogy.com/ 19 मई 2019 dead के संपूर्ण रिलीज़ का इंतज़ार है, हालांकि फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला ने कहा है कि फ़िल्में, उनके मूल रूप में देखे जाने के इरादे से बने हैं और (यथा 2008) उन्हें कालानुक्रम रूप में जारी करने के लिए सहमत नहीं हुए हैं।
2001 DVD रिलीज
द गॉडफ़ादर को पहली बार 9 अक्टूबर,2001 को डीवीडी पर, द गॉडफ़ादर डीवीडी कलेक्शन नामक एक डीवीडी पैकेज के भाग के रूप में जारी किया गया।DVD review: 'The Godfather Collection' डीवीडी स्पिन डॉक्टर पर इस संग्रह में फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला की टिप्पणी सहित सभी तीन फ़िल्में और द गॉडफ़ादर फ़ैमिली: ए लुक इनसाइड, शीर्षक युक्त 1991 के 73 मिनट वाले वृत्तचित्र और 1971 के वृत्तचित्र का बोनस डिस्क शामिल हैं। पैकेज में हटाई गई फुटेज और मूलतः द गॉडफ़ादर सागा में समाहित अतिरिक्त दृश्य; फ़िल्म के निर्माण के दौरान निर्देशक द्वारा हर समय अपने पास रखे नोटबुक "फ़्रांसिस कोपोलास नोटबुक" की अंदरूनी झलक; पूर्वाभ्यास फुटेज; गॉर्डन विलीस के छायांकन, नीनो रोटा और कारमाइन कोपोला के संगीत, फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला, स्टूडियो से बाहर के स्थान और मारियो प्यूज़ो की पटकथाओं के वीडियो अंश शामिल हैं। डीवीडी में कोरलियॉन परिवार का वंश-वृक्ष, "गॉडफ़ादर" समय-रेखा और अकादमी पुरस्कार के स्वीकृति भाषणों की फुटेज भी शामिल हैं।द गॉडफ़ादर डीवीडी संग्रह [2001]
फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला ने गॉडफ़ादर भाग III के एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान उसके पुनरुद्धार की पुष्टि की, जब कहा कि उन्होंने नए अंतरण को देखा है और वह "बहुत बढ़िया" है।
कोपोला पुनरुद्धार
कालप्रभावित पहली दो फ़िल्मों के श्रमसाध्य पुनरुद्धार के बाद, 23 सितंबर,2008 को द गॉडफ़ादर: द कोपोला रेस्टोरेशन शीर्षक के साथ द गॉडफ़ादर को डीवीडी और ब्लू-रे पर जारी किया गया। फ़िल्म प्रिसर्व के रॉबर्ट ए. हैरिस ने यह काम संपन्न किया। ब्लू-रे बॉक्स सेट (चार डिस्क) में बहाली और फ़िल्म पर, हाई-डेफ़िनिशन अतिरिक्त विशेषताएं शामिल हैं। इन्हें डीवीडी बॉक्स सेट (पांच डिस्क) के डिस्क 5 पर शामिल किया गया है।
अन्य अतिरिक्त अंशों को पैरामाउंट के 2001 डीवीडी रिलीज से लिया गया। डीवीडी और ब्लू-रे सेटों के पुनः प्रयोजन वाले अतिरिक्त अंशों के बीच मामूली अंतर हैं, जहां HD बॉक्स में अधिक सामग्री मौजूद है।'Godfather: कोपोला Restoration' on Sept. 23 https://web.archive.org/web/20120125100231/http://dvdspindoctor.typepad.com/dvd_spin_doctor/2008/06/godfather-coppo.html 25 जनवरी 2012 डीवीडी स्पिन डॉक्टर पर
पैरामाउंट नई (HD) अतिरिक्त विशेषताओं को निम्नतः सूचीबद्ध करता है:
गॉडफ़ादर वर्ल्ड
द मास्टरपीस देट ऑलमोस्ट वास नॉट
... व्हेन द शूटिंग स्टाप्ड
एमल्शनल रेस्क्यू रिवीलिंग द गॉडफ़ादर
द गॉडफ़ादर ऑन द रेड कार्पेट
फ़ोर शॉर्ट फ़िल्म्स ऑन द गॉडफादर
द गॉडफ़ादर्स वर्सस द गॉडफ़ादर पार्ट II
कैनोली
रिफ़िंग ऑन द रिफ़िंग
क्लीमेंज़ा
नया डीवीडी बॉक्स सेट 2 जून 2008 को यूरोप में जारी किया गया।The Godfather Trilogy: Remastered Collection Amazon.com ब्रिटेन पर उसे BBFC द्वारा "15" के रूप में पुनः आंका गया।The Godfather Trilogy: Remastered Collection - Limited Edition Steelbook Amazon.com ब्रिटेन पर यह स्पष्ट नहीं है कि कालानुक्रमिक बॉक्स सेट जारी किया जाएगा या नहीं।
ब्लू-रे (2008) पर कोपोला के पुनरुद्धार में, द गॉडफ़ादर भाग II का श्रेय विषयक संगीत का अंतिम स्वर-संघात (लगभग 10 सेकंड) मूल फ़िल्म से लापता है।मई 2009 इस ग़ायब स्वर-संघात को बहाल किए गए श्रेय संगीत की शुरूआत से तत्काल पहले पाया जा सकता है। रॉबर्ट ए. हैरिस ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में टिप्पणी नहीं की है।
जनप्रिय संस्कृति में
त्रयी की अन्य फ़िल्मों के साथ द गॉडफ़ादर ने बड़े पैमाने में जनता पर ज़बरदस्त प्रभाव डाला। डॉन वीटो कोरलियॉन का संवाद "मैं उसके सामने एक ऐसा प्रस्ताव रखने जा रहा हूं, जिसे वह मना कर ही नहीं सकता" को सिनेमा इतिहास में दूसरी सबसे यादगार पंक्ति के रूप में AFI के 100 वर्ष... 100 फ़िल्मी उद्धरण के तौर पर अमेरिकी फ़िल्म संस्थान द्वारा वोट दिया गया।"Frankly my dear..." named number one movie quote, एबीसी न्यूज (ऑस्ट्रेलिया) ऑनलाइन (23 जून 2005) यह संवाद वास्तव में होनोरे डि बालज़ैक के फ्रेंच उपन्यास ले पेरे गोरिऑट में पहली बार उभरा, जहां यूजीन से वॉउट्रिन कहता है कि वह "उसे एक प्रस्ताव दे रहा है, जिसे वह मना नहीं कर सकता".
माफिया सुनवाइयों और अपराध-स्वीकृतियों की रिपोर्ट से ज़ाहिर होता है कि माफिया परिवारों ने फ़िल्म के अंतिम दृश्य की नक़ल में, परिवार के डॉन की अंगूठी को चूम कर सम्मान प्रदर्शन की "वास्तविक-जीवन" में परंपरा शुरू कर दी है। जनवरी 2009 इस फ़िल्म से पहले, ऐसी किसी प्रथा के सबूत का कोई उल्लेख नहीं मिलता है।
स्पष्ट किया गया है कि जिस दृश्य में एक पैंट और बुलेट-प्रूफ़ जैकेट में लिपटी मछली की सुपुर्दगी की जाती है, वह पुराना सिसिली का संदेश है कि "लुका ब्रासी मछलियों के साथ सोता है". यह अभिव्यक्ति बड़े पैमाने पर अमेरिकी भाषा में शामिल हो गया है।
जब माइकल, मॅकक्लूस्की और सोलोज़ो को मारने का प्रस्ताव रखता है, वह कहता है, "यह व्यक्तिगत नहीं है, सन्नी. असल में यह व्यापार है।" यह संवाद भी दोनों गॉडफ़ादर फ़िल्मों के बाद काफ़ी दोहराया गया है।
द गॉडफ़ादर और उसकी उत्तरकथाओँ के सतत प्रभाव के संकेत को, फ़िल्म के आरंभिक प्रदर्शन से दशकों बाद भी प्रत्येक जनप्रिय सांस्कृतिक माध्यमों में प्रकट होने वाले कई संदर्भों से बटोरा जा सकता है। ऐसे समादर, उद्धरण, दृश्य संदर्भ, व्यंग्य और पैरोडियों का आज भी उभार जारी रहना, स्पष्ट रूप से फ़िल्म के स्थायी प्रभाव को दर्शाता है। टेलीविज़न शो द सोपरानोस में टोनी सोपरानो के टॉपलेस बार का नाम बड़ा बिंग, द गॉडफ़ादर की इस पंक्ति के आधार पर रखा गया, जब सन्नी कहता है, "तुम्हें ऐसे पास जाना होगा और बड़ा-बिंग! तुम अपने अच्छे आइवी लीग सूट पर उनका भेजा उड़ा दो."
