Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्फ़ा पैवोनिस तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|मोर तारामंडल (पोलिश भाषा में) - अल्फ़ा पैवोनिस चित्र के ऊपर की तरफ़ 'Peacock' द्वारा नामांकित तारा है अल्फ़ा पैवोनिस (α Pav, α Pavonis), जिसका बायर नाम में भी यही है, मोर तारामंडल में स्थित एक तारा है जो पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ४२वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे १८३ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.९४ है। वास्तव में यह एक द्वितारा है। अन्य भाषाओं में अल्फ़ा पैवोनिस को अंग्रेज़ी में "पीकॉक" (Peacock) भी कहा जाता है, जिसका अर्थ "मोर" (पक्षी) है। वर्णन अल्फ़ा पैवोनिस द्वितारे का मुख्य तारा एक B2 IV श्रेणी का उपदानव तारा है। इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की १,२०० गुना है।Burnham's celestial handbook: an observer's guide to the universe beyond the solar system Robert Burnham Courier Dover Publications, 1978 9780486236735 http://books.google.com/books?id=PJzIt3SIlkUC 31 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20160604123825/https://books.google.com/books?id=PJzIt3SIlkUC 4 जून 2016 live इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का ५ से ६ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ४.४ गुना है। इसकी सतह का तापमान लगभग १८,७०० कैल्विन है। इसका साथी तारा एक G श्रेणी का धुंधला-सा तारा है। यह और इसका साथी तारे एक दुसरे के इर्द-गिर्द ११.७ दिनों में एक परिक्रमा पूरी कर लेते हैं। इन्हें भी देखें द्वितारा उपदानव तारा मोर तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:उपदानव तारे श्रेणी:मोर तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना