Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भर भारत का एक जाति समुदाय है। इन्हे राजभर भी कहते हैं। ये भारशिव नागवंशी क्षत्रिय समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्राचीन भारत में इनका राज्य अवध से रीवा तक फैला था। इस वंश के सबसे महान राजा महाराजा सुहेलदेव थें जिन्होंने ग्यारहवीं शताब्दी में मुस्लिम आक्रांताओं से भारतवर्ष राष्ट्र की रक्षा की। == वर्तमान == भर मुख्य रूप से छोटे किसानों का एक समुदाय है जो अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी हेतु मजदूरी भी करते हैं। समान्यतः भर जाति के लोगों का भूमि स्वामित्व कम है। यह हिन्दू धर्म को मानते हैं तथा इनका सांस्कृतिक आचरण अवध क्षेत्र के अन्य हिन्दू समुदायों जैसा ही है। यह लोग अवधी व भोजपुरी भाषा बोलते हैं। भर समुदाय आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी, अंबेडकर नगर व फ़ैज़ाबाद जिलों में पाया जाता है। भर जाति भारत की आरक्षण व्यवस्था के तहत अति पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत है। 2013 में, उत्तर प्रदेश में भर व अन्य 16 अति पिछड़े समुदायों को "अन्य पिछड़ा वर्ग" सूची ने निकाल कर "अनुसूचित जाति" वर्ग में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया, जो की 2014 के चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा भी हो सकता था। भर उन 17 जतियों में से हैं जिनहे उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने "अनुसूचित जाति" में सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव दिया था जिसे वोट बैंक राजनीति मानते हुये अदालती रोक के बाद भारत सरकार ने स्थगित कर दिया है। == सन्दर्भ == उद्धरण ग्रन्थसूची