कई टेलीविज़न शो में फ़िल्म का उल्लेख हुआ है, जिनमें शामिल हैं 1997 ब्रिटिश फिल्म ट्विन टाउन, अरेस्टेड डेवलपमेंट, यस डियर, सेनफ़ेल्ड, द किंग ऑफ़ क्वीन्स, मिस्टर शो विथ बॉब एंड डेविड, देट सेवेंटीस शो और हार्वे बर्डमैन, अटर्नी एट लॉ, तथा बच्चों के शो में भी लोकप्रिय जैसे हैना मॉन्टेना, यू-जी-ओह!, एनीमैनियॉक्स तथा रुग्रैट्स.http://dir.salon.com/story/ent/tv/feature/2003/05/29/harvey_birdman/index.html Scott Thill, "Pillaging the Cartoon Universe," Salon.com, May 29, 2003. 9 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20080307094443/http://dir.salon.com/story/ent/tv/feature/2003/05/29/harvey_birdman/index.html 7 मार्च 2008 dead विशेषतः द सिम्पसन्ज़ में द गॉडफ़ादर पर कई संदर्भ हैं, जिनमें स्ट्रॉन्ग आर्म्स ऑफ़ द मा प्रकरण के एक दृश्य में सन्नी-कार्लो के बीच बाज़ारू झगड़े की पैरोडी बनाई गई है, जिसमें मार्ज सिम्पसन उसी तरह के एनिमेटेड न्यूयॉर्क बाज़ारू दृश्य में मग्गर को मारती है, जिस लड़ाई में कचरे के ढक्कन का भी इस्तेमाल किया गया है।
मार्टिन के अंतिम सीज़न में कोल, गॉडफ़ादर की नक़ल उतारते हुए कहता है, "मार्टिनो, जीनो, व्हेयर द बैंबिनो?". वार्नर ब्रदर्स के एनिमेटेड शो एनिमैनियाक्स में "गुडफ़ेदर्स" नामक कई अंश शामिल थे, जिनमें कबूतर, विभिन्न गैंगस्टर फ़िल्मों के किरदारों की नक़ल उतारते हैं। उनमें एक पात्र है "द गॉडपिजन", जो स्पष्ट रूप से गॉडफ़ादर के किरदार में ब्रैंडो की पैरोडी है, लेकिन, वह पूरी तरह अस्पष्ट भाषा में बोलती है।
खाड़ी क्षेत्र के रैप कलाकार मैक ड्रे ने अपने गाने "माफ़ियोसो" की ताल के लिए "द गॉडफ़ादर वाल्ट्ज़" की धुन का उपयोग किया।
जॉन बेलुशी, सैटरडे नाइट लाइव स्केच के एक चिकित्सा सत्र में वीटो कोरलियॉन के रूप में प्रकट हुए, ताकि टटाग्लिया परिवार के प्रति अपनी भावनाओं को सही तौर पर व्यक्त कर सके, जो उनके क्षेत्र में अपना ज़ोर दिखाने के अलावा, "मेरे बेटे सैन्टिनो को 56 बार गोली मारी" .
वीडियो गेम
The Godfather: The Game
मार्च 2006 में, इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स द्वारा द गॉडफ़ादर का एक वीडियो गेम संस्करण जारी किया गया। मौत से पहले, मार्लन ब्रैंडो ने वीटो के लिए स्वर देने का काम किया, लेकिन, ब्रैंडो के बिगड़ते स्वास्थ्य के फलस्वरूप ध्वनि की ख़राब गुणवत्ता के कारण, रिकॉर्डिंग के केवल कुछ अंशों का इस्तेमाल किया जा सका। "लुप्त हिस्सों" के लिए उन्हीं के समान स्वर का उपयोग किया गया। जेम्स कान, रॉबर्ट डुवाल और एबे विगोडा ने अपनी आवाज़ और प्रतिरूप उपलब्ध कराए और गॉडफ़ादर के कई अन्य कलाकारों के प्रतिरूप भी इस खेल में मौजूद थे। लेकिन, ऍल पचीनो का प्रतिरूप और आवाज़ (माइकल कोरलियॉन) खेल में शामिल नहीं था, क्योंकि ऍल पचीनो ने अपने प्रतिरूप और स्वर को विशेष रूप से स्कारफ़ेस वीडियो गेम में प्रयोग के लिए बेचा था। अप्रैल 2005 में फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला ने कहा कि उन्हें सूचित नहीं किया गया और वे पैरामाउंट द्वारा खेल के उत्पादन को अनुमत करने का अनुमोदन नहीं करते हैं और खुले आम इस क़दम की आलोचना की। "Coppola Angry over Godfather Video Game", April 8, 2005 http://www.showbizdata.com/contacts/picknews.cfm/38287/COPPOLA_ANGRY_OVER_%3CI%3EGODFATHER%3C/I%3E_VIDEO_GAME mdy August 22 2005 https://web.archive.org/web/20060410171239/http://www.showbizdata.com/contacts/picknews.cfm/38287/COPPOLA_ANGRY_OVER_%253CI%253EGODFATHER%253C/I%253E_VIDEO_GAME 10 अप्रैल 2006 dead
सन्दर्भ
नोट
2
अतिरिक्त पठन
बर्र, टाइ, द हंड्रेड ग्रेटेस्ट मूवीज़ ऑफ़ ऑल टाइम, न्यूयॉर्क: टाइम-लाइफ़ बुक्स ISBN 1-883013-68-2. "सदाबहार महान फ़िल्म" के रूप में सूचीबद्ध द गॉडफ़ादर .
कौई, पीटर, द गॉडफ़ादर बुक, लंदन: फेबर एंड फेबर, 1997
नाउरमैंड, टोनी, द गॉडफ़ादर इन पिक्चर्स, लंदन: बॉक्सट्री, 2007 ISBN 978-0-7522-2637-8
बाहरी कड़ियाँ
The Godfather - Official site from Paramount Pictures
0068646 The Godfather
godfather The Godfather
The Godfather family tree and crime structure
द गार्डियन, 22 अप्रैल 2006 "Mob mentality"
The Godfather Has The Greatest Mob Hits
Godfather Screenplay
aw
The French Connection
| after = The Sting
Academy Award for Best Picture
1972
श्रेणी:1970 दशक की अपराधिक फ़िल्में
श्रेणी:1970 दशक की ड्रामा फ़िल्में
श्रेणी:1970 दशक की थ्रिलर फ़िल्में
श्रेणी:1972 फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी अपराध ड्रामा फ़िल्में
श्रेणी:सर्वश्रेष्ठ ड्रामा पिक्चर गोल्डन ग्लोब विजेतागण
श्रेणी:सर्वश्रेष्ठ पिक्चर अकादमी अवार्ड विजेतागण
श्रेणी:अमेरिकी अपराध थ्रिलर फ़िल्में
श्रेणी:ड्रग-संबंधी फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी महाकाव्यात्मक फ़िल्में
श्रेणी:उपन्यासों पर आधारित फ़िल्में
श्रेणी:फ़्रांसिस फ़ोर्डकोपोला द्वारा निर्देशित फ़िल्में
श्रेणी:अकादमी पुरस्कार विजेता प्रदर्शन की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता वाली फ़िल्में
श्रेणी:गोल्डन ग्लोब विजेता प्रदर्शन की सर्वश्रेष्ठ ड्रामा अभिनेता वाली फ़िल्में
श्रेणी:लास वेगास में अवस्थित फ़िल्में
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर में अवस्थित फ़िल्में
श्रेणी:सिसिली में अवस्थित फ़िल्में
श्रेणी:1940 दशक में अवस्थित फ़िल्में
श्रेणी:1950 दशक में अवस्थित फ़िल्में
श्रेणी:सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में गोल्डन ग्लोब विजेता निर्देशकों की फ़िल्में
श्रेणी:सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार विजेता लेखकों की फ़िल्में
श्रेणी:अपराधी गिरोह की फ़िल्में
श्रेणी:माफिया फ़िल्में
श्रेणी:पैरामाउंट फ़िल्में
श्रेणी:द गॉडफ़ादर
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय फ़िल्म रजिस्ट्री फ़िल्में
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर में फ़िल्मांकित फ़िल्में
श्रेणी:गूगल परियोजना