411 REFERENCE · Wikipedia
अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिInternational Olympic CommitteeComité International Olympique Olympic_rings_without_rims.svg 180px तेज, उच्च, मजबूत (Citius Altius Fortius) खेल महासंघ 23 जून 1894 लुसाने, स्विट्ज़रलैण्ड SUI 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया फ़्रान्सीसी और अंग्रेज़ी मानद अध्यक्ष जैक्स रोगे BEL अध्यक्ष क्रिस्टी coventry GER उपाध्यक्ष यू जैकिंग CHNजुआन एंटोनियो समरंच सैलिसिस ESPउगुर एर्डनर TURअनीता डीफ्रंटज़ USA www.Olympic.org
अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे।https://www.jagran.com/other-sports/headlines-olympic-day-was-introduced-in-1948-to-commemorate-the-birth-of-the-modern-olympic-games-on-23-june-1894-jagran-special-19334296.html इस दिन मनाया गया था पहला 'ओलंपिक डे', भारत का ऐसा रहा है ओलंपिक में प्रदर्शन Dainik Jagran hi 2019-12-04 वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 का थीम "एक साथ, एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए" रखा गया है।
इतिहास
आईओसी की स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन द्वारा 23 जून 1894 को की गई थी। 23 जून को प्रति वर्ष ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जून 2017 तक, इसकी सदस्यता में 95 सक्रिय सदस्य, 41 मानद सदस्य, एक मानद अध्यक्ष (जैक्स रोगे)और एक सम्मान सदस्य (हेनरी किसिंजर) शामिल हैं। आईओसी दुनिया भर में आधुनिक ओलंपिक आंदोलन का सर्वोच्च शासी निकाय है।
आईओसी हर चार साल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, शीतकालीन ओलम्पिक खेल और युवा ओलम्पिक खेल का आयोजन करता है। आईओसी द्वारा आयोजित पहला ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 1896 में यूनान के एथेंस व पहला शीतकालीन ओलंपिक 1924 में फ्रांस के चेमोनिक्स में आयोजित किया था। 1992 तक ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक दोनों एक ही वर्ष आयोजित किए जाते थे।
कार्य और भूमिका
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्य कार्य ओलंपिक आंदोलन को बढ़ावा देना और ओलंपिक आंदोलन का नेतृत्व करना है। http://www.olympic.org/Documents/olympic_charter_en.pdf Chapter 2: Mission and Role of the IOC IOC Olympic Charter 8 July 2011 29 July 2012 14–15 https://web.archive.org/web/20150826011622/http://www.olympic.org/Documents/olympic_charter_en.pdf 26 अगस्त 2015 live
खेल और खेल प्रतियोगिताओं के संगठन, विकास और समन्वय को प्रोत्साहित करना और समर्थन करना;
ओलंपिक खेलों के नियमित आयोजन को सुनिश्चित करना;
सक्षम सार्वजनिक या निजी संगठनों और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का प्रयास करना ताकि खेल द्वारा मानवता की सेवा और शांति को बढ़ावा मिले;
ओलंपिक आंदोलन को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ कार्य करना;
पुरुषों और महिलाओं की समानता के सिद्धांत को लागू करने के दृष्टिकोण के साथ सभी स्तरों पर और सभी संरचनाओं में खेल में महिलाओं के प्रचार को प्रोत्साहित करना और समर्थन करना।
कार्यकारी बोर्ड
पद नाम देश मानद अध्यक जैक्स रोगे अध्यक्ष क्रिस्टी coventry उपाध्यक्ष यू जैकिंग जुआन एंटोनियो समरंच सैलिसिस उगुर एर्डनर अनीता डीफ्रंटज कार्यकारी सदस्य गुनीला लिंडबर्ग वू चिंग-कुओ जियान-फ्रैंको कास्पर एंजेला रग्गेरियो सर्गेई बुब्का नग सेर मियांग विली कल्त्चिमिट लुज़ान रॉबिन ई. मिशेल निकोल होएवर्टज अरूबा डेनिस ओस्वाल्ड महानिदेशक क्रिस्टोफ डी केपर ये वर्तमान में है
सन्दर्भ
श्रेणी:ओलम्पिक खेल
श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति