411 REFERENCE · Wikipedia
गिरिजा प्रसाद कोइराला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गिरिजा प्रसाद कोइराला Girija P koirala.jpg नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव रामबरन यादव रामचन्द्र पौडेल २५ अप्रैल २००६ १८ अगसत २००८ शेर बहादुर देउबा प्रचण्ड बीरेन्द्र बीर बिक्रम शाह देवदीपेन्द्र वीर विक्रम शाह देवज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव २२ मार्च २००० २६ जुलाई २००१ कृष्णप्रसाद भट्टराई शेर बहादुर देउबा वीरेंद्र वीर विक्रम शाह देव|वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह देव १५ अप्रैल १९९८ ३१ मई १९९९ सूर्य बहादुर थापा कृष्णप्रसाद भट्टराई बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव २६ मई १९९१ ३० नवम्बर १९९४ कृष्णप्रसाद भट्टराई मनमोहन अधिकारी नेपाल के राष्ट्राध्यक्षकार्यकारी १५ जनवरी २००७ २३ जुलाई २००८ ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव </small> रामबरन यादव (राष्ट्रपति) 1925 2 20 y सहरसा, ब्रिटिश इंडिया (वर्तमान भारत) 2010 3 20 1925 2 20 y काठमांडू, नेपाल नेपाली कांग्रेस सुष्मा कोइराला सुजाता कोइराला
गिरिजा प्रसाद कोइराला (२० फ़रवरी १९२५ – २० मार्च २०१०) Former Nepal PM Girija Prasad Koirala Dead आउटलुक २० मार्च २०१० http://news.outlookindia.com/item.aspx?677302 21 मार्च 2010 https://web.archive.org/web/20110718090607/http://news.outlookindia.com/item.aspx?677302 18 जुलाई 2011 dead का जन्म उनके पिता के 'निर्वासन जीवन' के समय सहरसा, ब्रिटिश इंडिया में हुआ था। वो नेपाल के शीर्ष राजनेता एवं नेपाली कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष थे। वे चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। गिरिजा प्रसाद कोइराला का राजनीतिक सफर छह दशक से भी ज्यादा लंबा रहा।
नेपाल को माओवादी संघर्ष से निजात दिलाने और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने में कोइराला ने अहम भूमिका निभाई। उनके करिश्मे की वजह से ही माओवादियों और सात राजनीतिक दलों के बीच 12 सूत्री समझौते का खाका तैयार करना संभव हो सका और नेपाल में हिंसा के लंबे दौर की समाप्ति हुई। इस समझौते से ही नेपाल में राजतंत्र समाप्त हुआ और देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई।
जीवनी
thumb|गिरिजा प्रसाद कोईराला
कोइराला का जन्म सहरसा, ब्रिटिश इंडिया में वर्ष १९२५ में हुआ था। तब उनका परिवार वहां निर्वासन में रह रहा था। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी भारत में ही हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। कोइराला नेपाल के उन नेताओं में से थे, जिन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वे आजीवन भारत के साथ अच्छे संबंधों के पक्षधर रहे।
नेपाल में उनका परिवार बिराटनगर में रहता था। वहां उन्होंने १९४७-४८ में बिराटनगर जूट मिल के मजदूरों के हक के लिए जोरदार अभियान चलाया। यह अभियान ही उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत रही। 1948 में उन्होंने नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना की और चार साल बाद नेपाली कांग्रेस के मोरङ्ग जिला प्रमुख बने।
नेपाल में 1959 में हुए पहले लोकतांत्रिक चुनाव में कोइराला के भाई बी. पी. कोइराला और उनकी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली। लेकिन राजा महेन्द्र वीर विक्रम शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने कोइराला को गिरफ्तार कर लिया। गिरिजा प्रसाद कोइराला को सात साल जेल में रहना पड़ा। 1968 में कोइराला निर्वासन में भारत चले गए। करीब ग्यारह साल बाद १९७९ में उन्होंने स्वदेश वापसी की। लगातार संघर्ष झेलते हुए १९९१ में वह प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए।
कोइराला कुल चार बार देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। सन् १९९१ से १९९४, १९९८ से १९९९, २००० से २००१ और २००६ से २००८ तक उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। मई २००८ में वह अंतरिम सरकार के कार्यकारी प्रधानमंत्री भी बने। वह अपनी बेटी सुजाता कोइराला को भी देश की प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना उनके साथ ही चला गया।http://www.myrepublica.com/portal/index.php?action=news_details&news_id=10685 Sujata is DPM at last अक्टूबर १२, २००९ फरवरी ७, २०११ MyRepublica Kiran Chapagain https://web.archive.org/web/20100102153935/http://myrepublica.com/portal/index.php?action=news_details&news_id=10685 2 जनवरी 2010 live
मृत्यु
thumb|right|200px|गिरिजा प्रसाद कोइरालाको पुत्री सुजाता कोइराला उनकी अन्त्यष्ठी करते हूए
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
दुनिया छोड़ गए गिरिजा प्रसाद कोइराला (जागरण)
गिरजा बाबू को शत शत नमन !
श्रेणी:नेपाली राजनेता
श्रेणी:नेपाल के प्रधानमन्त्री
श्रेणी:1925 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१० में निधन