411 REFERENCE · Wikipedia
जनपत्रकारिता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाल के दिनों में मीडिया रिपोर्टिंग में मोबाइल फ़ोन के उपयोग से पत्रकारों और ग़ैर-पत्रकारों के बीच का रिश्ता बदलता दिख रहा है। इसके ज़रिए कोई भी रिपोर्टर की अहम भूमिका निभा सकता है। इसी की एक मिसाल अमरीका मे चले चुनाव अभियान और भारत में आए सूनामी आपदा में भी आम जमता द्वारा ली गई कैमराफ़ोन तस्वीरों और वीडियो क्लिप का इस्तेमाल समझा गया है। इसे ओपन-सोर्स जर्नलिज़्म या जनपत्रकारिता का नाम दिया जा रहा है।
इंगलैंड में जनपत्रकारिता
२००५ में जनपत्रकारिता में तकनीक के उपयोग मिसाल बनी थी। लंदन में जुलाई में हुए बम हमलों के आरंभिक तस्वीरें वो थीं जो आम लोगों ने अपने मोबाइल फ़ोन के कैमरों से खींचे थे। इसी तरह उसी साल दिसंबर में लंदन के पास एक तेल डिपो में लगी भयानक आग की शुरूआती रिपोर्टिंग भी शौकिया पत्रकारों ने ही की।http://www.bbc.co.uk/hindi/specials/1151_science2005/page7.shtml विज्ञान 2005 बीबीसी हिन्दी 29 अक्टूबर 2014 23 मार्च 2014 https://web.archive.org/web/20060303182518/http://www.bbc.co.uk/hindi/specials/1151_science2005/page7.shtml 3 मार्च 2006 live
भारत में जनपत्रकारिता
भारत में भी हाल के दिनों में कई स्थानों में हुई भयंकर बारिश से मची तबाही की रिपोर्टिंग में आम लोगों के कैमरा फ़ोनों की अहम भूमिका रही है।
सन्दर्भ
श्रेणी:पत्रकारिता