411 REFERENCE · Wikipedia
भगवंत मान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2022
मार्च 2022
भगवंत मान A delegation of Aam Aadmi Party leaders, - MP (Lok Sabha), Shri Bhagwant Mann, Shri Sanjay Singh and Shri Ashutosh, calling on the Union Home Minister, Shri Rajnath Singh, in New Delhi on October 22, 2015 (cropped).jpg जुगनू,(भंता) yes 1973 10 17 सतौज, संगरूर जिला, पंजाब भारतीय पंजाब के मुख्यमंत्री 16 मार्च 2022 चरणजीत सिंह चन्नी सांसद, लोक सभा 16 मई 2014 15 मार्च 2022 विजय इंदर सिंगला संगरूर आम आदमी पार्टी (२०१४-वर्तमान) पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (२०१२-२०१४) राजनेता, समाज सेवी, हास्य कलाकार, गायक, अभिनेता जट्ट सिख yes solo_singer "कॉमेडी किंग", "जुगनू" हास्य १९९२– वर्तमान
भगवंत सिंह मान (जन्म 17 अक्टूबर 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं । वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पूर्व वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से २०१४ के चुनाव में चुने गए थे। वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी [[पंजाब पीपल्स पार्टी]
जीवन
भगवन्त का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था । इनके पिता एक अध्यापक थे । भगवंत मान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महा विध्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
भगवन्त मान ने साल 2011 में राजनीति में एंट्री की थी | राजनीति में आने से पहले भगवन्त मान को आपने कई मशहूर कॉमेडी शोज में देखा होगा | वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे | वे पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं https://www.aajtak.in/entertainment/news/photo/bhagwant-mann-controversial-divorce-left-wife-kids-for-politics-tmov-1426433-2022-03-11 भगवंत मान 7 साल पहले झेल चुके हैं तलाक का दर्द, कौन-कौन हैं फैमिली में, कैसी है पर्सनल लाइफ? 2022-03-11 आज तक hi 2022-07-07|
7 जुलाई 2022 को भगवन्त मान शादी के बन्धन में बन्ध गये हैं | डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई है | यह मान की दूसरी शादी है | पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था | दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे | उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं | गुरप्रीत कौर भगवन्त मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थीhttps://www.aajtak.in/india/punjab/story/bhagwant-mann-marriage-today-live-and-latest-updates-punjab-cm-marriage-gurpreet-kaur-ntc-1494872-2022-07-07 भगवंत मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में आज तक hi 2022-07-07 |
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 जुलाई 2022 को अपनी नई पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। डॉ गुरप्रीत कौर से शादी के बाद मान का यह पहला अमृतसर दौरा था। मान ने स्वर्ण मंदिर में अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ मत्था टेका। दो सिख ग्रन्थियों ने नव दम्पती को प्रसाद दिया, वहीं मान और उनकी पत्नी ने ‘रुमाला साहिब’ भेंट किया। मान (48) पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इस पद पर रहते हुए शादी की है
राजनीतिक कैरियर
मान मई 2014 से पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं https://www.aajtak.in/topic/bhagwant-mann/?utm_source=Wikipedia_wp Bhagwant Mann Latest News, Updates in Hindi भगवंत मान के समाचार और अपडेट - AajTak आज तक hi 2022-05-13| 2011 की शुरुआत में, मान पंजाब की पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए. 2012 में, उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. मार्च 2014 में, मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने 211,721 मतों से जीत हासिल की |
2019 आम चुनावों में मान को संगरूर से लगातार दूसरी बार जीत मिली. वह लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद थे |https://www.aajtak.in/topic/bhagwant-mann/?utm_source=Wikipedia_wp Bhagwant Mann Latest News, Updates in Hindi भगवंत मान के समाचार और अपडेट - AajTak आज तक hi 2022-05-13
भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है | उनका यह शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में हुआ | उन्होंने 48 साल की उम्र में शपथ ली जिसके कारन वह पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए हैं https://www.aajtak.in/india/punjab/story/bhagwant-mann-sworn-in-as-the-chief-minister-of-punjab-in-khatkar-kalan-ntc-1429825-2022-03-16/?utm_source=Wikipedia_wp Punjab: भगवंत मान बने पंजाब के नए सीएम, शपथ के बाद ही विधायकों को दी 'अहंकार' न करने की सीख आज तक hi 2022-05-13
भगवंत मान ने पंजाब के 2022 विधानसभा चुनाव धुरी से लड़ा था जहां उनकी 58,206 वोटों से ऐतिहासिक जीत हुई थी। दरअसल, पंजाब में वोटिंग से पहले 15 फरवरी को पंचायत आजतक हुई थी। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों शामिल हुए थे इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि मान साहब कम से कम 51 हज़ार वोटों से जीतेंगे | इस दौरान केजरीवाल ने एक कागज पर लिखकर दिया था कि चन्नी साहब दोनों सीट हार रहे हैं |https://www.aajtak.in/elections/punjab-assembly-elections/story/punjab-assembly-election-result-2022-aap-bhagwant-mann-charanjit-singh-channi-arvind-kejriwal-ntc-1426314-2022-03-10/?utm_source=Wikipedia_wp भगवंत मान 58,000 वोटों से जीते... आजतक को केजरीवाल ने लिखकर दिया था आज तक hi 2022-05-13
कमेडियन सफ़र
वर्ष एल्बम रिकोर्ड लेबल 2013 कुल्फी गरम गरम 2 अमर ऑडियो 2009 जस्ट लाफ बाकी माफ ऍम सिरीज 2007 हास हास के टी-सीरीज़ 2005 भगवंत मान मोस्ट वांटेड क्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स 2004 की मैंने झूठ बोला टी-सीरीज़ 2003 सावधान! आगे भगवंत मान टी-सीरीज़ 2002 भगवंत मान फुल स्पीड टी-सीरीज़ 2001 भगवंत मान नॉन-स्टॉप टी-सीरीज़ 2001 भगवंत मान हाज़िर हो टी-सीरीज़ 2000 सद्दी बिली शानू मियां टी-सीरीज़ 2000 भगवंत मान 420 सन म्यूज़िक 1999 लल्लू करे क्वालियाँ टी-सीरीज़ 1998 गुस्ताखी माफ़ी टी-सीरीज़ 1997 रुकावट का खेद है टी-सीरीज़ 1997 खारियां-खारियां टिप्स 1996 कुर्सी रानी टिप्स 1995 जगदे रहो पेरिटोन 1995 दक्का स्टार्ट टी-सीरीज़ 1995 पंज दुनी वीह टी-सीरीज़/ऍमटीएल/एएमसी 1994 कोको दे बच्चेमम्मी डैडी मुर्दाबाद टी-सीरीज़एएमसी यूनाइटेड स्टेट्स 1994 बोल मदारी बोल पेरिटोन 1994 मिठियां मिर्चा टी-सीरीज़एमटीएल कनाडा 1993 कुल्फी गरमा -गरम टी-सीरीज़एमटीएल कनाडा 1992 गोबी दीऐ कँचीऐ वपारने क्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स
फ़िल्मी सफ़र
1994 तबाही
1995 नैन प्रीतो दे
1996 सुखा
1998 "मैं माँ पंजाब दी"
2001 सिकंदरा
2007 अपना
2010 एकम - मिट्टी का बेटा
2010 सुखमनी - जीवन के लिए आशा
2011 हीरो हिटलर इन लव
2014 मोगा से मेलबर्न वाया चंडीगढ़
व्यक्तिगत जीवन
भगवंत मान की बेटी सीरत ने उन पर अपने और अपनी मां के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने, शराब पीने, आदतन झूठ बोलने और नशे की हालत में आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हें सीएम मान कहकर बुलाएंगी क्योंकि वह उनके द्वारा 'पापा' कहलाने का अधिकार बहुत पहले ही खो चुके हैं।
भगवन्त मान का वैवाहिक जीवन और बच्चे
भगवन्त मान की दो शादियां हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम इन्द्रप्रीत कौर है, जिनसे उनका तलाक हो गया। और वह अमेरिका में रहती है।
उनके दो बच्चे भी। एक लड़का और एक लड़की। लड़के का नाम दिलशन मान है और उसकी जन्मतिथि 21 दिसम्बर 2004 (उम्र 17 साल; 2021 तक) है और उनकी बेटी का नाम सीरत कौर है जिसका जन्म 21 मई 2001 को हुआ था (उम्र 21 साल; 2022 तक)।
भगवन्त मान की दूसरी पत्नी का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। दोनों ने 07 जुलाई 2022 को शादी की। उनकी एक बेटी भी है l
सन्दर्भ
श्रेणी:पंजाबी लोग
श्रेणी:पंजाब के हास्य कलाकार
श्रेणी:आम आदमी पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:पंजाब के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:१६वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1973 में जन्मे लोग
श्रेणी:१७वीं लोक सभा के सदस्य