411 REFERENCE · Wikipedia
टर्किश एयरलाइंस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टर्किश एयरलाइंस (तुर्कीयाई : Türk Hava Yolları) (इसता.स्टॉ.एक्स.: THYAO) तुर्की की ध्वजवाहिका वायुसेवा है। इसके मुख्यालय टर्किश एयरलाइंस जनरल मैनेजमेण्ट बिल्डिंग, अतातुर्क विमानक्षेत्र परिसर, बाकिर्कॉर, इस्तान्बुल, तुर्की में स्थित है। यह कंपनी यूरोप, एशिया, अफ़्रीका एवं अमेरिकाज़ के १६३ अन्तर्राष्ट्रीय एवं ४१ अन्तर्देशीय गंतव्यों को अपनी सेवा प्रदान करती है। हाल ही में ९१ नये गंतव्य राष्त्रों की वृद्धि के साथ एकमात्र केन्द्र (हब) से इस वाहक के विश्व में सर्वाधिक गंतव्य हैं। एयरलाइंन का प्रमुख आधार (बेस) अतातुर्क विमानक्षेत्र में स्थित है एवं द्वितीयक हब एसेनबोगा विमानक्षेत्र, साहिबा गॉकेन विमानक्षेत्र एवं अदनान मेन्द्रेस विमानक्षेत्र में स्थित हैं।
इस एयरलाइण कंपनी में कुल 18,188 कर्मचारी (३० जून २०११) कार्यरत हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
आधिकारिक जालस्थल
सनएक्स्प्रेस