411 REFERENCE · Wikipedia
बरेली छावनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बरेली छावनी 17.12 30003 2011 auto भारतीय सेना भाषाएँ आधिकारिक हिन्दी, उर्दू आइएसटी +5:30 यूपी 25 http://cbbareilly.org/ Metric Municipal छावनी St Stephen's Bareilly 02.jpg सेंट स्टीफेंस चर्च, बरेली छावनी India Uttar Pradesh Location in Uttar Pradesh, India 28.364 79.415 inline,title देश भारत राज्य उत्तर प्रदेश जनपद बरेली 1811 ब्रिटिश भारतीय सेना
बरेली छावनी उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित एक छावनी नगर है।
इतिहास
बरेली नगर, और पूरा रुहेलखंड क्षेत्र १८०१ में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के आधिपत्य में आया था। इसके पश्चात १८११ में बरेली छावनी की स्थापना हुई।https://english.newsnationtv.com/india/news/up-elections-2017-cantt-assembly-seats-become-force-to-reckon-with-163312.html UP elections 2017: Six Cantonment Assembly seats become force to reckon with News Nation English 6 May 2020 en इसी समय में नगर के दक्षिण में एक छोटे से किले का निर्माण किया गया था, और कुछ साल बाद, छावनी क्षेत्र में पूरे नगर की तुलना में कहीं अधिक इमारतें थीं।https://books.google.com/books?id=NQBRrP4HOAkC City and Urban Fringe: A Case Study of Bareilly Lal Hira 1987 Concept Publishing Company 978-81-7022-190-6 en 18 February 2020
१८५७ के भारतीय विद्रोह में बरेली नगर ने एक प्रमुख भूमिका निभाई, और इसके परिणामस्वरूप छावनी को बड़ी क्षति पहुंची। जब १८५८ में बरेली पर अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया, तो छावनी क्षेत्र में नियमित ब्रिटिश सैनिकों को तैनात किया गया था। उस समय छावनी क्षेत्र मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित था; भारतीय इन्फैंट्री लाइन पूर्वी भाग में थी, ब्रिटिश इन्फैंट्री लाइन और एक भारतीय बटालियन मध्य भाग में थी, जबकि आर्टिलरी लाइन छावनी के पश्चिमी भाग में तैनात थी।https://books.google.com/books?id=roFjDwAAQBAJ Region, Nation, "Heartland": Uttar Pradesh in India's Body Politic Kudaisya Gyanesh 2006 SAGE Publishing India 978-93-5280-542-6 en 7 February 2020
भूगोल
बाएँ|अंगूठाकार| फूल बाग, बरेली छावनी
बरेली छावनी १७.१२ वर्ग किलोमीटर (६.६१ वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैली हुई है।http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0919_PART_A_DCHB_BAREILLY.pdf District Census Handbook Bareilly Part-A Directorate of Census Operations, Uttar Pradesh Lucknow 692अगस्त 2021 InternetArchiveBot यह चारों तरफ से बरेली नगर से घिरी हुई है और नगर के केंद्र के दक्षिण में स्थित है। इसके उत्तर में सिविल लाइंस, दक्षिण में कांधरपुर, चनेहटी और ठिरिया निज़ावत खाँ, और इसके पूर्व में नकटिया और भरतौल स्थित हैं जबकि एक रेलवे लाइन इसे पश्चिम में सुभाष नगर कालोनी से अलग करती है। छावनी में फूल बाग गार्डन और आर्मी इकोलॉजिकल पार्क एंड ट्रेनिंग एरिया (एप्टा) (जिसमें एक गोल्फ कोर्स भी है) सहित कई हरित क्षेत्र स्थित हैं।
जनसांख्यिकी
1931 25957 right 30003 2011 28038 2001 26689 1991 1981 9852 18270 1971 13205 1961 13404 1951 12162 1941 Source: District Census Handbook Bareilly२०११ की भारत की जनगणना के अनुसार, बरेली छावनी की जनसंख्या ३०,००३ है। पुरुष कुल जनसंख्या का ५९.१% और महिलाएं ४०.९% हैं।http://www.citypopulation.de/php/india-uttarpradesh.php?cityid=0942013000 Bareilly Cantonment (Bareilly, Uttar Pradesh, India) - Population Statistics, Charts, Map, Location, Weather and Web Information www.citypopulation.de 6 May 2020 बरेली छावनी की औसत साक्षरता दर ८७.९१% है, जो राष्ट्रीय औसत ५९.५% से अधिक है; ९२.५४% पुरुष और ८१.०९% महिलाएं साक्षर हैं। १०.४५% जनसंख्या की आयु ६ वर्ष से कम है।
प्रमुख इकाइयाँ / संरचनाएँ
जाट रेजिमेंटल सेंटर (जेआरसी)
मुख्यालय उत्तर भारत क्षेत्र
मुख्यालय 6 माउंटेन डिवीजन
जूनियर लीडर्स एकेडमी (जेएलए)
आवागमन
बाएँ|अंगूठाकार| बरेली कैंट रेलवे स्टेशन
बरेली छावनी दिल्ली और लखनऊ से २५० किलोमीटर (१६० मील), आगरा से २२० किलोमीटर (१४० मील) और नैनीताल से १४५ किलोमीटर (९० मील) की दूरी पर स्थित है। बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: बीई) छावनी की पश्चिमी सीमा के पास स्थित है, जबकि बरेली कैंट रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: बीआरवाईसी) इसके दक्षिण में स्थित है। बरेली सैटेलाइट बस अड्डा छावनी की पूर्वी सीमा के पास स्थित है।
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बरेली छावनी बोर्ड की वेबसाइट https://web.archive.org/web/20210713093122/http://cbbareilly.org/ 13 जुलाई 2021
बरेली जिले की वेबसाइट
श्रेणी:भारत के कैंटोनमेंट
श्रेणी:बरेली ज़िले के नगर
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक