411 REFERENCE · Wikipedia
शाही हमाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शाही हमाम Royal bath or hammam shahi qila Burhanpur.jpg शाही हमाम, बुरहानपुर India Madhya Pradesh#India right 21.3 N 76.23 E inline,title Country India State Madhya Pradesh District Burhanpur भारत मुगल साम्राज्य 1624 ई.में मुगल वास्तुकला
शाही हमाम का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के लिए ताप्ती नदी के किनारे बुरहानपुर के किले में करवाया था।https://www.bhaskar.com/news/c-8-1408519-id0505-NOR.html बेगम मुमताज महल का शाही हमाम bhaskar.aom 2017-06-27 https://web.archive.org/web/20160921120812/http://www.bhaskar.com/news/c-8-1408519-id0505-NOR.html 21 सितंबर 2016 live यह स्मारक फारूखी किले के अंदर स्थित है। इस इमारत के बीचों बीच अष्टकोणीय स्नान कुण्ड है। यह स्नानकुण्ड खूनी भण्डारे (कुण्डी भण्डारे) की जल आपूर्ति प्रणाली से जुड़ा हुआ है। इस स्मारक की छतों पर रंगीन मुगल चित्रकला दर्शनीय है।
कारीगरी
शाही हमाम दो हिस्सों में बंटा हुआ है। पहले हिस्से में एक बड़ी सी हौज है, जिसमें संगमरमर का फव्वारा लगा हुआ है। इस हौज में ठंडे और गर्म पानी की व्यवस्था की गई थी। गर्म पानी के लिए हौज के बाहर कई विशाल भट्ठियां बनी हुईं थीं। इनमें बड़े-बड़े कड़ाहों में पानी गर्म किया जाता था। ये गर्म पानी हौज के चैनलों में डाला जाता था। इसके साथ-साथ दूसरे चैनल से ठंडा पानी आता था। शाही हमाम के दूसरे हिस्से में तीन हौजें और बनाई गईं थीं, जिनमें गुलाब, केवड़ा और खस के इत्र का पानी भरा रहता था।
हमाम में रोशनी के लिए दिया रखा जाता था जिसकी रोशनी दिवारों पर जड़े कांच के टुकड़ों और हमाम में रखे हीरों से टकराकर हमाम को प्रकाश से जगमगा देती थीं।http://hindi.eenaduindia.com/States/Central/MadhyaPradesh/OthersInMadhyaPradesh/2016/06/07162122/Mumtazs-385-th-death-anniversary-today.vpf जीवित रहते ही मुमताज ने देख लिया था अपना ताजमहल hindi.eenaduindia.com 2017-06-27जून 2020 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बुरहानपुर: दक्षिण का द्वार, पर्यटन बुरहानपुर जिले के जालस्थल पर
श्रेणी:मध्य प्रदेश में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:बुरहानपुर के पर्यटन स्थल
श्रेणी:बुरहानपुर ज़िला