411 REFERENCE · Wikipedia
वासुदेव (चौहान वंश)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शाकंभरी के चाहमान राजा संभवतः 551 ई॰ चौहान वंश चाहमान (सम्भवतः मिथकीय राजा) सामन्तराज
बिजोलिया शिलालेख के अनुसार सपादलक्ष के चौहान वंश का संस्थापक वासुदेव थें। इतिहासकार गोपीनाथ शर्मा के अनुसार इन्होंने 551 ई के आसपास इस वंश का प्रारम्भ किया। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार सांभर झील का निर्माण भी इन्होंने करवाया था। कवि राजशेखर की पुस्तक प्रबंध कोष में भी इनकी जानकारी मिलती है। चंद्रशेखर के सुरजनचरित ग्रन्थ के अनुसार वासुदेव चौहान ने हूणों को पराजित कर अपने राज्य की स्थापना की। इसी के वंशज अजयराज ने ७वीं सांभर कस्बा बसाया तथा अजयमेरू दुर्ग की स्थापना की थी।
चौहानों का मूल स्थान जांगल देश में सांभर के आसपास सपादलक्ष को माना जाता है। चौहानों की प्रारम्भिक राजधानी अहिछत्रपुर (नागौर) थी। चौहान वंश पहले सामंत के रूप में कार्य करता था बाद में शक्तिशाली राजवंश बन गया। इनके पूर्वज कबीलों से संबंध रखते थे।http://archive.org/details/pjuk-history-of-the-chahamanas-by-r-b-singh-history-var History Of The Chahamanas By R B Singh History Varanasi 1964 Nand Kishore And Sons Nand Kishore And Sons
श्रेणी:भारत के शासक