Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोर्रे देन गलमेस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 thumb|तोर्रे देन गलमेस का एक दृश्य उत्तरी दिशा सेthumb|right|तोर्रे देन गलमेस जिसके ऊपर तालायोत है। तोर्रे देन गलमेस (जिसे स्पेनी भाषा में Torre d'en Galmés लिखा जाता है, एक तालायोती स्थल है। यह मिनोरका (Minorca) टापू पर अलैऑर (Alaior) और सोन बू, मिनोरका (Son Bou, Minorca) के बीच में है। इस नगर को तालायोती दौर के प्रारंभ 1400 ईसा पूर्व से विकास के मार्ग पर रखा गया था। यह सिलसिला रोमन क़ब्ज़े के दौरान भी जारी रहा था। इसके पश्चात इस नगर का पतन होने लगा और यहाँ से लोग चले गए थे। इसके बाद यहाँ पर मुस्लिम शर्नार्थियों ने यहाँ की इमारतों पर अपना क़ब्ज़ा जमाया था। इसका कारण यह था कि स्पेन और इस टापू पर से मुस्लिम क़ब्ज़ा हटाकर ईसाई राज्यों ने अपना झंडा लगा दिया था। स्थान यह नगर एक छोटी-सी पहाड़ी पर स्थित है जिसकी ढलान दक्षिण की ओर अधिक है। इस स्थान से दक्षिण तट के एक बड़े-से हिस्से को ([[मयोरका की पड़ियों तक को) साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। एक नगर के रूप में इसका अधिक विस्तार दक्षिण की ओर किया गया था। यहाँ पर पहाड़ी पर से आ रहे पानी के चश्मे से पानी जमा करने की एक बहुत ही अच्छी प्रणाली निकाली थी। यह नगर बेलिआरिक टापुओं में सबसे बड़ा था। इसका स्थान आसपास के नगर से कहीं अधिक दायरा घेरे हुआ था। तालायोत तोर्रे देन गलमेस में तीन प्रकार के तालायोत हैं। इन पत्थर के टावरों से आसपास के गाँवों और हरयाली को अच्छे से देखा जा सकता है। इनकी स्थिति देख-रेख के टावर जैसी है। बीच के टावर और पश्चिमी टावर के बीच खुली जगह जो कि शायद एक जन-सामान्य के इकट्ठे होने के लिए चौक का काम देता था। इन तालायोत के अतिरिक्त यहाँ पर रक्षा की दीवारों के अवशेष पाए गए हैं। शहर के कोनों बसे घरों की दीवारें क़िलों जैसी मज़बूत हुआ करती थीं। तौला यहाँ पर उस समय एक घोड़े के जूते की शक्ल का बंद इलाक़ा था जिसके साथ मिनोरका का तौला जुड़ा हुआ था। यह अंग्रेज़ी अक्षर T की शक्ल का पत्थर का स्मारक था जिसके बारे में अनुमान है कि यह एक धार्मिक स्थल का प्रतिनिधित्व करता है। तौला रोम के दौर में ठीक-ठाक रहा था। मगर अब लगता है कि सबसे ऊपर का पत्थर अब अलग हो चुका है और यह प्रवेश द्वार और लम्बे खड़े स्तंभ के बीच आ गया है। महराब और उसके इर्द-गिर्द दो चरणों में निर्माण किया गया था। हालांकि बड़े पत्थरों का अपयोग किया गया है लेकिन यह पत्थर नर्म और मुलायम हैं।. घर thumb|घर के अन्दर का भाग तालायोती घर अपने पारम्परिक गोलाईदार अन्दाज़ में बनाए जाते थे। बाहर् की दीवार बड़े पत्थरों से बनाई जाती थी जिसमें दीवार के बीच का भाग विभिन्न कमरों और केन्द्रीय खुली जगह का निर्माण होता था। नगर के दक्षिण में गोलाईदार इमारतों में एक के पास संरक्षित किया गया "साला हिपोस्तिला" (कॉलमों की जगह) घर के कोने से लगा है। समुद्र के पत्थर छत तक फैले हुए हैं। कॉलम मेडिटरेनियन शैली में है। यह स्मारिक ऊपर से चौड़ा है। समझा जाता है कि यह सामान या मवेशी रखने के काम आता था। पानी thumb|left|Rainwater conservation system नगर के दक्षिण में एक संरक्षित और उल्लेखनीय पानी के बचाने की प्रणाली है। इसकी योजना ऐसी थी कि धर्ती के अंदर के चश्मों को एक दूसरे से जोड़कर पनी को संरक्षण सम्भव हो सके। कम से कम एक गुफा जिसे धार्मिक रूप से अंतिम संस्कार के लिए प्रयोग में लाया था, पानी को बचाने के काम में लाया जाता था। .ROSSELLÓ-BORDOY, G. (1986): El poblado prehistórico de Torre d’en Gaumes (Alaior), Palma de Mallorca: Institut d’Estudis Baleàrics मिट्टी को पानी से साफ़ करने के लिए एक स्वछिकरण प्रणाली का प्रयोग होता था जिसमें पत्थ्रर से भरे कनकॅविटीज़ (concavities) का इस्तेमाल होता था। कलाकृतियाँ विभिन्न कलाकृतियाँ जो इस स्थल से पाई गई हैं उनमे इमहोतेप की एक छोटी प्रतिमा है, प्राचीन मिस्र का वह धार्मिक प्रचलन जो पूरे मेडिटेरियन तक फैल चुका था। http://www.cime.es/WebEditor/Pagines/file/Ambit/Setembre2012/LafiguretadImhotepdeTorredenGalm%C3%A9s.pdf संग्रहीत प्रति 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20160303165833/http://www.cime.es/WebEditor/Pagines/file/Ambit/Setembre2012/LafiguretadImhotepdeTorredenGalm%C3%A9s.pdf 3 मार्च 2016 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ तोर्रे देन गलमेस की विस्तृत जानकारी. पर्यटन मार्गदर्शन जालस्थल मिनोरका का पुरातत्व तोर्रे देन गलमेस के छतों की जानकारी तोर्रे देन गलमेस की विस्तृत जानकारी https://web.archive.org/web/20141022215747/http://www.baleareslive.com/info_lugar.php?p=torre-d%B4en-galmes-alaior&id=347&l=en 22 अक्तूबर 2014 पनोरामियो में तोर्रे देन गलमेस के चित्र तोर्रे देन गलमेस की ज़मीनी स्थिति का चित्र इन्हें भी देखें बिएन दे इंतेरेस कल्चरल की सूची बलेआरिक टापू प्रान्त में 39.902395 N 4.115174 E dms type:landmark_region:ES-IB title श्रेणी:स्पेन के स्मारक श्रेणी:स्पेन के पुरातात्विक स्थल