Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साम्राज्यवाद विरोधी संघ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साम्राज्यवाद एवं उपनिवेशी शोषण विरोधी संघ (अंग्रेजी : The League against Imperialism and Colonial Oppression ; फ्रांसीसी : Ligue contre l'impérialisme et l'oppression coloniale; जर्मन: Liga gegen Kolonialgreuel und Unterdrückung) एक बहु-राष्ट्रीय साम्राज्यवाद विरोधी संगठन था जिसने प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर द्वितीय विश्वयुद्ध तक के कालखण्ड में कार्य किया। academic.oup.com https://academic.oup.com/crawlprevention/governor?content=%2fbook%2f6884%2fchapter-abstract%2f151107342%3fredirectedFrom%3dfulltext 25 October 2024 कई पाठ्यपुस्तकों में इसे गलती से विश्व साम्राज्यवाद विरोधी लीग (World Anti-Imperialist League) कहा गया था। इसकी स्थापना १० फरवरी १९२७ को बेल्जियम के ब्रसेल्स नगर में हुई थीPetersson Fredrik Hub of the Anti-Imperialist Movement Interventions Informa UK Limited 16 1 13 March 2013 1369-801X 10.1080/1369801x.2013.776222 free 49–71 जहाँ विश्व के विभिन्न देशों के १७५ स्वयंसेवक आये थे। इसका निर्माण इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसके निर्माण के फलस्वरूप साम्यवादी विश्व के तथा उपनिवेशवाद-विरोधी संगठनों के प्रतिनिधि और संगठन एक मंच पर आ गए थे। इनसे सम्मिलित १७५ प्रतिनिधियों में से १०७ प्रतिनिधि उन ३७ देशों के थे जो उस समय उपनिवेश थे। इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर उपनिवेश-विरोधी जन-आन्दोलन खड़ा करना था। इसे कम्युनिस्ट इंटरनेशनल (Comintern) का अग्र संगठन माना जा सकता है। १९२४ से ही कम्युनिस्ट इंटरनेशनल उपनिवेशित एवं अर्ध-उपनिवेशित देशों के समर्थन के लिए प्रयासरत था सन्दर्भ श्रेणी:साम्राज्यवाद विरोधी संगठन श्रेणी:उपनिवेशवाद विरोधी संगठन