411 REFERENCE · Wikipedia
उदयपुर–जयपुर एक्सप्रेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उदयपुर सीटी–जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12991 / 12992) भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल द्वारा संचालित एक अंतरनगरीय रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन और जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के मध्य चलती है।
यह रेलगाड़ी उदयपुर सिटी से जयपुर के लिए रेलगाड़ी क्रमांक 12991 और विपरीत दिशा में 12992 के साथ चलती है और राजस्थान के विभिन्न नगरों को जोड़ती है।
डिब्बे
उदयपुर सिटी–जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 12991 / 92 में एक प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलन चैयर कार वाले, 2 द्वितीय श्रेणी बैठने के, 11 अनारक्षित सामान्य और 2 एसएलआर (सामान के) डिब्बे हैं। इसमें पैंट्री कार नहीं है।
सेवायें
उदयपुर सिटी–जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 12991 / 92 435 km 0 on दूरी तय करने के लिए 7 घंटे 30 मिनट (58.00 किमी/घंटा) का समय लेती है।
रेलगाड़ी की औसत चाल 55 km/h 0 on से अधिक है और भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार इसे सुपरफास्ट रेलगाड़ी माना जाता है।
पथ
उदयपुर सिटी–जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 12991 / 92 उदयपुर से मावली जंक्शन, चित्तोड़गढ़, अजमेर जंक्शन होते हुये जयपुर पहुँचती है। विपरीत दिशा में भी इसका पथ इन्हीं स्टेशनों से होकर तय होता है।
संचालन
यह रेलगाड़ी दैनिक रूप से चलती है और जिस दिन चलती है उसी दिन अपने गंतव्य तक पहुँच जाती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन