411 REFERENCE · Wikipedia
हम्पी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
yes
हम्पी हम्पे विजयनगर शहर right|thumb|300px| हम्पी स्थित प्राचीन बाजार www.HAMPI.in India Karnataka right 15.335 N 76.462 E inline,title देश भारत राज्य कर्नाटक जिला विजयनगर १३३६ हरिहर एवं बुक्का Metric 467 Auto भाषाएं आधिकारिक कन्नड भाषा भारतीय मानक समय +५:३० नजदीकी शहर होस्पेट
हम्पी स्मारक समूह 250px|हम्पी सांस्कृतिक (i)(iii)(iv) २४१ एशिया-प्रशांत 1986 १०वां, १५वां http://whc.unesco.org/en/list/241
हम्पी या विजयनगर मध्यकालीन हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब हम्पी (पम्पा से निकला हुआ) नाम से जाना जाता है और अब केवल खंडहरों के रूप में ही अवशेष है। इन्हें देखने से प्रतीत होता है कि किसी समय में यहाँ एक समृद्धशाली सभ्यता निवास करती होगी। भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित यह नगर यूनेस्को के विश्व के विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।http://whc.unesco.org/en/list/241 ग्रुप ऑफ़ मॉन्यूमेंट्स हम्पी 13 मई 2015 यूनेस्को https://web.archive.org/web/20150513231218/http://whc.unesco.org/en/list/241/ 13 मई 2015 live हर साल यहाँ हज़ारों की संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं। हम्पी का विशाल फैलाव गोल चट्टानों के टीलों में विस्तृत है। घाटियों और टीलों के बीच पाँच सौ से भी अधिक स्मारक चिह्न हैं। इनमें मंदिर, महल, तहख़ाने, जल-खंडहर, पुराने बाज़ार, शाही मंडप, गढ़, चबूतरे, राजकोष.... आदि असंख्य इमारतें हैं।
हम्पी में विठाला मंदिर परिसर निःसंदेह सबसे शानदार स्मारकों में से एक है। इसके मुख्य हॉल में लगे ५६ स्तंभों को थपथपाने पर उनमें से संगीत लहरियाँ निकलती हैं। हॉल के पूर्वी हिस्से में प्रसिद्ध शिला-रथ है जो वास्तव में पत्थर के पहियों से चलता था। हम्पी में ऐसे अनेक आश्चर्य हैं, जैसे यहाँ के राजाओं को अनाज, सोने और रुपयों से तौला जाता था और उसे गरीब लोगों में बाँट दिया जाता था। रानियों के लिए बने स्नानागार मेहराबदार गलियारों, झरोखेदार छज्जों और कमल के आकार के फव्वारों से सुसज्जित होते थे। इसके अलावा कमल महल और जनानखाना भी ऐसे आश्चयों में शामिल हैं। एक सुंदर दो-मंजिला स्थान जिसके मार्ग ज्यामितीय ढँग से बने हैं और धूप और हवा लेने के लिए किसी फूल की पत्तियों की तरह बने हैं। यहाँ हाथी-खाने के प्रवेश-द्वार और गुंबद मेहराबदार बने हुए हैं और शहर के शाही प्रवेश-द्वार पर हजारा राम मंदिर बना है। http://www.trainenquiry.com/hindi/StaticContent/Tourist_Info/hampi.html हम्पी यात्रा मार्गदर्शिका 24 नवंबर 2006 एचटीएमएल भारतीय रेल https://web.archive.org/web/20061124084316/http://www.trainenquiry.com/hindi/StaticContent/Tourist_Info/hampi.html 24 नवंबर 2006 live
स्थिति
