Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|विश्व के सभी पितृवंश समूहों के सदस्य पुरुष इसी एक सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष के वंशज हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष या वाए-क्रोमोज़ोमल ऐडम उस अज्ञात पुरुष को कहते हैं जो आज के विश्व में मौजूद सारे पुरुषों का निकटतम सांझा पूर्वज था। दुनिया में जितने भी मनुष्य पितृवंश समूह हैं वे सभी इसी सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष की संतति की उपशाखाएँ हैं। वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं के यह पुरुष अफ़्रीका के महाद्वीप पर आज से ६०,००० से ९०,००० साल पहले रहा करता था। http://news.nationalgeographic.com/news/2002/12/1212_021213_journeyofman.html Documentary Redraws Humans' Family Tree 20 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110427020944/http://news.nationalgeographic.com/news/2002/12/1212_021213_journeyofman.html 27 अप्रैल 2011 live यह ध्यान योग्य बात है के अनुसंधान से पता लगा है के आधुनिक मनुष्यों की सर्वप्रथम मातृवंशी नारी (जो विश्व के सारे स्त्रियों ओर पुरुषों की निकटतम सांझी पूर्वज थी) ने इस पुरुष से लगभग ५०,००० से ८०,००० साल पहले अपना जीवनकाल व्यतीत किया।Mitochondrial Eve and Y-chromosomal Adam https://web.archive.org/web/20130316081115/http://www.thegeneticgenealogist.com/2007/07/20/mitochondrial-eve-and-y-chromosomal-adam/ 16 मार्च 2013 The Genetic Genealogist अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष" को "वाए-क्रोमोज़ोमल ऐडम" (Y-chromosomal Adam), "निकटतम सांझे पूर्वज" को "मोस्ट रीसॅन्ट कॉमन ऐन्सिस्टर" (most recent common ancestor), "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं। इन्हें भी देखें निकटतम सांझा पूर्वज मनुष्य पितृवंश समूह वंश समूह सन्दर्भ श्रेणी:वंश समूह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना