411 REFERENCE · Wikipedia
गजनी (2005 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गजनी Ghajini 2005 poster.jpg ए आर मुरुगादॉस सलेम चंद्रशेखरन ए आर मुरुगादॉस सूर्याअसिन हैरिस जयराज आर. डी. राजशेखर एंथनी y 2005 09 29 175 मिनटhttps://www.bbfc.co.uk/release/ghajini-film-qxnzzxq6vlgtoti2oty2 Ghajini British Board of Film Classification 26 फरवरी 2022 26 फरवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220226112138/https://www.bbfc.co.uk/release/ghajini-film-qxnzzxq6vlgtoti2oty2 live भारत तमिल 7 करोड़https://www.livemint.com/Leisure/7KRxtPzMttlQkDr0wz4pdN/Suriya-Bollywood8217s-hottest-sixpack.html Suriya: Bollywood's hottest six-pack मिंट 2 अक्टूबर 2009 12 सितंबर 2011 19 March 2013 https://web.archive.org/web/20130319094438/http://www.livemint.com/Leisure/7KRxtPzMttlQkDr0wz4pdN/Suriya-Bollywood8217s-hottest-sixpack.html live 50 करोड़http://www.kungumam.co.in/Articalinnerdetail.aspx?id=17482&id1=3&issue=20201129 சூர்யா...close up 29 नवंबर 2020 Kungumam 30 दिसंबर 2020 11 January 2021 https://web.archive.org/web/20210111030628/http://www.kungumam.co.in/Articalinnerdetail.aspx?id=17482&id1=3&issue=20201129 live
गजनी 2005 की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और सलेम चंद्रशेखरन द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में सूर्या और असिन मुख्य भूमिका में हैं और प्रदीप रावत मुख्य खलनायक हैं। वहीं, नयनतारा और रियाज़ खान सहायक किरदार में हैं।http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/review/7440.html Ghajini review. Ghajini Tamil movie review, story, rating IndiaGlitz 30 सितंबर 2005 20 नवंबर 2016 live https://web.archive.org/web/20161120225438/http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/review/7440.html 20 नवंबर 2016 हैरिस जयराज ने संगीत तैयार किया है। जबकि आर. डी. राजशेखर और एंथोनी क्रमशः फिल्म के छायाकार और संपादक हैं।
फिल्म में, संजय रामास्वामी (सूर्या) एक प्रतिष्ठित व्यवसायी है। वह अपनी प्रेमिका कल्पना (असिन) की हत्या को रोकने का प्रयास करते समय मस्तिष्क की चोट का शिकार हो जाता है। फिर उसे भूलने की बीमारी हो जाती है। वह कैमरे की तस्वीरों और अपने शरीर पर बनाये गए टैटू की मदद से उसकी हत्या का बदला लेने के लिए निकलता है।
फिल्म का फिल्मांकन चेन्नई में हुआ था जबकि दो गाने स्विट्जरलैंड में फिल्माए गए हैं। इसे नवंबर 2005 में अल्लू अरविंद द्वारा तेलुगु में डब और जारी किया गया था। इसे 2008 में मुरुगादॉस द्वारा फिर हिन्दी में बनाया गया था। उसमें असिन, प्रदीप रावत और रियाज़ खान ने अपनी भूमिकाएं दोहराईं। जबकि सूर्या और नयनतारा की भूमिकाएं आमिर खान और जिया खान ने निभाईं। फिल्म की कहानी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म मेमेंटो (2000) से प्रेरणा लेती है।
निर्माण
जनवरी 2004 में अजित कुमार और ज्योतिका के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। मार्च 2004 में एनआईसी आर्ट्स ने अजित कुमार के साथ इसी कहानी पर फिल्म के निर्माण की सोची और ज्योतिका की जगह असिन को ले लिया। हालाँकि ये बातचीत सफल नहीं हो पाई। फिर माधवन को लेने की बात चली लेकिन यह सुझाव भी असफल ही रहा। नवंबर 2004 में, यह घोषणा की गई कि इस परियोजना को सलेम चंद्रशेखर संभालेंगे और सूर्या इसमें प्रमुख भूमिका निभाएंगे।http://www.thehindu.com/lf/2005/02/17/stories/2005021701500200.htm https://archive.today/20141228172614/http://www.thehindu.com/lf/2005/02/17/stories/2005021701500200.htm dead 28 दिसंबर 2014 Life Madurai : Surya's next project: Ghajini 17 फरवरी 2005 द हिन्दू 20 नवंबर 2016
बाद में सूर्या को फिल्म के निर्माण से पहले अपना सिर मुंडवाना पड़ा। इस परियोजना में असिन ने अपनी भूमिका बरकरार रखी। जबकि श्रिया सरन और प्रकाश राज को फिल्म में अन्य भूमिकाएँ निभाने के लिए चुना गया।http://www.sify.com/movies/suryas-new-exciting-film-news-tamil-kkfvA1hihhh.html?scategory=tamil Surya's new exciting film! सिफ़ी 7 जनवरी 2005 12 सितंबर 2011 dead https://web.archive.org/web/20121020153656/http://www.sify.com/movies/suryas-new-exciting-film-news-tamil-kkfvA1hihhh.html?scategory=tamil 20 अक्टूबर 2012 बाद में श्रिया की जगह नयनतारा को ले लिया गया। श्रिया अन्य फिल्मों में व्यस्त हो गईं थी और फिर प्रकाश राज की जगह प्रदीप रावत ने ली। फिल्म का 11 फरवरी 2005 को चेन्नई के एवीएम स्टूडियो में कलाकारों की उपस्थिति में प्रमोचन हुआ था। अप्रैल 2005 की शुरुआत में फिल्मांकन शुरू हुआ और जुलाई 2005 में फिल्म का निर्माण पूरा हो गया।
इसके हिन्दी रीमेक की रिलीज के बाद क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म की सफलता के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि यह बहुत सफल रही और मैंने सुना कि लोगों ने इसे पसंद किया। इसलिए मैं इसे किसी समय देखूंगा। मुझे इसकी जानकारी थी और मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"2020-04-10 When Christopher Nolan opened up about Aamir Khan's Ghajini being 'inspired by' Memento: 'I heard it was successful' https://www.hindustantimes.com/bollywood/when-christopher-nolan-opened-up-about-aamir-khan-s-ghajini-being-inspired-by-memento-i-heard-it-was-successful/story-0fcnMrhvJUwIbMgXAmmdpK.html 2021-12-07 हिन्दुस्तान टाइम्स en 7 दिसंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211207083935/https://www.hindustantimes.com/bollywood/when-christopher-nolan-opened-up-about-aamir-khan-s-ghajini-being-inspired-by-memento-i-heard-it-was-successful/story-0fcnMrhvJUwIbMgXAmmdpK.html live
मुख्य कलाकार
सूर्या — संजय रामास्वामी / मनोहर
असिन — कल्पना
नयनतारा — चित्रा
प्रदीप रावत — राम / लक्ष्मण
रियाज़ खान — इंस्पेक्टर
मनोबाला — कल्पना का बॉस
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0449951 गजनी
श्रेणी:2005 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में