411 REFERENCE · Wikipedia
अइरसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अइरसा एक लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी व्यंजन है। इस मीठे व्यंजन को बनाने की विधि अत्यंत सरल है। पहले चावल को रातभर (सामान्यतः छह-सात घंटे ठीक इडली की तरह) भींगा कर रखा जाता है, फिर पानी को निकालकर पीस लिया जाता है, अब इसमें गुड़ अच्छी तरह से मिला कर इसे बड़े के आकार का बना तेल में तल लिया जाता है। इसे ऐसे ही खाया जाता है।
सावधानीः भजिया की तरह इसे फुलाने की लिए खाने का सोडा इस्तेमाल न करें अन्यथा बड़े के आकार का यह व्यंजन बूंदी के समान बन जाएगा।