हम्पी आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा के पास मध्य कर्नाटक के पूर्वी हिस्से में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है। यह बैंगलोर से ३७६ किलोमीटर (२३४ मील), हैदराबाद से ३८५ किलोमीटर (२३९ मील) और बेलगाम से २६६ किलोमीटर (१६५ मील) दूर स्थित है।Fritz Michell 2016 154–155 यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन होसापेट (होस्पेट) में है, जो लगभग १३ किलोमीटर (८.१ मील) दूर है। सर्दियों के दौरान, बसें और रेलें हम्पी को गोवा, सिकंदराबाद और बैंगलोर से जोड़ती हैं। यह बादामी और ऐहोल पुरातात्विक स्थलों से १४० किलोमीटर (८७ मील) दूर दक्षिण-पूर्व में है।Fritz Michell 2016 154–155Anila Verghese 2002 85–87
फिल्म उल्लेख
महावतार नरसिंह फिल्म के निर्माताओं ने कथानक को आकार देने हेतु विभिन्न ऐतिहासिक और शास्त्रीय सन्दर्भों को सम्मिलित किया है—विशेषतः प्रह्लादपुरी मंदिर के खंडहर, हम्पी में स्थित पुनःस्थापित जली हुई धर्मस्थली, और अहोबिला नव नरसिंह स्वामी मंदिरोंhttps://www.youtube.com/shorts/Q83ZSgrPktM जैसे पुरातात्विक स्थलों के अतिरिक्त विष्णु पुराण, नरसिंह पुराण, वराह पुराण तथा श्रीमद्भागवत पुराण जैसे पवित्र ग्रंथों से प्रेरणा ली गई है।
फिल्म की सफलता और दर्शकों से इसका गहरा जुड़ाव लेखक की पवित्र ग्रंथों के प्रति उसकी अटूट निष्ठा का प्रतिफल है।
दृश्य
Hampi7-gimped-small.jpeg 1024px ३६०° पानोरमा चित्र हम्पी के मातंगा पहाड से
चित्र वीथी
कैसे पहुंचा जाये
वायु द्वारा - कर्नाटक में हुबली हवाई अड्डा हम्पी के लिए निकटतम हवाई अड्डा है, जो यहाँ से 166 किमी दूर है। हुबली के लिए नियमित उड़ानें बेंगलुरु से आती हैं। यहां आप कैब या बस ले सकते हैं।
रेल मार्ग - हम्पी का निकटतम रेलवे स्टेशन होसपेट जंक्शन है जो हम्पी से सिर्फ 13 किलोमीटर दूर है। होस्पेट रेल द्वारा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और बैंगलोर, हैदराबाद और गोवा से कई नियमित ट्रेनें यहाँ आती हैं। यहां से आप वाहन लेकर पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग से - हम्पी बस सेवा कर्नाटक के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ी हुई है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के अलावा, कई निजी और पर्यटक बसें नजदीकी शहरों से हम्पी तक जाती हैं।
इन्हें भी देखें
विजयनगर जिला
विजयनगर साम्राज्य
विजयनगर का वास्तुशिल्प
कनकगिरि
हरिहर
बुक्का
कृष्णदेवराय
विद्यारण्य
बाह्यसूत्र
भारत के किन किन जगह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की पद दिया है https://web.archive.org/web/20240305015707/https://www.nvacreator.online/2024/03/Indias-haritage-sites.html 5 मार्च 2024
[India's Treasures: Exploring the Magnificence of UNESCO World Heritage Sites/ India's Treasures: Exploring the Magnificence of UNESCO World Heritage Sites]
मंदिरों का शहर : हम्पी (श्री न्यूज)
आस्था और ऐतिहासिक पवित्रता (के विक्रम सिंह)
हम्पी के चित्र
विजयनगर मानचित्र परियोजना (अंग्रेज़ी में)
हम्पी- कर्नाटक राज्य पर्यटन
विजयनगर-कला और स्थापत्य
हम्पी का इतिहास, रोचक बातें, प्रसिद्ध मंदिर
श्रेणी:कर्नाटक
श्रेणी:कर्नाटक के शहर
श्रेणी:आज का आलेख
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:कर्नाटक में पुरातत्व स्थल
*