411 REFERENCE · Wikipedia
बीबीगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बीबीगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर नगर में स्थित एक इमारत है।
यहाँ 1857 ई. के सिपाही विद्रोह के दौरान 211 अंग्रेज़ स्त्री-पुरुषों और बच्चों को, जिन्होंने 26 जून को आत्मसमर्पण किया था, 15 जुलाई को नाना साहब और तात्या टोपे के आदेशानुसार मार डाला गया और उनके शवों को क़रीब के कुएँ में फेंक दिया गया।
इससे पूर्व बनारस तथा इलाहाबाद में अंग्रेज़ों ने गाँव के गाँव फूँक दिये थे।
यह उसी के बदले की कार्यवाही थी।
इसके फलस्वरूप ब्रिटिश सेनाओं ने भी भारतीयों पर नृशंस अत्याचार किये।