411 REFERENCE · Wikipedia
मातृवंश समूह डब्ल्यू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|150px|thumb|कुछ पंजाबी लोग मातृवंश समूह डब्ल्यू के वंशज होते हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह डब्ल्यू या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप W एक मातृवंश समूह है। यह मातृवंश ज़्यादातर यूरोप, पश्चिमी एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। इन इलाकों में सब जगह इसके वंशज हलकी मात्रा में ही मिलते हैं और उनका सबसे भारी जमावड़ा उत्तरी पाकिस्तान में है।Petraglia, Michael D.; Bridget Allchin The Evolution and History of Human Populations in South Asia Springer (26 Mar 2007) ISBN 978-1-4020-5561-4 https://web.archive.org/web/20121106033552/http://books.google.co.uk/books?id=Qm9GfjNlnRwC&pg=PA237&dq=%22Haplogroup+w%22+India&ei=VuBqSdGfO5bCyQT0pbCXCQ&client=firefox-a#PPA237,M1 6 नवंबर 2012
वैज्ञानिकों ने अंदाज़ा लगाया है के जिस स्त्री के साथ इस मातृवंश की शुरुआत हुई थी वह आज से २३,९०० साल पहले ईरान-ईराक़ के पास कहीं पश्चिमी एशिया में रहती थी।Supplemental Data Correcting for Purifying Selection: An Improved Human Mitochondrial Molecular Clock The American Society of Human Genetics 4 Jun 2009 Pedro Soares Luca Ermini, Noel Thomson, Maru Mormina, Teresa Rito, Arne Röhl, Antonio Salas, Stephen Oppenheimer, Vincent Macaulay and Martin B. Richards 84 6 82–93 10.1016/j.ajhg.2009.05.001 http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 13 अगस्त 2009 19500773 2694979 https://web.archive.org/web/20110129174348/http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 29 जनवरी 2011 dead
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना