411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ॉर्च्यून ग्लोबल 500
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़ॉर्च्यून ग्लोबल 500, जिसे ग्लोबल 500 के नाम से भी जाना जाता है, राजस्व के आधार पर विश्व की शीर्ष 500 कम्पनियों की वार्षिक रैंकिग है जिसे प्रतिवर्ष फ़ॉर्च्यून पत्रिका द्वारा संकलित व प्रकाशित किया जाता है।
रैंकिंग प्रणली
19809 तक इस सूची में केवल अमेरिका से बाहर की कम्पनियों को ही "इण्टरनैश्नल 500" नाम से सम्मिलित किया जाता है जबकि फ़ॉर्च्यून 500 में केवल अमेरिकी कम्पनियों को ही सम्मिलित किया जाता था और अभी भी इसी पद्धति का पालन किया जाता है। 1990 में अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों की सूची में अमेरिकी कम्पनियों को भी सम्मिलित किया गया ताकि एक वास्तविक रूप से वैश्विक सूची बनाई जा सके। 1995 से इस सूची का वर्तमान स्वरूप ही उपयोग में है और इस सूची में शीर्ष की वित्तीय संस्थाओं और सेवा प्रदाताओं को भी राजस्व के आधार पर रैंकिग दी जाती है।
2019 की फ़ॉर्च्यून ग्लोबल सूची
+देशानुसार विभाजन रैंक देश कम्पनियाँ1चीन 1292संयुक्त राज्य अमेरिका 1213जापान 524फ़्रान्स 315जर्मनी 296संयुक्त राजशाही ब्रिटेन * 177दक्षिण कोरिया 168स्विट्ज़रलैण्ड 149कनाडा 1310नीदरलैण्ड * 12
* ग्लोबल 500 में यूनीलिवर को "ब्रिटेन/नीदरलैण्ड" में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इस कम्पनी को दोनों देशों की तालिका में जोड़ जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय कोटिक्रम